This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
AUS vs WI: रोहित के बराबर पहुंचे मैक्सवेल, T20I में 5वां शतक ठोक रचा कीर्तिमान
ग्लेन मैक्सवेल ने T20I क्रिकेट में 5वां शतक ठोकने के साथ ही इतिहास रच दिया है. वह T20I में रोहित के बाद 5 शतक ठोकने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं.
Written by Vanson Soral
Last Updated on - February 11, 2024 3:47 PM IST

Glen Maxwell Century: ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी शतक ठोकते हुए इतिहास रच दिया है. मैक्सवेल ने महज 50 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया और इस तरह T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. मैक्सवेल अब रोहित के बराबर पहुंच गए हैं. दोनों के नाम अब 5-5 शतक हो गए हैं. हालांकि मैक्सवेल ने रोहित से कम पारियों में ये कमाल किया है. दिलचस्प बात ये है कि मैक्सवेल सभी 5 शतकों में नाबाद लौटे हैं.
T20I प्रारूप में सर्वाधिक शतक
- 5 – ग्लेन मैक्सवेल (94 पारी)*
- 5 – रोहित शर्मा (143 पारियां)
- 4 – सूर्यकुमार (57 पारी)
A genius. Take a bow, Glenn Maxwell! #AUSvWI pic.twitter.com/fGuCProEob
— cricket.com.au (@cricketcomau) February 11, 2024
ग्लेन मैक्सवेल द्वारा T20I शतक
- 145* बनाम एसएल (2016)
- 103* बनाम इंग्लैंड (2018)
- 113* बनाम भारत (2019)
- 104* बनाम भारत (2023)
- 120* बनाम वेस्टइंडीज (2024)*
मैक्सवेल ने 55 गेंदों पर 120 रनों की धमाकेदार पारी खेली जिसमें 12 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के जड़े. इस पारी के दौरान मैक्सवेल के बल्ले से एक छक्का 109 मीटर दूर जाकर गिरा जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है.
सर्वाधिक नाबाद शतक
- टेस्ट – शिवनारायण चंद्रपॉल (18)
- वनडे – विराट कोहली (19)
- T20I – ग्लेन मैक्सवेल (5)*
109M SIX BY GLENN MAXWELL …!!! 🤯pic.twitter.com/0jSgWYdTHZ
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) February 11, 2024
मध्य क्रम के बल्लेबाजों द्वारा सर्वाधिक T20I शतक
- 4 – ग्लेन मैक्सवेल*
- 3- सूर्यकुमार यादव
- 2 – डेविड मिलर
- 2 – ग्लेन फिलिप्स
मध्य क्रम के बल्लेबाज द्वारा उच्चतम T20I स्कोर
- 120* – ग्लेन मैक्सवेल बनाम वेस्टइंडीज (आज)
- 117 – सूर्यकुमार बनाम इंग्लैंड
- 113* – ग्लेन मैक्सवेल बनाम भारत
- 112* – सूर्यकुमार बनाम श्रीलंका
- 110* – केएल राहुल बनाम वेस्टइंडीज
मैक्सवेल के तूफानी शतक के दम पर ऑस्ट्रेलिया की टीम 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 241 रनों का विशाल स्कोर बनाने में सफल रही. ऑस्ट्रेलिया ने 21वीं बार 200 से ज्यादा रनों का स्कोर खड़ा किया. मैक्सवेल के शतक के अलावा टिम डेविड ने 31 और मिचेल मार्श ने 29 रनों की छोटी लेकिन ताबड़तोड़ पारी खेली. पहले T20I में 70 रनों की धमाकेदार पारी खेलने वाले वॉर्नर दूसरे T20I में सिर्फ 22 रन ही बना सके.
T20I में सबसे ज्यादा 200 का स्कोर बनाने वाली टीमें
TRENDING NOW
- 32 – भारत
- 22 – साउथ अफ़्रीका
- 21 – ऑस्ट्रेलिया
- 20 – इंग्लैंड
- 20 – न्यूज़ीलैंड