×

हार्दिक और क्रुणाल पांड्या ने मुंबई में खरीदा घर

यह पूरी तरह से फर्निश्ड दो बेड रूम का अपार्टमेंट है।

user-circle cricketcountry.com Written by Devbrat Bajpai
Last Published on - April 12, 2017 3:01 PM IST

हार्दिक और क्रुणाल पांड्या . Photo courtesy: Krunal's facebook
हार्दिक और क्रुणाल पांड्या . Photo courtesy: Krunal’s facebook

आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले पांड्या ब्रदर्श हार्दिक और क्रुणाल पांड्या ने अंधेरी के महंगे इलाके वरसोवा में घर खरीदा है। एशियन एज में छपी खबर के मुताबिक, इस खबर की पुष्टि उनके पिता ने की और कहा कि ये उनका मुंबई में पहला घर है। उनके पिता ने कहा, “ये हमारा मुंबई में पहला घर है। हम बहुत खुश हैं क्योंकि ये घर हमारे दोनों बेटों ने खरीदा है। हाल ही में गृह प्रवेश आयोजित किया था। यह पूरी तरह से फर्निश्ड दो बेड रूम का अपार्टमेंट है, और हमारे दोनों बेटे यहां शांति से रह सकते हैं। बड़ौदा से आकर यहां रहने की अभी कोई योजना नहीं है। लेकिन जब भी हम मुंबई में होंगे हम यहां जब तक चाहेंगे रह सकते हैं।”

इसके पहले दोनों भाईयों ने अपनी टीम मुंबई इंडियंस की कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ जीत में अभिन्न भूमिका निभाई थी। हार्दिक पांड्या को साल 2015 में मुंबई इंडियंस ने 10 लाख रुपए में खरीदा था। वहीं साल 2016 में उनके भाई क्रुणाल पांड्या को मुंबई इंडियंस ने 2 करोड़ रुपए में खरीदा था। ये दोनों ही अब मुंबई इंडियंस टीम का अहम हिस्सा बन गए हैं। हार्दिक पांड्या टीम इंडिया की ,सीमित ओवर टीम के नियमित खिलाड़ी हैं। हार्दिक ने साल 2016 में टीम इंडिया के लिए वनडे और टी20I पदार्पण किया था। हार्दिक ने इस दौरान सात वनडे मैचों में 160 रन बनाए हैं और 9 विकेट लिए हैं। [ये भी पढ़ें: प्रिव्यू: सनराइजर्स हैदराबाद के जीत के रथ को रोकने उतरेगी रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस]

TRENDING NOW

वहीं, 19 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में उन्होंने 100 रन बनाए हैं और 15 विकेट लिए हैं। वनडे में हार्दिक के नाम एक अर्धशतक है। वहीं टी20I में उनके नाम कोई भी अर्धशतक नहीं है। क्रुणाल पांड्या को अभी अंतरराष्ट्रीय पदार्पण करना बाकी है। 26 साल के क्रुणाल हार्दिक के बड़े भाई हैं। उन्होंने अब तक 1 फर्स्ट क्लास और 14 लिस्ट ए मैच के साथ 29 टी20 मैच खेले हैं। क्रुणाल बेहतरीन बल्लेबाजे के साथ स्लो लेफ्ट आर्म ऑर्थोडॉक्स गेंदबाज भी करते हैं।