×

आंद्रे रसेल बने IPL के एक सीजन में छक्‍कों का अर्धशतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी

इस मामले में दूसरे स्थान पर पंजाब के सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल हैं।

user-circle cricketcountry.com Written by Press Trust of India
Last Updated on - April 29, 2019 4:45 PM IST

कोलकाता के विस्‍फोटक बल्‍लेबाज आंद्रे रसेल ने आईपीएल 2019 के दौरान एक नया कीर्तिमान अपने नाम किया। वो टूर्नामेंट के मौजूदा सीजन में छक्‍कों का अर्धशतक बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इस मुकाम पर पहुंचने वाले रसेल एकमात्र बल्लेबाज हैं। इस मामले में दूसरे स्थान पर काबिज पंजाब के सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल हैं।

पढ़ें:- एलेक्स हेल्स को इंग्लैंड के सभी फॉर्मेट की टीमों से बाहर किया गया

गेल और रसेल के बीच टूर्नामेंट के मौजूदा सीजन में अभी भी 18 छक्‍कों का फासला है। गेल ने अब तक 32 छक्के लगाए हैं। गेल ने हालांकि आईपीएल के इतिहास में सबसे अधिक छक्के लगाए हैं। गेल ने 122 मैचों में 324 छक्के लगाए हैं। इस मामले में एबी डिविलियर्स दूसरे स्थान पर हैं। उनके नाम 152 मैचों में 212 छक्के हैं। महेंद्र सिंह धौनी के नाम 185 मैचो में 203 छक्के हैं।

रसेल ने रविवार को मुम्बई के खिलाफ मैच में ईडन गार्डन्स मैदान पर अपनी टीम के लिए 40 गेंदों पर नाबाद 80 रन बनाए थे। उनकी पारी में छह चौके और आठ छक्के शामिल हैं। गेल हालांकि चौके लगाने के मामले में रसेल से आगे हैं। रसेल ने 12 मैचों में 29 चौके लगाए हैं जबकि गेल के नाम 10 मैचो में 40 चौके हैं। वैसे इस सीजन में सबसे अधिक चौकों का रिकॉर्ड दिल्ली के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के नाम है। धवन ने 12 मैचों में 55 चौके लगाए हैं। उनके बाद हैदराबाद के डेविड वार्नर (50) का स्थान है।

पढ़ें: BCCI ने प्लेऑफ, फाइनल और महिला टी20 चैलेंज मैचों के समय की घोषणा की

TRENDING NOW

छक्कों के मामले में मुम्बई फ्रेंचाइजी के हार्दिक पांड्या (27) तीसरे और बैंगलुरू के एबी डिविलियर्स (26) चौथे स्थान पर हैं। वार्नर के नाम 19 छक्के हैं। सिर्फ चार बल्लेबाज 20 या उससे अधिक छक्के लगा सके हैं।