मेजबान टीम के स्क्वाड में कोरोना वायरस मामले मिलने के बाद भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली वनडे सीरीज पांच दिनों के लिए टाल दी गई है। लेकिन इससे भारतीय खिलाड़ियों के शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं आया है जो पहले की तरह सीरीज की कड़ी तैयारी कर रहे हैं।
मेजबान श्रीलंका के कुछ खित्तड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के कोरोना पाजिटिव पाए जाने के 13 जुलाई से शुरू होने वाली सीरीज अब 18 जुलाई से शुरू होगी।
सोमवार को भारतीय टीम का नियमित नेट सेशन का आयोयन हुआ था।
बीसीसीआई ने टीम के अभ्यास सेशन का एक वीडियो एक संदेश के साथ ट्वीट किया और कहा कि टीम जोरशोर से अभ्यास कर रही है। वीडियो में कप्तान शिखर धवन और उनके लड़कों को बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण की पूरी दिनचर्या से गुजरते हुए दिखाया गया है।
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली सीमित ओवर फॉर्मेट सीरीज का नया शेड्यूल:
India’s tour of Sri Lanka, 2021 – ODI series |
क्रमांक. |
तारीख |
मैच |
वेन्यू |
1 |
18 जुलाई |
पहला ODI |
कोलंबो |
2 |
20 जुलाई |
दूसरा ODI |
कोलंबो |
3 |
23जुलाई |
तीसरा ODI |
कोलंबो |
India’s tour of Sri Lanka, 2021 – T20I series |
क्रमांक |
तारीख |
मैच |
वेन्यू |
1 |
25 जुलाई |
पहला T20I |
कोलंबो |
2 |
27 जुलाई |
दूसरा T20I |
कोलंबो |
3 |
29जुलाई |
तीसरा T20I |
कोलंबो |