×

एम एस धोनी के समर्थन में उतरे शेन वॉर्न, कहा कुछ साबित करने की जरूरत नहीं

आईपीएल 10 के 5 मैचों में सिर्फ 61 रन बना सके हैं धोनी

user-circle cricketcountry.com Written by Anoop Dev Singh
Last Published on - April 18, 2017 1:53 PM IST

धोनी के समर्थन में उतरे शेन वॉर्न
धोनी के समर्थन में उतरे शेन वॉर्न

पुणे सुपरजायंट के विकेटकीपर एम एस धोनी का समय भले ही सही नहीं चल रहा हो लेकिन इस मुश्किल घड़ी में कई दिग्गज खिलाड़ी उनके साथ खड़े हैं। ब्रेट ली और वीरेंद्र सहवाग के बाद अब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी और महान लेग स्पिनर शेन वॉर्न ने महेंद्र सिंह धोनी का समर्थन किया है। शेन वॉर्न ने महेंद्र सिंह धोनी के समर्थन में ट्वीट करते हुए कहा है  ‘एम एस धोनी को किसी को कुछ साबित करने की जरूरत नहीं है. वह क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में शानदार खिलाड़ी हैं, एक करिश्माई कप्तान भी जो सभी को प्रेरणा देता है।’

एम एस धोनी आईपीएल 10 में सिर्फ 61 रन ही बना सके हैं, 5 मैच में धोनी का औसत सिर्फ 15.25 है। यही नहीं धोनी का स्ट्राइक रेट तो 100 से भी काफी नीचे हैं, धोनी 87.14 के स्ट्राइक रेट से ही रन बना रहे हैं। हालांकि धोनी ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 28 रन बनाकर अपने फॉर्म में आने के कुछ संकेत दिए थे। धोनी ने आईपीएल का सबसे लंबा छक्का भी लगाया था लेकिन जिस तरह का प्रदर्शन उन्होंने आईपीएल के पिछले 9 सीजन में किया है उससे तुलना करें तो धोनी अपने करियर का सबसे खराब प्रदर्शन कर रहे हैं। ये भी पढ़ें-अब विराट और रैना की इज्जत का सवाल है !

TRENDING NOW

इस बीच धोनी को शेन वॉर्न जैसे महान खिलाड़ी से समर्थन मिलना जरूर धोनी को राहत देगा क्योंकि पिछले कुछ दिनों में धोनी पर कई लोग सवाल खड़े कर चुके हैं। पुणे सुपरजायंट के मालिक के भाई हर्ष गोयनका हों या फिर पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली सभी ने धोनी के खिलाफ बयान दिए हैं।