×

1,000 रन बनाने से 5 रन दूर महेन्द्र सिंह धोनी

महेन्द्र सिंह धोनी ने अभी तक 65 T20I मैचों में 995 रन बना चुके हैं, रविचन्द्रन अश्विन भी 50 विकेट लेने से 3 विकेट दूर हैं

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - March 23, 2016 5:59 PM IST

महेन्द्र सिंह धोनी T20I में 1,000 रन बनाने पांचवे भारतीय बल्लेबाज बनने से 5 रन दूर हैं © Getty Images
महेन्द्र सिंह धोनी T20I में 1,000 रन बनाने पांचवे भारतीय बल्लेबाज बनने से 5 रन दूर हैं © Getty Images

बंगलौर में भारतीय टीम कुछ देर में बांग्लादेश से भिड़ेगी। भारतीय टीम इस मैच को बड़े अंतर से जीत कर अपना रनरेट बेहतर करना चाहेगी। साथ ही इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान एक निजी रिकॉर्ड बना सकते हैं। भारतीय कप्तान धोनी ने अभी तक 65 टी20 मैचों में 995 रन बना चुके हैं। इस मैच में वो टी20 क्रिकेट में 1,000 रन के आंकड़े को छूना चाहेंगे। धोनी को इसके लिए सिर्फ 5 रन बनाने होंगे। अगर धोनी इस मैच में ये मुकाम हासिल कर लेते हैं तो वो टी20 क्रिकेट में भारत के 1,000 रन बनाने वाले 5वें बल्लेबाज बन जाएंगें। ALSO READ: जानिए किन स्थितियों से भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच सकती है

धोनी से पहले भारतीय टीम में विराट कोहली, रोहित शर्मा, सुरेश रैना और युवराज सिंह ये मुकाम हासिल कर चुके हैं। भारत के लिए टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन विराट कोहली ने बनाए हैं। विराट ने 40 मैचों में 1446 रन बनाए हैं। उसके बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रोहित शर्मा हैं रोहित ने 57 मैचों में 1219 रन बनाए हैं। इसके अलावा सुरेश रैना और युवराज भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। विश्व क्रिकेट की बात करें तो ब्रैंडन मैकुलम टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज है उन्होने न्यूजीलैंड के लिए 71 टी20 मैचों में 2140 रन बनाए हैं।

TRENDING NOW

इस मुकाबले में एक और रिकॉर्ड पर सबकी नजर रहेगी। भारत के स्टार स्पिनर रविचन्द्रन अश्विन अगर इस मैच में 3 विकेट चटका लेते हैं तो वो 50 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन जाएंगें। अश्विन ने अभी तक 40 मैचों में 47 विकेट लिये हैं।