×

अय्यर के बजाय पंत क्यों बने दिल्ली के कप्तान, अजय जड़ेजा ने बताई वजह

भारतीय टीम के अजय जड़ेजा का मानना है कि दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पॉन्टिंग ने ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर दोनों के साथ काम किया है। जड़ेजा का मानना है कि पंत को पॉन्टिंग ने दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी के लिए चुना है।

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - May 12, 2022 9:10 AM IST

भारतीय टीम के अजय जड़ेजा का मानना है कि दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पॉन्टिंग ने ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर दोनों के साथ काम किया है। जड़ेजा का मानना है कि पंत को पॉन्टिंग ने दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी के लिए चुना है।

ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने बुधवार (11 मई) को राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के खिलाफ जीत हासिल की। आठ विकेट की यह जीत टीम के लिए बहुत जरूरी थी। भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर अजय जड़ेजा (Ajay Jadeja) का मानना है कि दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के कप्तान के तौर पर ऋषभ पंत ने अच्छा काम किया है।

क्रिकबज के साथ बातचीत के दौरान जड़ेजा ने इशारा किया कि दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पॉन्टिंग ने इंडियन प्रीमियर लीग में श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत, दोनों के साथ काम किया है। जड़ेजा का मानना है कि पॉन्टिंग को लगा होगा कि टीम की कप्तानी करने के लिए पंत श्रेयस अय्यर से बेहतर विकल्प हैं। और शायद इसी वजह से उन्होंने फुल टाइम कप्तानी के लिए अय्यर के बजाय पंत को चुना।

क्रिकेटर से कॉमेंटेटर बने जड़ेजा का मानना है कि पंत को निर्देश देने वाला कोई नहीं है और वह खुद ही अहम फैसले ले रहे हैं। बकौल अजय जड़ेजा पंत सपॉर्ट स्टाफ के प्रभाव में आए बिना टीम के आवश्यक निर्णय स्वयं ले रहे हैं।

जड़ेजा ने कहा, ‘ऋषभ पंत के फैसले बहुत अच्छे रहे हैं। वह काफी आक्रामक खिलाड़ी हैं। ऐसा लगता है कि अपने करियर की शुरुआत में ही वह सीनियर खिलाड़ी की भूमिका निभाने में लगे हैं। यूथ फैक्टर उनके साथ बना रहना चाहिए। जिस तरह उन्होंने आज बल्लेबाजी की वह बहुत अच्छा था। कोई भी उनसे यह उम्मीद नहीं करता कि वह मैदान पर उतरकर बाकी बल्लेबाजों की तरह ही खेलें।’

जड़ेजा ने आगे कहा, ‘कई बार जब किसी को कप्तान बनाया जा ता है, तो आपको लगता है कि कोई उन्हें गाइड कर रहा है। लेकिन पंत के साथ यह साफ है कि वह खुद ही अपने फैसले ले रहे हैं। रिकी पॉन्टिंग ने अय्यर के बजाय पंत का साथ दिया। उन्होंने दोनों को देखा है और पंत को कप्तान चुनने का फैसला किया। उन्हें लगा होगा कि दोनों में पंत बेहतर विकल्प हैं।’

TRENDING NOW

एक वीडियो में भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर पार्थिव पटेल ने कहा कि पंत अपनी टीम को बहुत अच्छे से समझते हैं। इसलिए उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पटेल इस बात से भी खुश नजर आए कि कोच पॉन्टिंग ने पंत के फैसले का समर्थन किया।