×

CWC: वोक्स-प्लंकेट की शानदार गेंदबाजी, न्यूजीलैंड को 241 रन पर रोका

लियाम प्लंकेट और क्रिस वोक्स की बेहतरीन गेंदबाजी के आगे कीवी टीम 8 विकेट पर 241 रन ही बना पाई।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Published: Jul 14, 2019, 07:17 PM (IST)
Edited: Jul 14, 2019, 07:17 PM (IST)

आईसीसी विश्व कप महामुकाबले यानी फाइनल में मेजबान इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को शानदार गेंदबाजी के दम पर महज 241 रन पर रोकने में कामयाबी हासिल की। लियाम प्लंकेट और क्रिस वोक्स की बेहतरीन गेंदबाजी के आगे कीवी टीम 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 241 रन ही बना पाई।

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। फ्लॉप चल रहे ओपनर मार्टिन गुप्टिल एक बार फिर के नाकाम रहे। भाग्य के सराहे खेल रहे गुप्टिल को क्रिस वोक्स ने LBW आउट कर वापस जाने पर मजबूर किया। इस अहम मुकाबले में 18 गेंद पर वह महज 19 रन ही बना पाए।

ICC विश्व कप: इंग्लैंड-न्यूजीलैंड, फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

मैदान पर आए कप्तान विलियमसन ने हेनरी निकोलस के साथ मिलकर पारी को संभाला और स्कोर 100 के पार पहुंचाया। विलियमसन और निकोलस के बीच हुई 74 रन की साझेदारी को लियाम प्लंकेट ने तोड़ा। 30 रन पर बल्लेबाजी कर रहे कप्तान विलियमसन को प्लंकेट ने जोस बटलर के हाथों कैच करवाया।

दो विकेट गिरने के बाद भी निकोलस मैदान पर संघर्ष करते रहे और अपना अर्धशतक पूरा किया। 71 गेंद खेलने के बाद 4 चौके लगाते हुए उन्होंने पचास रन का आंकड़ा छूआ। कीवी कप्तान का विकेट हासिल करने वाले प्लंकेट ने एक शानदार गेंद पर निकोलस को बोल्ड कर इंग्लैंड को बड़ी कामयाबी दिलाई। न्यूजीलैंड ओपनर ने 77 गेंद पर 55 रन की पारी खेली।

पढ़ें:- एक विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान बने विलियमसन

34 ओवर में गेंदबाजी करने आए मार्क वुड की पहली ही गेंद पर रॉस टेलर के खिलाफ LBW की जोरदार अपील हुई और अंपायर ने उन्हें आउट दे दिया। न्यूजीलैंड अपना रिव्यू पहले ही गंवा चुका था लिहाजा टेलर ने फैसले को विरोध किए बिना मैदान से बाहर जाना सही समझता। रिप्ले में साफ नजर आ रहा था कि गेंद स्टंप के उपर जाकर टकराती मतलब, टेलर नॉट आउट थे।

टेलर के आउट होने के बाद जिमी नीशम ने मैदान पर कदम रखा और आते ही जोरदार शॉट लगाना शुरू कर दिया। कुछ अच्छे शॉट लगाने के बाद प्लेकंट की गेंद पर नीशम अपना कैच जो रूट को दे बैठे। 25 गेंद पर 19 रन बनाकर नीशम आउट हुए और न्यूजीलैंड के बड़े स्कोर तक पहुंचने की उम्मीद को करारा झटका लगा।

टॉम लेथम ने आखिर में टीम के लिए अहम रन जोड़े। लेथम ने 56 गेंद पर 47 रन की अहम पारी खेलकर आउट हुए। वोक्स की गेंद पर उनको सब्सीट्यूट फील्डर जेम्स विंस ने कैच किया।

TRENDING NOW

इंग्लैंड के लिए क्रिस वोक्स ने 9 ओवर में 37 रन खर्च कर 3 विकेट चटकाए। लियाम प्लंकेट ने 10 ओवर की गेंदबाजी में 42 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। वहीं मार्क वुक और जोफ्रा आर्चर ने एक- एक विकेट हासिल किया।