×

चेन्नई सुपर किंग्स मे लौटे महेंद्र सिंह धोनी, सुरेश रैना, रवींद्र जडेजा; ट्विटर पर फैंस ने जाहिर की खुशी

चेन्नई सुपर किंग्स ने 15 करोड़ में धोनी को रीटेन किया।

user-circle cricketcountry.com Written by Gunjan Tripathi
Last Published on - January 5, 2018 2:02 PM IST

आईपीएल की सबसे चर्चित टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने कल रीटेन पॉलिसी के तहत अपने तीन सबसे प्रमुख खिलाड़ियों महेंद्र सिंह धोनी, सुरेश रैना और रविंद्र जडेजा को टीम में शामिल कर लिया है। दो साल के बैन के बाद आईपीएल 11 में वापसी कर रही सीएसके टीम के फैंस ने तीनों खिलाड़ियों को रीटेन किए जाने पर अपनी खुशी जाहिर की। सीएसके ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से धोनी, रैना और जडेजा के वीडियो पोस्ट किए, जिसमें तीनों खिलाड़ी अपने आईपीएल कॉन्ट्रेक्ट साइन कर रहे हैं। इसके बाद सीएसके रिटर्न्स ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा।

 

महेंद्र सिंह धोनी भले ही रांची के रहने वाले हैं लेकिन सीएसके फैंस उन्हें चेन्नई का लोकल बॉय मानते हैं। चेन्नई में थलापति के नाम से मशहूर धोनी दो साल बाद चेन्नई में शामिल हो रहे हैं। पिछले दो आईपीएल सीजन से धोनी राइजिंग पुणे सुपजायंट टीम के लिए खेल रहे थे। वहीं दसवें आईपीएल सीजन में पुणे टीम के मालिक ने धोनी को कप्तानी से हटाकर स्टीवन स्मिथ को कप्तान बना दिया। जिसके बाद फैंस काफी नाराज हो गए थे लेकिन अब उनके पसंदीदा क्रिकेटर धोनी एक बार फिर चेन्नई टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे।

 

 

वैसे सुरेश रैना और रविंद्र जडेजा भी चेन्नई में काफी मशहूर हैं। दोनों ही खिलाड़ी 11वें आईपीएल सीजन में धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलेंगे। तीनों खिलाड़ियों को सीएसके में देखकर फैंस काफी भावुक हो गए। दो साल के बाद धोनी, रैना और जडेजा को चेन्नई की जर्सी में देखने के लिए फैंस बेताब हैं।