This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
IPL 2021 Points Table, Orange Cap and Purple Cap list: मुंबई-केकेआर के बीच प्लेऑफ की जंग, जानिए ऑरेंज-पर्पल कैप की रेस में कौन आगे?
IPL 2021 Points Table: मुंबई इंडियंस 13 में से 6 मैच जीतकर अंकतालिका में पांचवें पायदान पर पहुंच चुकी है
Written by India.com Staff
Last Published on - October 6, 2021 9:37 AM IST

Indian Premier League 2021 Points Table, Orange Cap and Purple Cap list: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) को आईपीएल-2021 के 51वें मैच में 8 विकेट से मात देकर प्लेऑफ की उम्मीदों को कायम रखा है. मुंबई इंडियंस 13 में से 6 मैच जीतकर अंकतालिका में पांचवें पायदान पर पहुंच चुकी है, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) इतने ही मुकाबलों में 7 हार के साथ चौथे पायदान पर है. केकेआर नेट रनरेट के मुकाबले में मुंबई से आगे है और इन दोनों टीमों को एक-एक मैच और खेलना है.
बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals), चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) पहले ही प्लेऑफ में अपना स्थान पक्का कर चुकी है. ऐसे में अगला दौर बेहद रोमांचक होने जा रहा है.
टीम | मैच | जीत | हार | टाई | बेनतीजा | प्वाइंट्स | नेट रनरेट |
दिल्ली कैपिटल्स | 13 | 10 | 3 | 0 | 0 | 20 | +0.526 |
चेन्नई सुपर किंग्स | 13 | 9 | 4 | 0 | 0 | 18 | +0.739 |
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 12 | 8 | 4 | 0 | 0 | 16 | -0.157 |
कोलकाता नाइट राइडर्स | 13 | 6 | 7 | 0 | 0 | 12 | +0.294 |
मुंबई इंडियंस | 13 | 6 | 7 | 0 | 0 | 12 | -0.048 |
पंजाब किंग्स | 13 | 5 | 8 | 0 | 0 | 10 | -0.241 |
राजस्थान रॉयल्स | 13 | 5 | 8 | 0 | 0 | 10 | -0.737 |
सनराइजर्स हैदराबाद | 12 | 2 | 10 | 0 | 0 | 4 | -0.475 |
इस सीजन ऑरेंज कैप की रेस को देखें, तो केएल राहुल 12 पारियों में 52.80 की औसत से 528 रन बना चुके हैं, जबकि रितुराज गायकवाड़ 13 पारियों में 521 रन जुटा चुके हैं.
IPL 2021, Orange Cap Holder List:
528 रन- केएल राहुल (12 पारियां)
521 रन- रितुराज गायकवाड़ (13 पारियां)
501 रन- शिखर धवन (13 पारियां)
483 रन- संजू सैमसन (13 पारियां)
470 रन- फाफ डु प्लेसिस (13 पारियां)
इस सीजन सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों की बात करें, तो हर्षल पटेल 12 मैचों में 26 शिकार कर चुके हैं, जबकि आवेश खान ने 13 मैचों में 22 विकेट अपने नाम किए हैं. जसप्रीत बुमराह इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर हैं, जिन्होंने 13 मैचों में 19 विकेट झटके हैं.
IPL 2021, Purple Cap Holder List:
26 विकेट- हर्षल पटेल (12 मैच)
22 विकेट- आवेश खान (13 मैच)
19 विकेट- जसप्रीत बुमराह (13 मैच)
18 विकेट- मोहम्मद शमी (13 मैच)
TRENDING NOW
16 विकेट- अर्शदीप सिंह (16 मैच)