×

इंदौर में महेंद्र सिंह धोनी ने बनाए नाबाद 250 !

250 टी-20 मैच खेलने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने धोनी

user-circle cricketcountry.com Written by Anoop Dev Singh
Published: Apr 08, 2017, 05:01 PM (IST)
Edited: Apr 08, 2017, 05:01 PM (IST)

महेंद्र सिंह धोनी © AFP
महेंद्र सिंह धोनी © AFP

भारत के पूर्व कप्तान और पुणे सुपरजायंट के विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी ने आद इंदौर के होल्कर स्टेडियम में उतरते ही इतिहास रच दिया। किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ महेंद्र सिंह धोनी ने अपना 250वां टी-20 मैच खेला जो कि किसी भी भारत के लिए एक रिकॉर्ड है। एम एस धोनी भारत के पहले खिलाड़ी हैं जिन्होंने 250 टी-20 मैच खेले हैं। धोनी के बाद सुरेश रैना का नंबर आता है जो अबतक 246 टी-20 मैचों में शिरकत कर चुके हैं। [ये भी पढ़ें-किंग्स इलेवन पंजाब बनाम पुणे सुपरजायंट का स्कोरकार्ड]

एम एस धोनी ने आईपीएल,घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय टी-20 मिलाकर कुल 250 मैच खेले हैं जिसमें उनका प्रदर्शन लाजवाब है। धोनी ने 223 पारियों में 37.78 के औसत से कुल 5063 रन बनाए हैं। इस दौरान धोनी का स्ट्राइक रेट 135.73 रहा है। धोनी ने 19 अर्धशतक लगाए हैं और वो 89 पारियों में नाबाद रहे हैं। धोनी के बल्ले से कुल 210 छक्के और 358 चौके निकले हैं। विकेटकीपर के तौर पर भी धोनी का प्रदर्शन लाजवाब रहा है। धोनी ने कुल 124 कैच और 61 स्टंपिंग की है। धोनी के अलावा सुरेश रैना 246, रोहित शर्मा 237, गौतम गंभीर 221 और हरभजन सिंह और यूसुफ पठान 218 मैच खेल चुके हैं।  हालांकि 250वें टी-20 मैच में धोनी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके वो किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 11 गेंद में 5 रन ही बना सके।

वैसे बीते कुछ सालों में टी-20 में धोनी का प्रदर्शन गिरा है। अब उनकी पारी में वो तेजी नहीं दिखाई देती जो आज से दो-तीन साल पहले दिखाई देती थी। धोनी को अब क्रीज पर सेट होने में वक्त लेता है और अब वो पहले की तरह अकेले अपने दम पर मैच भी नहीं जिता पाते। शायद यही वजह है कि पहली बार आईपीएल इतिहास में वो कप्तान के तौर पर नहीं खेल रहे हैं। धोनी पुणे सुपरजायंट के कप्तान थे लेकिन पिछले सीजन में उनका और टीम का प्रदर्शन बेहद ही खराब रहा जिसके चलते इस सीजन में उनकी जगह स्टीवन स्मिथ को पुणे का कप्तान बनाया गया।

TRENDING NOW