×

बेटी के जन्मदिन पर क्रिस गेल ने शेयर किया उसके साथ का क्यूट VIDEO

गेल की बेटी शुक्रवार को दो साल की हो रही है। कैरेबियन स्टार ने बेटी के साथ उनके जन्मदिन पर एक वीडियो शेयर किया है।

user-circle cricketcountry.com Written by Viplove Kumar
Last Updated on - April 20, 2018 3:51 PM IST

वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज ने गुरुवार रात किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेलते हुए शतक जड़ उसे अपनी बेटी ब्लश को समर्पित किया था। गेल की बेटी शुक्रवार को दो साल की हो गई है। कैरेबियन स्टार ने बेटी के साथ उनके जन्मदिन पर एक वीडियो शेयर किया है।

मोहाली में 19 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में गेल ने शानदार पारी खेलते हुए सीजन में पहला शतक लगाने वाले बल्लेबाज बनने का कारनामा किया। गेल ने मैच के बाद अपना ये शतक बेटी क्रिसलीना को समर्पित किया। गेल ने अपने चाहने वालों को शुक्रिया कहते हुए बेटी के जन्मदिन पर वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में गेल अपनी बेटी से उनकी उम्र पूछते हैं और बेटी जवाब देती है। यह वीडियो वाकई बहुत ही क्यूट है। ब्लश बड़े ही क्यूट तरीके से पापा गेल के सवाल पर जबाव में बताती हैं। देखें वीडियो-

गेल बोलते हैं, ‘कितने साल की हो गई ?’ जवाब में वह कहती है, ‘टू…।’ गेल इसके बाद बेटी को बोलते हैं हैप्पी बर्थ डे बेबी, टू स्वीट। आईलवयू’।

TRENDING NOW

आपको बता दें बीती रात ही गेल ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मोहाली में 11 छक्के और एक चौके की मदद से 63 गेंद पर नाबद 104 रन की पारी खेली थी।