Cricket Country Staff
Editorial team of CricketCountry.
Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - March 8, 2019 10:09 PM IST
ऑस्ट्रेलिया के लिए पैट कमिंस, झाय रिचर्डसन और एडम जाम्पा ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। जाम्पा ने ऑस्ट्रेलिया के लिए मैच बनाया क्योंकि महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली और केदार जाधव तीनों ही बल्लेबाज मैच पलटने का हुनर रखते हैं। धोनी और विराट को तो उन्होंने बोल्ड कर वापस भेजा।
48.2 ओवर में कुलदीप यादव का विकेट गिरने के साथ ही भारत यह मुकाबला 32 रन से हार गया। महेंद्र सिंह धोनी के घरेलू मैदान पर टीम इंडिया जीत हासिल करने में नाकाम रही। इस जीत का मतलब है पांच मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया अब भी बना हुआ है। सीरीज का नतीजा अब 2-1 हो गया है, दो मैच भारत ने जीता हैं तो आज का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा।
भारत 281/9 ओवर 48
झाय रिचर्डसन की स्लो बाउंसर पर शॉट लगाकर रन हासिल करते हुए मोहम्मद शमी आउट हुए। यह इस ओवर में झाय का दूसरा जबकि भारतीय पारी का गिरने वाले नौंवा विकेट है। टीम इंडिया के रन गति को बढ़ाने की आखिरी उम्मीद रविंद्र जडेजा भी बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में आउट होकर वापस लौटे। मिड ऑन को पार कर चौका हासिल करते हुए जडेजा को ग्लेन मैक्सवेल ने कैच किया। वह 31 गेंद पर 24 रन बनाकर आउट हुए।
भारत 251/7 ओवर 43
भारतीय टीम को 43वें ओवर की आखिरी गेंद पर विजय शंकर के रूप में 7वां झटका लगा। बतौर बल्लेबाज भारत के लिए विजय बड़ी उम्मीद थे जिसे नाथन लियोन ने आउट किया। वह 30 गेंद पर 32 रन बनाकर झाय रिचर्डसन को अपना कैच दे बैठे।
भारत 221/6 ओवर 38
ऑस्ट्रेलिया के लिए एडम जाम्पा ने एक बार फिर से सही वक्त पर विकेट निकाला और विराट कोहली को आउट कर भारत की उम्मीदों को झटका दिया। पहली दो गेंद पर लगातार चौके खाने के बाद जाम्पा ने शानदार वापसी करते हुए कोहली का विकेट हासिल किया। विराट 95 गेंद पर 123 रन बनाकर आउट हुए।
भारत 191/5 ओवर 35
विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में लगातार दूसरा शतक बनाया। यह वनडे क्रिकेट में विराट का 41वां शतक है। 35वें ओवर की चौथी गेंद पर दो रन लेकर कप्तान ने अपनी सेंचुरी पूरी की। इस दौरान उन्होंने 85 गेंद का सामना किया जिसमें 14 चौके लगाए।
विराट कोहली ने जड़ा 41वां शतक, भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में राहुल द्रविड़ से आगे निकले #INDvAUS #ViratKohli pic.twitter.com/F6A2nCRveq
— CC_Hindi (@CC_Hindi) March 8, 2019
भारत 175/5 ओवर 32
31.4 ओवर में जाम्पा ने भारत को केदार जाधव के रूप में एक बड़ा झटका दिया। जाम्पा की गेंद पर केदार ने स्वीप शॉट खेला गेंद पैड पर जाकर टकराई और अंपायर ने उनको आउट करार दिया। हैदराबाद वनडे में धोनी और जाधव ने भारत को जीत दिलाई थी इस मैच में दोनों ही बल्लेबाज को जाम्पा ने 26 रन के स्कोर पर आउट किया।
रांची वनडे: भारत का पांचवां विकेट गिरा, केदार जाधव (26) एडम जम्पा के शिकार
मैच अपडेट- https://t.co/2eIh9M7NiL pic.twitter.com/tX2OR7VYZm
— CC_Hindi (@CC_Hindi) March 8, 2019
विराट कोहली भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ के 10768 रन को पीछे छोड़ा। पहले नंबर पर सचिन तेंदुलकर (18426) और दूसरे स्थान पर सौरव गांगुली (11221) का नाम आता है।
भारत 137/4 ओवर 26
विराट ने स्टोइनिस के ओवर में पहली, पांचवीं और छठी गेंद पर तीन चौके जड़ते हुए ओवर में कुल 14 रन निकाले। जाधव ने चौथी गेंद पर सिंगल लेकर कप्तान को स्ट्राइक दिया जिसके बाद उन्होंने दो लगातार चौके लगाए।
भारत 119/4 ओवर 24
लगातार गिरते विकटों के बीच विराट कोहली ने एक और अर्धशतक जमाया। 24वें ओवर की पहली गेंद पर स्टोइनिस की गेंद पर एक रन लेकर विराट ने वनडे में 50वां अर्धशतक पूरा किया। पिछले मुकाबले में कप्तान ने शानदार शतक बनाकर भारत के जीत में अहम भूमिका निभाई थी।
रांची वनडे: विराट कोहली ने 52 गेंदो पर अर्धशतक जड़ा, भारत 108/4
मैच अपडेट- https://t.co/2eIh9Mpoaj pic.twitter.com/k98dh8uQzp
— CC_Hindi (@CC_Hindi) March 8, 2019
भारत 95/4 ओवर 20
एडम जाम्पा ने लोकल हीरो महेंद्र सिंह धोनी को बोल्ड कर, रांची के राजकुमार से बड़ी पारी देखने आए फैंस को मायूस कर दिया। 19.1 गेंद पर धोनी 42 गेंद खेलने के बाद 26 रन के स्कोर पर आउट होकर लौटे।
रांची वनडे: भारत का चौथा विकेट गिरा, एडम जम्पा ने धोनी (26) को आउट किया
मैच अपडेट- https://t.co/2eIh9Mpoaj pic.twitter.com/J6FMJFFQZk
— CC_Hindi (@CC_Hindi) March 8, 2019
भारत 66/3 ओवर 16
15.1 ओवर में मार्कस स्टोइनिस की पहली गेंद पर चौका लगाते ही विराट कोहली ने बतौर भारतीय कप्तान सबसे तेज 4 हजार रन पूरे किए। विराट ने 63वीं पारी में यह उपलब्धि हासिल की। स्टोइनिस के इस ओवर में धोनी और कोहली की जोड़ी ने कुल 9 रन जोड़े।
भारत 50/3 ओवर 13
13 ओवर में भारत ने स्कोर को पचास रन तक पहुंचाया। नाथन लियोन की आखिरी गेंद पर कोहली के लगाए चौके से भारत ने 50 रन पूरे किए। इस वक्त विराट कोहली 23 गेंद पर 21 रन और महेंद्र सिंह धोनी 23 गेंद पर 11 रन बनाकर खेल रहे हैं।
भारत 27/3 ओवर 7
अंबाती रायडू के पास एक बेहतरीन पारी खेलकर खुद को साबित करने का मौका था लेकिन पैट कमिंस की अंदर आती एक गेंद पर वह चूक गए। गेंद ने रायडू की गिल्लियां उड़ा दी और महज दो रन बनाकर वह वापस लौटे।
रांची वनडे: भारत को दूसरा झटका, रोहित शर्मा (14) पैट कमिंस के ओवर में एलबीडब्ल्यू आउट
मैच अपडेट- https://t.co/2eIh9Mpoaj pic.twitter.com/LrTiZXDlrj
— CC_Hindi (@CC_Hindi) March 8, 2019
भारत 22/2 ओवर 5
4.3 ओवर में रोहित शर्मा के खिलाफ पैट कमिंस ने LBW की अपील की जिसे फील्ड अंपायर ने नकार दिया। ऑस्ट्रेलिया ने रिव्यू लिया जिसमें थर्ड अंपायर ने पाया गेंद पैड पर पहले टकराई है। फील्ड अंपायर का फैसला पटलते हुए रोहित को आउट करार दिया गया। रोहित ने 14 गेंद पर 14 रन बनाए।
रांची वनडे: भारत का पहला विकेट गिरा, शिखर धवन (1) झाय रिचर्डसन के शिकार
मैच अपडेट- https://t.co/2eIh9Mpoaj pic.twitter.com/x8ECkVotaY
— CC_Hindi (@CC_Hindi) March 8, 2019
भारत 11/1 ओवर 4
3.3 ओवर में भारत को शिखर धवन के रूप में पहला झटका लगा। ग्लेन मैक्सवेल ने झाय रिचर्डसन की गेंद पर शानदार कैच पकड़ धवन को वापस भेजा। 10 गेंद खेलने के बाद वह महज 1 रन बनाकर आउट हुए।
भारत 11/0 ओवर 3
रोहित शर्मा ने पैट कमिंस के ओवर में 10 रन बटोरे, ओवर की पहली गेंद पर रोहित ने चौका लगाया जबकि आखिरी गेंद पर शानदार छक्का जमाया।
जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए आखिर के पांच ओवर में महज 41 रन ही दिए। 45 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 272 रन था जबकि 50 ओवर खत्म होने के बाद टीम 313 रन के स्कोर तक ही पहुंच पाई।
INDvAUS #MSDhoni #ranchiodi
रांची वनडे: उस्मान ख्वाजा का शतक-कुलदीप यादव ने लिए 3 विकेट, ऑस्ट्रेलिया 313/5
मैच अपडेट- https://t.co/2eIh9Mpoaj pic.twitter.com/Sixmogu8om
— CC_Hindi (@CC_Hindi) March 8, 2019
ऑस्ट्रेलिया 313/5 ओवर 50
आखिरी पांच ओवर में एलेक्स कैरी और मार्कस स्टोइनिस ने 50 रन की साझेदारी निभाते हुए ऑस्ट्रेलिया के स्कोर को 313 रन तक पहुंचाया। बुमराह के आखिरी ओवर में कैरी और स्टोइनिस 10 रन बटोरने में कामयाब रहे।
ऑस्ट्रेलिया 263/5 ओवर 44
44 वें ओवर में कुलदीप यादव ने भारत के लिए दो विकेट हासिल किए। 43.2 ओवर में कुलदीप ने भारतीय टीम को चौथी कामयाबी दिलाई। शॉन मार्श बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में विजय शंकर को कैच दे बैठे। ओवर की चौथी गेंद पर कुलदीप ने पीटर हैंड्सकॉम्ब को LBW कर वापस भेजा और भारत को पांचवीं सफलता दिलाई।
रांची वनडे: कुलदीप याद को तीसरा विकेट मिला, पीटर हैंड्सकॉम्ब शून्य पर आउट, ऑसट्रेलिया 263/5
मैच अपडेट- https://t.co/2eIh9Mpoaj pic.twitter.com/O6SWEixrx4
— CC_Hindi (@CC_Hindi) March 8, 2019
ऑस्ट्रेलिया 258/3 ओवर 42
खतरनाक दिख रहे ग्लेन मैक्सवेल को रविंद्र जडेजा के शानदार थ्रो पर महेंद्र सिंह धोनी ने रन आउट कर वापस भेजा। ग्लेन ने 31 गेंद पर 47 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान उन्होंने तीन चौका और तीन छक्का लगाया।
ऑस्ट्रेलिया 239/2 ओवर 39
38.3 ओवर में भारत को दूसरी सफलता मिली, मोहम्मद शमी ने वनडे में अपना पहला शतक बनाने वाले उस्मान ख्वाजा को जसप्रीत बुमराह के हाथों कैच आउट करवाया। वह 113 गेंद पर 104 रन बनाकर आउट हुए।
INDvAUS #MSDhoni #ranchiodi
रांची वनडे: भारत को दूसरी सफलता, शमी ने ख्वाजा (104) को आउट किया
मैच अपडेट- https://t.co/2eIh9Mpoaj pic.twitter.com/PGDP9SSFxM
— CC_Hindi (@CC_Hindi) March 8, 2019
ऑस्ट्रेलिया 232/1 ओवर 37
ओपनर उस्मान ख्वाजा ने 24वें वनडे में आखिरकार अपना पहला शतक बनाने में कामयाबी हासिल की। ख्वाजा ने जडेजा की आखिरी गेंद (36.6) पर एक रन के साथ अपना पहला वनडे शतक पूरा किया। इसके लिए उन्होंने 107 गेंद का सामना किया जिसमें 11 चौके और एक छक्का शामिल था।
ऑस्ट्रेलिया 194/1 ओवर 33
आखिरकार भारतीय टीम को पहली कामयाबी मिल ही गई। 31.5 ओवर में कुलदीप यादव ने एरोन फिंच के खिलाफ LBW की अपील की जिसे फील्ड अंपायर ने आउट दिया। 93 रन पर बल्लेबाजी कर रहे फिंच ने रिव्यू लिया लेकिन थर्ड अंपायर ने रिप्ले में पाया की गेंद मिडिल स्टंप पर जाकर लगती। भारत को पहला विकेट हासिल हुआ।
रांची वनडे: कुलदीप यादव ने भारत को पहली सफलता दिलाई, एरोन फिंच (93) शतक से चूके
मैच अपडेट- https://t.co/2eIh9Mpoaj pic.twitter.com/KZnEDUlQr7
— CC_Hindi (@CC_Hindi) March 8, 2019
ऑस्ट्रेलिया 186/0 ओवर 30
30 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम ने बिना किसी नुकसान के 186 रन बना लिए हैं। एरोन फिंच 93 गेंद पर 91 रन जबकि उस्मान ख्वाजा 87 गेंद पर 88 रन बनाकर खेल रहे हैं। कुलदीप यादव के इस ओवर में आखिरी गेंद पर फिंच के खिलाफ LBW की अपील की गई थी जिसे फील्ड अंपायर ने नकार दिया।
पढ़ें:- ‘होम ग्राउंड पर धोनी बन सकते हैं ऑस्ट्रेलिया के लिए सिरदर्द’
ऑस्ट्रेलिया 156/0 ओवर 25
25 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम ने बिना किसी नुकसान के 156 रन बना लिए हैं। एरोन फिंच 76 गेंद पर 76 रन जबकि उस्मान ख्वाजा 74 गेंद पर 73 रन बनाकर खेल रहे हैं। विजय शंकर के इस ओवर में कुल 11 रन पड़े।
ऑस्ट्रेलिया 121/0 ओवर 19
18.6 ओवर में उस्मान ख्वाजा ने मोहम्मद शमी की गेंद पर एक रन लेकर वनडे में अपना 7वां अर्धशतक पूरा किया।
पढ़ें: धोनी के आखिरी मैच के सवाल पर भुवनेश्वर कुमार ने दिया जवाब
ऑस्ट्रेलिया 111/0 ओवर 17
16.4 ओवर में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरोन फिंच ने केदार जाधव की गेंद पर चौका लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। इससे ठीक एक गेंद पर उन्होंने छक्का लगाया था। वनडे क्रिकेट में फिंच का यह 19वां अर्धशतक है। फिंच ने जाधव के इस ओवर में 19 रन बनाए जिसमें दो छक्के और एक चौका शामिल था।
रांची वनडे: एरोन फिंच ने जड़ा 19वां वनडे अर्धशतक, ऑस्ट्रेलिया 100 रन के पार
मैच अपडेट- https://t.co/2eIh9M7NiL pic.twitter.com/ZbcfI1Qg0n
— CC_Hindi (@CC_Hindi) March 8, 2019
ऑस्ट्रेलिया 88/0 ओवर 15
15 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम ने बिना किसी नुकसान के 88 रन बना लिए हैं। एरोन फिंच 46 गेंद पर 39 रन जबकि उस्मान ख्वाजा 44 गेंद पर 43 रन बनाकर खेल रहे हैं।
रांची वनडे: फिंच-ख्वाजा की अर्धशतकीय साझेदारी, ऑस्ट्रेलिया 88/0 (15 ओवर)
मैच अपडेट- https://t.co/2eIh9Mpoaj pic.twitter.com/EVMwpDFeFx
— CC_Hindi (@CC_Hindi) March 8, 2019
ऑस्ट्रेलिया 52/0 ओवर 10
दस ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम ने बिना किसी नुकसान के 52 रन बना लिए हैं। एरोन फिंच 32 गेंद पर 21 रन जबकि उस्मान ख्वाजा 28 गेंद पर 29 रन बनाकर खेल रहे हैं।
ऑस्ट्रेलिया 34/0 ओवर 7
6.4 ओवर में शिखर धवन ने उस्मान ख्वाजा का कैच टपका दिया। भारत के पास ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट हासिलकर दबाव बनाने का अच्छा मौका था। रविंद्र जडेजा के इस ओवर में 9 रन बने। दूसरी और आखिरी गेंद पर ख्वाजा ने चौका लगाया।
रांची वनडे: चोटिल होकर मैदान से बाहर गए शमी
मैच अपडेट- https://t.co/2eIh9Mpoaj pic.twitter.com/exiYmXp7bN
— CC_Hindi (@CC_Hindi) March 8, 2019
ऑस्ट्रेलिया 20/0 ओवर 5
पांच ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम ने बिना किसी नुकसान के 20 रन बना लिए हैं। एरोन फिंच और उस्मान ख्वाजा दोनो ही 9-9 रन बनाकर खेल रहे हैं।
ऑस्ट्रेलिया 14/0 ओवर 2
जसप्रीत बुमराह पारी का दूसरा ओवर करने आए जिसमें दूसरी और चौथी गेंद पर पर चौका पड़ा। पांचवीं गेंद पर एरोन फिंच के खिलाफ LBW की अपील की गई जिसे फील्ड अंपायर ने नकार दिया। कप्तान विराट कोहली ने रिव्यू लेने का फैसला लिया जो विफल रहा। गेंद स्टंप के उपर लग रही थी जिसकी वजह से भारत ने अपना रिव्यू गंवा दिया।
ऑस्ट्रेलिया 6/0 ओवर 1
भारत की तरफ से पहला ओवर मोहम्मद शमी ने किया जिसमें 6 रन बने। उस्मान ख्वाजा ने ओवर की तीसरी गेंद पर चौका लगाया।
अब से कुछ देर बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला रांची के जेएससीए अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाना है। यह पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का घरेलू मैदान है। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। आज के मुकाबले के लिए भारत के प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
ऑस्ट्रेलिया की टीम में एक बदलाव किया गया है। नाथन कुल्टर नाइल की जगह झाय रिचर्डसन को प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई है।
Finch went tails. First lost toss of the tour #INDvAUS pic.twitter.com/wVN3lDT3I6
— cricket.com.au (@cricketcomau) March 8, 2019
टीमें :
भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, अंबाती रायडू, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), विजय शंकर, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह।
ऑस्ट्रेलिया : एरोन फिंच (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, मार्कस स्टोइनिस, पीटर हैंड्सकॉम्ब, ग्लैन मैक्सवेल, शॉन मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), झाय रिचर्डसन, पैट कमिंस, एडम जाम्पा, नाथन लियोन।
A closer look at the camouflage caps which #TeamIndia is sporting today#JaiHind pic.twitter.com/3qExYp7Cvy
— BCCI (@BCCI) March 8, 2019
भारतीय टीम इस मैच में सेना के सम्मान में सेना जैसी कैप पहन कर उतर रही है। यह बीसीसीआई द्वारा शुरू की गई मुहिम का हिस्सा है जिसके तहत वह हर साल एक मैच में सेना जैसी कैप पहन कर उतरेगी। मैच से पहले पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टीम के खिलाड़ियों को यह कैप दी थी।
=========================
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.