×

वीरेंद्र सहवाग को पहली बार मिला उनके ट्वीट का करारा जवाब

बिशन सिंह बेदी से पंगा लेना वीरू को पड़ा भारी।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - September 25, 2016 1:51 PM IST

 

© Getty Images
© Getty Images

भारत के सबसे सफल स्पिन गेंदबाजों में से एक बिशन सिंह बेदी का आज जन्मदिन है। बेदी ने भारत ने लिए 67 टेस्ट मैच खेले हैं और 28.71 की एवरेज से 266 विकेट चटकाए हैं। बेदी गेदं को टॉस करना पसंद करते थे और बल्लेबाज को उछाल से चकमा देते हैं। बेदी अपनी स्पिन और टर्न से बल्लेबाजों को खूब परेशान किया करते थे लेकिन आज वो खूद एक बल्लेबाज से परेशान हो गए। ये और कोई नहीं बल्कि भारत के ही धमाकेदार सलामी बल्लेबाज विरेन्द्र सहवाग हैं।

वीरू आए दिन अपने मजेदार ट्वीट्स से लोगों को हंसातें रहते हैं। उनके बर्थडे ट्वीट का तो हर किसी को इंतजार रहता है। सहवाग ने बेदी के जन्मदिन पर ट्वीट करके उन्हें बधाई दी। वीरू ने लिखा “उस आदमी को जन्मदिन मुबारक जो गेंदबाजी नहीं बल्कि कविता करता था। जो बल्लेबाजों को हाथ में एक चेरी लेकर धोखा देता था।”

हालांकि वीरू पाजी ने बस मजाक मे ऐसा कहा था पर बेदी को शायद ये बात अच्छी नहीं लगी। उन्होंने फौरन सहवाग को जवाब दिया। बेदी ने लिखा “धन्यवाद वीरू पर मै ये साफ कर दूं कि मैने बल्लेबाजों को चकमा जरूर दिया है पर मैदान पर कभी बेईमानी नही की।

कई और भारतीय खिलाड़ियों ने बेदी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी. भारतीय कोच अनिल कुंबले, मोहम्मद कैफ और युवा गेंदबाज राहुल शर्मा ने ट्वीट कर भारत के इस महान स्पिनर को बधाई दी।

Many happy returns of the day bishan paaji @BishanBedi God bless!

— Anil Kumble (@anilkumble1074) September 25, 2016

TRENDING NOW

Wish u a very happy bday legend @BishanBedi sir God bless u