×

MS Dhoni का जन्मदिन मनाने भाई-भाभी के साथ रांची पहुंचे हार्दिक पांड्या

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी लॉकडाउन के दौरान परिवार समेत रांची स्थित अपने फॉर्महाउस में समय बिता रहे हैं।

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - July 7, 2020 8:53 PM IST

भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) अपने सीनियर क्रिकेटर और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का जन्मदिन मनाने के लिए आज रांची पहुंचे हैं।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें हार्दिक अपने भाई क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya) और भाभी पंखुड़ी के साथ रांची एयरपोर्ट से बाहर निकल रहे हैं। इस दौरान तीनों ने वायरस से बचाव के लिए मास्क पहन रखे थे।

कोरोना वायरस महामारी की वजह से लगाए गए लॉकडाउन के बाद से धोनी अपने परिवार समेत रांची स्थित अपने फॉर्महाउस में हैं। पूर्व भारतीय कप्तान आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके दोस्तों का कहना है धोनी बिना किसी शोरशराबे के शांति से जन्मदिन मनाना चाहते हैं। ऐसे में पांड्या ब्रदर्स उन्हें सरप्राइज देने रांची पहुंचे हैं।

मुंबई इंडियंस टीम में खेलकर मशहूर हुए हार्दिक ने साल 2016 में धोनी की कप्तानी में वनडे और टी20 डेब्यू किया था। कैप्टन कूल धोनी के नेतृत्व में ही हार्दिक का करियर निखरा है।

TRENDING NOW

हार्दिक ने आज सुबह ट्विटर के जरिए धोनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थी। धोनी के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट कर उन्होंने लिखा था, “चिट्टू की तरह से बिट्टू को जन्मदिन की बधाई। मेरे दोस्त जिन्होंने मुझे बेहतर इंसान बनना सिखाया और बुरे समय में मेरे साथ खड़े रहे।”