×

बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर ने क्या कहा भारतीय टीम के चयन पर

एशिया कप का आयोजन बांग्लादेश में 24 फरवरी से छह मार्च तक होगा जबकि विश्व टी20 भारत में आठ मार्च से तीन अप्रैल तक खेला जाएगा।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - February 5, 2016 4:33 PM IST

भारतीय वनडे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी  © Getty Images
भारतीय वनडे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी © Getty Images

चयन समिति के अध्यक्ष संदीप पाटिल ने समिति की बैठक के बाद कहा, ‘यह 15 खिलाड़ियों का सर्वश्रेष्ठ संयोजन है जिसके बारे में हम सोच सकते हैं।’ एशिया कप का आयोजन बांग्लादेश में 24 फरवरी से छह मार्च तक होगा जबकि विश्व टी20 भारत में आठ मार्च से तीन अप्रैल तक खेला जाएगा। हाल में मिश्रित नतीजों के बावजूद पाटिल ने धोनी की कप्तानी पर भरोसा जताया। उन्होंने कहा, ‘हमारे पास लोगों को यह कहने का अधिकार नहीं है कि वे कब संन्यास लें, हमें धोनी की कप्तानी पर पूरा भरोसा है। वह एशिया कप और विश्व टी20 में कप्तानी के लिए सही व्यक्ति हैं।’ ये भी पढ़ें: टी-20 विश्वकप: भारतीय टीम की घोषणा, समी की वापसी

उन्होंने ने कहा, ‘मनीष पांडे ने ऑस्ट्रेलिया में शानदार प्रदर्शन किया, उसके नाम पर भी विचार किया गया।’ उन्होंने कहा, ‘जब चयनकर्ता टीम चुनते हैं तो हम हमेशा घरेलू प्रदर्शन को महत्व देते हैं। ऐसा नहीं है कि हम सिर्फ सीनियर खिलाड़ियों पर गौर कर रहे थे, हमने घरेलू खिलाड़ियों के प्रदर्शन, फिटनेस और रिकार्ड पर भी ध्यान दिया। हमने सिर्फ 15 से 16 खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नहीं बल्कि सभी घरेलू खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर ध्यान दिया और फिर इन 15 का चयन किया।’ ये भी पढ़ें: बीसीसीआई लोढ़ा समिति की रिपोर्ट लागु करे: सुप्रीम कोर्ट

उन्होंने ने कहा, ‘हरभजन टीम का हिस्सा है। चयनकर्ताओं, टीम प्रबंधन और कप्तान को हरभजन, उसके रिकार्ड और टीम में उसके योगदान पर भरोसा है।’’ चोटों से जूझने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को टीम में शामिल किया गया है लेकिन उनका चयन फिटनेस पर निर्भर करेगा। शमी को पिछले महीने आस्ट्रेलिया दौरे से भी चोटिल होकर लौटना पड़ा था। ये भी पढ़ें: कैंसर पीड़ित बच्चों की सहायता के लिए युवराज ने शुरू किया “टूगेदर वी कैन” कार्यक्रम

 

उन्होंने कहा, ‘शमी के पास विश्व टी20 से पहले 30 दिन हैं। शमी पर फैसला करने के लिए हमारे पास पर्याप्त समय है। वह हमारे सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक है। फिलहाल मैं यही कह सकता हूं कि वह उबर गया है और उसने गेंदबाजी शुरू कर दी है।’’

उन्होंने कहा कि टीम प्रबंधन ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान प्रयोग कर लिए हैं। उन्होंने कहा, ‘हमने ऑस्ट्रेलिया के दौरान प्रयोग किए और चर्चा की कि कौन खिलाड़ी विकल्प के तौर पर अच्छे होंगे। टी20 प्रारूप में काफी समय नहीं मिलता। छोटे प्रारूप में पिच के अनुसार खिलाड़ी चुनने की नीति काम करती है।’

 

चयन समिति के अध्यक्ष संदीप पाटिल ने समिति की बैठक के बाद कहा, ‘यह 15 खिलाड़ियों का सर्वश्रेष्ठ संयोजन है जिसके बारे में हम सोच सकते हैं।एशिया कप का आयोजन बांग्लादेश में 24 फरवरी से छह मार्च तक होगा जबकि विश्व टी20 भारत में आठ मार्च से तीन अप्रैल तक खेला जाएगा। हाल में मिश्रित नतीजों के बावजूद पाटिल ने धोनी की कप्तानी पर भरोसा जताया।

उन्होंने कहा, ‘हमारे पास लोगों को यह कहने का अधिकार नहीं है कि वे कब संन्यास लें, हमें धोनी की कप्तानी पर पूरा भरोसा है। वह एशिया कप और विश्व टी20 में कप्तानी के लिए सही व्यक्ति हैं।पाटिल ने कहा, ‘मनीष पांडे ने आस्ट्रेलिया में शानदार प्रदर्शन किया, उसके नाम पर भी विचार किया गया।उन्होंने कहा, ‘जब चयनकर्ता टीम चुनते हैं तो हम हमेशा घरेलू प्रदर्शन को महत्व देते हैं। ऐसा नहीं है कि हम सिर्फ सीनियर खिलाड़ियों पर गौर कर रहे थे, हमने घरेलू खिलाड़ियों के प्रदर्शन, फिटनेस और रिकार्ड पर भी ध्यान दिया। हमने सिर्फ 15 से 16 खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नहीं बल्कि सभी घरेलू खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर ध्यान दिया और फिर इन 15 का चयन किया।

पाटिल ने कहा, ‘हरभजन टीम का हिस्सा है। चयनकर्ताओं, टीम प्रबंधन और कप्तान को हरभजन, उसके रिकार्ड और टीम में उसके योगदान पर भरोसा है।’’ चोटों से जूझने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को टीम में शामिल किया गया है लेकिन उनका चयन फिटनेस पर निर्भर करेगा। शमी को पिछले महीने आस्ट्रेलिया दौरे से भी चोटिल होकर लौटना पड़ा था।

पाटिल ने कहा, ‘शमी के पास विश्व टी20 से पहले 30 दिन हैं। शमी पर फैसला करने के लिए हमारे पास पर्याप्त समय है। वह हमारे सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक है। फिलहाल मैं यही कह सकता हूं कि वह उबर गया है और उसने गेंदबाजी शुरू कर दी है।’’

पाटिल ने कहा कि टीम प्रबंधन ने आस्ट्रेलिया दौरे के दौरान प्रयोग कर लिए हैं। उन्होंने कहा, ‘हमने आस्ट्रेलिया के दौरान प्रयोग किए और चर्चा की कि कौन खिलाड़ी विकल्प के तौर पर अच्छे होंगे। टी20 प्रारूप में काफी समय नहीं मिलता। छोटे प्रारूप में पिच के अनुसार खिलाड़ी चुनने की नीति काम करती है।

TRENDING NOW