This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
प्वाइंट्स टेबल: हार्दिक को लगा तगड़ा झटका, पहली हार के बाद गुजरात टॉप-4 से भी हुई बाहर
गुजरात टाइटंस ने बैक टू बैक शुरुआती तीनों मैच जीते थे. सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों फ्रेंचाइजी को पहली हार मिली.
Written by India.com Staff
Last Published on - April 12, 2022 8:50 AM IST

IPL 2022 Points Table Orange, Purple Cap Holders List: गुजरात टाइटंस को सोमवार को आईपीएल 2022 में पहली हार नसीब हुई. सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें आठ विकेट के बड़े अंतर से परास्त किया. इस हार के साथ ही गुजरात फ्रेंचाइजी को प्वाइंट्स टेबल में वर्चस्व के हिसाब से तगड़ा झटका लगा है. हार्दिक पांड्या की टीम इस मैच से पहले तक टेबल में तीसरे स्थान पर थी लेकिन वो अब टॉप-4 से भी नीचे खिसक गई है. गुजरात पांचवें स्थान पर आ गई है. उनकी हार का सीधा फायदा लखनऊ को हुआ है. वो पांचवें से चौथे स्थान पर आ गए हैं. चौथे स्थान की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर अंकतालिका में तीसरे स्थान पर आ गई है. सनराइजर्स हैदराबाद की बात की जाए तो उन्हें सीजन की दूसरे जीत से टेबल में तो कोई फायदा नहीं हुआ है लेकिन दो अंक मिलने से अब उनके पास कुल चार अंक हो गए हैं. प्वाइंट्स टेबल में मौजूद टॉप टीम राजस्थान रॉयल्स के पास छह अंक हैं. ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि आगे आने वाले दिनो में नंबर-7 पर मौजूद हैदराबाद बड़ा फेरबदल भी कर सकती है.
आईपीएल 2022 प्वाइंट्स टेबल (IPL 2022 Points Table)
टीम | मैच | जीत | हार | टाई | बेनतीजा | प्वाइंट्स | नेट रनरेट |
राजस्थान रॉयल्स | 4 | 3 | 1 | 0 | 0 | 6 | +0.951 |
कोलकाता नाइटराइडर्स | 5 | 3 | 2 | 0 | 0 | 6 | +0.446 |
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 4 | 3 | 1 | 0 | 0 | 6 | +0.294 |
लखनऊ सुपर जायंट्स | 5 | 3 | 2 | 0 | 0 | 6 | +0.174 |
गुजरात टाइटंस | 4 | 3 | 1 | 0 | 0 | 6 | +0.097 |
दिल्ली कैपिटल्स | 4 | 2 | 2 | 0 | 0 | 4 | +0.476 |
पंजाब किंग्स | 4 | 2 | 2 | 0 | 0 | 4 | +0.152 |
सनराइजर्स हैदराबाद | 4 | 2 | 2 | 0 | 0 | 4 | -0.501 |
मुंबई इंडियंस | 4 | 0 | 4 | 0 | 0 | 0 | -1.181 |
चेन्नई सुपर किंग्स | 4 | 0 | 4 | 0 | 0 | 0 | -1.211 |
आईपीएल 2022 ऑरेंज कैप (IPL 2022 Orange Cap)
TRENDING NOW
- 218 रन- जोस बटलर (4 पारियां)
- 188 रन- क्विंटन डी कॉक (5 पारियां)
- 187 रन- शुबमन गिल (4 पारियां)
- 175 रन—ईशान किशन (4 पारियां)
- 168 रन- शिमरोन हैटमायर (4 पारियां)
आईपीएल 2022 पर्पल कैप (IPL 2022 Purple Cap)
- 11 विकेट- युजवेंद्र चहल (4 मैच)
- 10 विकेट – उमेश यादव (5 मैच)
- 10 विकेट – कुलदीप यादव (4 मैच)
- 8 विकेट- वनिन्दू हसरंगा (4 मैच)
- 8 किेकेट- टी नटराजन(4 मैच)