×

इंग्लैंड की दो महिला क्रिकेटरों ने आपस में रचाई शादी, साथी खिलाड़ियों ने दी बधाई

नताली सिवर ने अक्टूबर 2019 में अपनी साथी खिलाड़ी कैथरीन ब्रंट से अपनी सगाई की घोषणा की थी।

user-circle cricketcountry.com Written by Vanson Soral
Last Updated on - May 30, 2022 8:27 PM IST

इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर कैथरीन ब्रंट और नताली सिवर शादी के बंधन में बंध गए हैं। इंग्लैंड क्रिकेट ने एक फोटो पोस्ट करते हुए ये जानकारी दी। इंग्लैंड क्रिकेट ने ट्वीट में लिखा, “कैथरीन ब्रंट और नताली सिवर को हमारी ओर से शादी के लिए बहुत-बहुत बधाई।”

कैथरीन और नताली ने एक निजी समारोह में शादी रचाई जिसमें इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हीथर नाइट, डेनिएल वैट, ईसा गुहा, जेनी गुन सहित इंग्लैंड टीम के कई मौजूदा और पूर्व क्रिकेटर शामिल हुए।

ब्रंट और सिवर 2017 वनडे विश्व कप विजेता टीम की सदस्य रह चुकी हैं। दोनों ने 2022 वनडे विश्व कप में भी भाग लिया था जिसमें इंग्लैंड उपविजेता रहा था। सिवर ने इसी साल अप्रैल में न्यूजीलैंड में खेले गए महिला वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 121 गेंदों पर नाबाद 148 रनों की नाबाद पारी खेली थी।

गौरतलब है कि नताली सिवर ने अक्टूबर 2019 में ब्रंट से अपनी सगाई की घोषणा की थी। इस जोड़े को सितंबर 2020 में शादी करनी थी, लेकिन कोविड -19 महामारी के चलते उन्हें अपनी शादी की तारीख को आगे बढ़ाना पड़ा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Isa Guha (@isaguha)

TRENDING NOW

ये पहली बार नहीं है जब दो महिला क्रिकेटरों ने आपस में शादी रचाई है। इससे पहले न्यूजीलैंड की इंटरनेशनल महिला क्रिकेटर हेली जेनसनअपनी पार्टनर निकोला के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। साउथ अफ्रीका की दो महिला क्रिकेटर वेन निकेर्क और मॉरीजेन केप भी आपस में शादी कर चुकी हैं।