×

जूनियर टीम में बना इतिहास, एक साथ इतने खिलाड़ियों ने किया डेब्‍यू

भारत और श्रीलंका की अंडर-19 टीमों के बीच टेस्‍ट सीरीज खेली जा रही है।

user-circle cricketcountry.com Written by Sandeep Gupta
Last Published on - July 17, 2018 10:59 PM IST

हर्ष त्यागी और आयुष बदोनी के चार-चार विकेटों की बदौलत भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम ने दो मैचों की यूथ टेस्ट सीरीज के पहले मैच के पहले दिन मंगलवार को मेजबान श्रीलंका अंडर-19 टीम को 70.3 ओवर में 244 रन पर समेट दिया। भारतीय टीम ने इसके जवाब में दिन का खेल खत्‍म होने तक एक विकेट के नुकसान पर 92 रन बना लिए हैं और वह अभी श्रीलंका के स्कोर से 152 रन पीछे हैं जबकि उसके नौ विकेट बाकी हैं।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/articles/indian-test-team-for-england-may-be-announce-on-wednesday-727000″][/link-to-post]

अथर्वा टाइडे 42 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 26 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। कप्तान अनुज रावत ने 59 गेंदों पर आठ चौकों और दो छक्के के सहारे 63 रन बनाए। उन्हें सेनारत्ने ने आउट किया। अनुज के आउट होते ही स्टंप्स की घोषणा कर दी गई।

भारत के 10 और श्रीलंका के 11 खिलाड़ी कर रहे हैं डेब्‍यू

भारत की ओर से 10 खिलाड़ी और श्रीलंका अंडर-19 टीम की ओर से पूरे 11 खिलाड़ी इस मैच से अपना डेब्‍यू कर रहे हैं। इससे पहले, श्रीलंका ने पी सूर्यबांद्रा (69) और निशन मादुस्का, कप्तान निपुन धनंजय और एसटी मेंडिस के 39-39 रनों की बदौलत 244 का स्कोर बनाया।
सूर्यबांद्रा ने 134 गेंदों पर चार चौके और तीन छक्के लगाए। मादुस्का ने 54 गेंदों पर सात चौके, धनंजय ने 61 गेंदों पर आठ चौके और मेंडिस ने 59 गेंदों पर चार चौके और एक छक्का लगाया।

सनिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने किया डेब्‍यू

TRENDING NOW

भारतीय अंडर-19 टीम की ओर से त्यागी ने 92 रन पर चार विकेट और बदोनी ने 24 रन पर चार विकेट हासिल किए। पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को 33 रन पर एक विकेट मिला। वहीं मोहित जांगड़ा ने 28 रन पर एक विकेट चटकाया।