×

'ट्रिपल-एच' ने दी मुंबई इंडियंस को जीत की बधाई

मुंबई इंडियंस ने तीसरी बार आईपीएल का खिताब जीता है

user-circle cricketcountry.com Written by Manoj Shukla
Last Published on - May 23, 2017 10:07 AM IST

मुंबई इंडियंस © BCCI
मुंबई इंडियंस © BCCI

आईपीएल-10 की ट्रॉफी जीतने के बाद मुंबई इंडियंस को दुनियाभर के खिलाड़ियों की तारीफ और बधाई मिल रही है। हाल ही में मुंबई को WWE (वर्ल्ड रेसलिंग इंटरटेनमेंट) के खिलाड़ी ट्रिपल-एच ने भी जीत की बधाई दी है। ट्रिपल-एच ने ट्वीट करते हुए लिखा, ”बधाई हो मुंबई इंडियंस, आपने शानदार खेल दिखाया।” आपको बता दें कि ट्रिपल-एच क्रिकेट के बहुत बड़े प्रशंसक हैं और वो समय-समय पर टीमों को ट्वीट के जरिए बधाई देते रहते हैं। ट्रिपल-एच के भारत में काफी प्रशंसक हैं और उन्हें भारत में काफी पसंद किया जाता है। ट्रिपल-एच के अलावा भी कई और रेसलर ने भी मुंबई को बधाई दी है।

 


आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस ने फाइनल मुकाबले में राइजिंग पुणे सुपरजायंट को रोमांचक मुकाबले में 1 रन से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। मुंबई का ये कुल तीसरा आईपीएल खिताब है। इससे पहले मुंबई ने 2013 और 2015 में इस खिताब पर कब्जा किया था। फाइनल में मुंबई का सामना पुणे से था और फाइनल मुकाबले से पहले राइजिंग पुणे सुपरजायंट ने मुंबई को 2 मुकाबलों में हराया था, लेकिन फाइनल में वो मुंबई से पार नहीं पा पाए और मुंबई ने उन्हें 1 रन से हरा दिया। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 129 रन बनाए थे, लेकिन पुणे की टीम 127 रन ही बना सकी और मुकाबले को 1 रन से हार गई। इस जीत के बाद मुंबई को दुनियाभर से बधाईयां मिल रहीं हैं।