×

अंबति रायडू ने एक शख्स को थप्पड़ मारा, गालियां दी! देखिए वीडियो

तेज गाड़ी चलाने को लेकर हुआ झगड़ा

user-circle cricketcountry.com Written by Anoop Dev Singh
Last Published on - August 31, 2017 7:57 PM IST

अंबति रायडू © Getty Images
अंबति रायडू © Getty Images

टीम इंडिया से बाहर चल रहे बल्लेबाज अंबति रायडू हैदराबाद में एक शख्स से भिड़ गए। अंबति रायडू ने पार्क के पास मॉर्निंग वॉक कर रहे एक शख्स को थप्पड़ मारा और उसे गालियां भी दी। ये पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। खबरों के मुताबिक गुरुवार सुबह अंबति रायडू तेजी से गाड़ी चलाते हुए हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में मॉर्निंग वॉक कर रहे एक शख्स ने उन्हें तेजी से गाड़ी चलाने पर टोका जिसके बाद अंबति रायडू उस शख्स से भिड़ गए और उन्हें गालियां दी और थप्पड़ भी मारा।


इस झगड़े को बढ़ता देख कुछ लोगों ने बीच-बचाव किया। जिसके बाद मामला शांत हुआ। ऐसी खबर है कि जिस शख्स से अंबति रायडू भिड़े वो एक सीनियर सिटिजन थे। वैसे अबतक इस मामले पर अबतक कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है।

अंबति रायडू की लड़ाई का ये वीडियो वायरल होने के बाद कई फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर खरी-खोटी सुना रहे हैं। फैंस उन्हें हिदायत दे रहे हैं कि एक खिलाड़ी को ये सब करना शोभा नहीं देता। आपको बता दें अंबति रायडू 22 जून 2016 से टीम इंडिया से बाहर हैं। जिम्बाब्वे दौरे पर हरारे टी20 में वो आखिरी बार नीली जर्सी पहनकर मैदान पर उतरे थे। इसके बाद उन्हें टीम में मौका नहीं मिला। क्या झारखंड के कप्तान बनेंगे एम एस धोनी?

TRENDING NOW

अंबति रायडू का वनडे रिकॉर्ड बेहद ही शानदार है। उन्होंने टीम इंडिया के लिए 34 वनडे मैच खेले जिसमें उन्होंने 50.23 की गजब के औसत से 1055 रन बनाए। रायडू के बल्ले से 2 शतक और 6 अर्धशतक भी निकले।