×

धोनी ने अंतररास्ट्रीय मैचों में पूरे किए अपने 300 छक्के

धोनी सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पांचवें स्थान पर हैं।

user-circle cricketcountry.com Written by Indo-Asian News Service
Last Updated on - March 7, 2016 4:39 PM IST

महेंद्र सिंह धोनी  © Getty Images
महेंद्र सिंह धोनी © Getty Images

भारत की एकदिवसीय और टी-20 टीमों के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 300 छक्के पूरे कर लिए हैं। वह सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पांचवें स्थान पर हैं। धोनी ने बांग्लादेश के साथ रविवार को हुए एशिया कप फाइनल में दो छक्के लगाए। वह अब तक 428 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 110 बार नाबाद रहते हुए 44.68 के औसत से 14746 रन बना चुके हैं। इसमें 15 शतक और 93 अर्धशतक शामिल हैं। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक 469 छक्के पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी ने लगाए हैं। इसके बाद वेस्टइंडीज के क्रिस गेल (423), न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैक्लम (398) और श्रीलंका के सनत जयसूर्या (352) का स्थान है। ये भी पढ़ें: हम टी20 विश्व कप जीतने की सही राह पर हैं: धोनी

धोनी के बाद भारत की ओर से सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय छक्के सचिन तेंदुलकर (264) ने लगाए हैं। सचिन ने सबसे अधिक 664 मैच खेले हैं। इनमें 200 टेस्ट और 400 से अधिक एकदिवसीय मैच हैं। आपको बता दें कि टीम इंडिया ने कल खेले गए एशिया कप के फाइनल मैच में बांग्लादेश को 8 विकेट से हराकर 2016 का टी20 एशिया कप जीत लिया। भारतीय टीम ने एशिया कप के शुरुआत से ही अपने बढ़िया प्रदर्शन को जारी रखा था।

TRENDING NOW

ऑस्ट्रेलियाई दौरे में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को टी20 सीरीज में 3-0 क्लीन स्वीप करके टी20 सीरीज को अपने नाम कर लिया था। उसके बाद टी20 सीरीज खेलने भारतीय दौरे पर आई श्रीलंकाई टीम को टीम इंडिया ने 2-1 से मात दिया और इस तरह अपने जीत के सिलसिले को जारी रखते हुए टी20 एशिया कप को जीता।