×

विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच कोई मतभेद नहीं : COA

भारतीय कप्तान और उप कप्तान के बीच मतभेद की अटकलबाजियों के बीच सीओए प्रमुख राय ने शुक्रवार को मीडिया में आई इस तरह की रिपोर्टों को खारिज कर दिया।

user-circle cricketcountry.com Written by Press Trust of India
Last Published on - July 26, 2019 6:27 PM IST

पिछले काफी समय से टीम के कप्तान विराट कोहली और उप कप्तान रोहित शर्मा के बीच मतभेद की खबरें आ रही है। आईसीसी विश्व कप में सेमीफाइनल में हार के बाद इस बात ने काफी जोर पकड़ी थी। अब प्रशासकों की समिति (सीओए) प्रमुख विनोद राय ने इस पर बयान देकर इसे खारिज किया है।

भारतीय कप्तान और उप कप्तान के बीच मतभेद की अटकलबाजियों के बीच सीओए प्रमुख राय ने शुक्रवार को मीडिया में आई इस तरह की रिपोर्टों को खारिज कर दिया।

पढ़ें:- टीम इंडिया का अगला कोच कपिल देव की अगुवाई वाली समिति चुनेगी

रिपोर्टों के अनुसार भारत की विश्व कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों हार क बाद कोहली और रोहित में ठन गई थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर अफवाहों का बाजार गर्म है कि इन दोनों के बीच मतभेद चल रहे हैं।

ऐसी भी रिपोर्ट आई थी कि बोर्ड प्रत्येक प्रारूप के लिए अलग-अलग कप्तान रखकर रोहित को सीमित ओवर्स ओर कोहली को टेस्ट कप्तानी सौंपने पर विचार कर रहा है। बीसीसीआई अधिकारियों ने हालांकि इसका भी खंडन किया।

पढ़ें:- विराट बोले, ‘मेरी कुलदीप से भी उतनी ही दोस्ती है, जितनी धोनी से’

राय से जब पूछा गया कि क्या भारत के दोनो चोटी के बल्लेबाजों के बीच मतभेद चल रहे हैं, उन्होंने कहा, ‘‘ये सारी कहानियां आप लोगों ने गढ़ी हैं।’’

TRENDING NOW

कोहली या रोहित ने अब तक इस पर टिप्पणी नहीं की है। विश्व कप में रोहित शानदार फार्म में थे और उन्होंने पांच शतक जमाये थे जबकि कोहली ने पांच अर्धशतक लगाये थे।