This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
T20 World Cup 2021 Points Table: भारत से आगे निकला Namibia, जानिए क्या कहता है समीकरण?
T20 World Cup 2021 Points Table: ग्रुप-1 में इंग्लैंड अपने शुरुआती दोनों मैच जीत चुकी है. यह टीम +3.614 नेट रनरेट के साथ पहले स्थान पर है.
Written by India.com Staff
Last Published on - October 28, 2021 10:11 AM IST

ICC T20 World Cup 2021 Points Table: टी20 विश्व कप-2021 में 27 अक्टूबर को इंग्लैंड और नामीबिया ने अपने-अपने ग्रुप में जीत दर्ज की. जहां एक ओर इंग्लैंड ने बांग्लादेश को 8 विकेट से रौंदा, वहीं दूसरी तरफ स्कॉटलैंड पर नामीबिया ने 4 विकेट से जीत दर्ज की. यह सुपर-12 में इस टीम की पहली जीत रही. नामीबिया को अभी भारत, अफगानिस्तान, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड जैसी बड़ी टीमों से भिड़ना है, जहां उसके लिए चुनौती अधिक कठिन होने वाली है. आइए, एक नजर डालते हैं दोनों ग्रुप की अंकतालिका पर…
ग्रुप-1 में इंग्लैंड अपने शुरुआती दोनों मैच जीत चुकी है. यह टीम +3.614 नेट रनरेट के साथ पहले स्थान पर है. वहीं श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका जीत का खाता खोलकर क्रमश: दूसरे, तीसरे और चौथे पायदान पर मौजूद हैं. बांग्लादेश और वेस्टइंडीज 2-2 मैच खेल चुकी हैं, लेकिन इन टीमों को एक भी जीत नसीब नहीं हुई.
सुपर-12, ग्रुप-1
टीम | मैच | जीत | हार | टाई | बेनतीजा | प्वाइंट्स | नेटरनरेट |
इंग्लैंड | 2 | 2 | 0 | 0 | 0 | 4 | +3.614 |
श्रीलंका | 1 | 1 | 0 | 0 | 0 | 2 | +0.583 |
ऑस्ट्रेलिया | 1 | 1 | 0 | 0 | 0 | 2 | +0.253 |
साउथ अफ्रीका | 2 | 1 | 1 | 0 | 0 | 2 | +0.179 |
बांग्लादेश | 2 | 0 | 2 | 0 | 0 | 0 | -1.655 |
वेस्टइंडीज | 2 | 0 | 2 | 0 | 0 | 0 | -2.550 |
ग्रुप-2 की अंकतालिका पर नजर डालें, तो पाकिस्तान ने अपने दोनों मैच जीते हैं. इस टीम ने भारत को 10 विकेट, जबकि न्यूजीलैंड को 5 विकेट से मात दी है. पाकिस्तानी टीम सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए मजबूत दावा पेश करती नजर आ रही है. वहीं दूसरे पायदान पर अफगानिस्तान मौजूद है, जिसने स्कॉटलैंड पर 130 रन से बड़ी जीत दर्ज की है.
तीसरे स्थान पर नामीबिया की टीम पहुंच चुकी है, जबकि न्यूजीलैंड और भारत उससे भी पीछे है. हालांकि अगले कुछ दिनों में समीकरण बदलने के पूरे आसार हैं. भारतीय टीम अंकतालिका में पांचवें पायदान पर है, जबकि स्कॉटलैंड शुरुआती दोनों मैच गंवाकर अंतिम स्थान पर पहुंच चुका है.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 31 अक्टूबर को मुकाबला खेला जाना है, जहां दोनों टीमों की किस्मत तय होगी. पाकिस्तान की टीम मजबूत स्थिति में है. ऐसे में भारत और न्यूजीलैंड की टीमें फंस चुकी हैं.
सुपर-12, ग्रुप-2
टीम | मैच | जीत | हार | टाई | बेनतीजा | प्वाइंट्स | नेटरनरेट |
पाकिस्तान | 2 | 2 | 0 | 0 | 0 | 4 | +0.738 |
अफगानिस्तान | 1 | 1 | 0 | 0 | 0 | 2 | +6.500 |
नामीबिया | 1 | 1 | 0 | 0 | 0 | 2 | 0.550 |
न्यूजीलैंड | 1 | 0 | 1 | 0 | 0 | 0 | -0.532 |
भारत | 1 | 0 | 1 | 0 | 0 | 0 | -0.973 |
स्कॉटलैंड | 2 | 0 | 3 | 0 | 0 | 0 | -3.562 |