×

विराट का नया कीर्तिमान, घरेलू कंडीशन में ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने

विराट से पहले केवल कॉलिन मुनरो और मार्टिन गुप्टिल ही ऐसा कर पाए हैं.

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - December 11, 2019 10:05 PM IST

मुंबई टी20 में भारतीय टीम के कप्‍तान विराट कोहली ने 29 गेंद पर 70 रन की तेज नाबाद पारी खेली. विराट पारी की अंतिम गेंद पर छक्‍के के साथ स्कोर को 240/3 पर पहुंचाने के बाद लौटे. उन्‍होंने अपनी पारी में सात छक्‍के और चार चौके लगाए. विराट ने इसके साथ ही एक विशेष उपलब्धि हासिल कर ली है.

पढ़ें:- रोहित, राहुल और विराट की विस्‍फोटक पारियों से भारत ने विंडीज को दिया 241 रनों का लक्ष्‍य

विराट टी20 अंतरराष्‍ट्रीय में अपने घर पर एक हजार टी20 रन बनाने वाले तीसरे बल्‍लेबाज बन गए हैं. वो ऐसा करने वाले भारत के पहले बल्‍लेबाज हैं.  इस मामले में विराट कोहली से आगे अब महज न्‍यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल (1430) है.

पढ़ें:- IND vs WI: रोहित शर्मा का नया कीर्तिमान, बने 400 छक्‍के लगाने वाले पहले भारतीय

इस पारी के दम पर उन्‍होंने न्‍यूजीलैंड के कॉलिन मुनरो (1000) को भी अब अपनी होम कंडीशन में रन बनाने के मामले में पीछे छोड़ दिया है. विराट के नाम अब टी20 क्रिकेट में अपने घर पर कुल 1064 रन हो गए हैं.

TRENDING NOW

मुंबई टी20 में विराट ने महज 23 गेंदों पर ही अपना अर्धशतक पूरा किया. उन्‍होंने केएल राहुल के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए  95 रन की साझेदारी बनाई. मैच में रोहित शर्मा ने 34 गेंद पर 71 रन ओर केएल राहुल ने 56 गेंद पर 91 रन की पारी खेली.