×

Arjun Tendulkar: लंदन में महिला क्रिकेटर के साथ स्पॉट हुए सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर, फोटो वायरल

डैनियल वायट पहली बार क्रिकेट के इतर उस समय सुर्खियों में आई थी जब उन्होंने ट्विटर पर विराट कोहली को शादी के लिए प्रपोज किया था। उस वक्त इस खबर ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी थी। 

user-circle cricketcountry.com Written by Vanson Soral
Last Updated on - June 28, 2022 5:39 PM IST

Arjun Tendulkar: भारत के दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार अर्जुन खेल नहीं बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ के चलते खबरों में हैं। अर्जुन इस समय लंदन में हैं और उनकी एक तस्वीर वायरल हो रही हैं जिसमें वह महिला क्रिकेटर के साथ एक रेस्टोरेंट में लंच करते नजर आ रहे हैं। ये महिला क्रिकेटर है डैनियल वायट जिन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अर्जुन तेंदुलकर की फोटो शेयर की है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर में अर्जुन तेंदुलकर को लंदन के सोहो रेस्टोरेंट में लंच करते देखा जा सकता है। इस फोटो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि पिक्चर डैनियल ने क्लिक की है। बता दें, अर्जुन और डैनियल काफी गहरे दोस्त है और इससे पहले भी कई बार साथ में नजर आ चुके हैं।

31 साल की डैनियल वायट इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम की ओर से कुल 93 वनडे मैचों में 1489 और 124 T20I मैचों में 1966 रन बना चुकी हैं। उन्होंने अपना डेब्यू साल 2010 में भारत के खिलाफ किया था। वहीं, 22 साल के अर्जुन तेंदुलकर को अभी तक IPL में डेब्यू करने का इंतजार है। अर्जुन पिछले 2 सीजन से मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं लेकिन अभी तक प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं बना पाए हैं।

डैनियल वायट पहली बार क्रिकेट के इतर उस समय सुर्खियों में आई थी जब उन्होंने 2014 में ट्विटर पर विराट कोहली को शादी के लिए प्रपोज किया था। उस वक्त इस खबर ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी थी।