×

IPL 2020: रांची से चेन्नई को रवाना हुए CSK कप्तान धोनी, देखें वीडियो

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का कोविड-19 टेस्ट निगेटिव आया था।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - August 14, 2020 4:46 PM IST

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) के 13वें सीजन की तैयारी के लिए रांची से चेन्नई रवाना हुए।

यूएई में 19 सितंबर में शुरू होने वाले आईपीएल टूर्नामेंट से पहले धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) अपने घरेलू मैदान चेपॉक पर पांच दिन का एक छोटा अभ्यास कैंप आयोजित करेगी। जहां से सारे खिलाड़ी यूएई के लिए रवाना होंगे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by RANCHI BIGGEST FAN CLUB (@maahi7.7.81) on Aug 14, 2020 at 3:06am PDT

कप्तान धोनी ने बीसीसीआई को प्रोटोकॉल के मुताबिक गुरुवार को रांची में ही कोविड-19 का टेस्ट करावाया था। टेस्ट का नतीजा निगेटिव आने के बाद अब माही चेन्नई के लिए निकल पड़े हैं।

कोरोना वायरस की वजह से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पर लगे ब्रेक से पहले धोनी मार्च में चेपॉक में आईपीएल के लिए ही अभ्यास कर रहे थे लेकिन इस वैश्विक महामारी की वजह से अप्रैल-मई में होने वाले इस टूर्नामेंट को स्थगित कर दिया।

अब आईपीएल 2020 का आयोजन 19 सितंबर से 11 नवंबर के बीच यूएई में होना है। इस टूर्नामेंट के जरिए कैप्टन कूल जुलाई 2019 के बाद पहली बार मैदान पर उतरेंगे। सीएसके से सीईओ विश्वनाथन पहले ही बयान दे चुके हैं कि वो धोनी को लेकर बिल्कुल भी चिंतित नहीं हैं।

TRENDING NOW

इंडियाटुडे को दिए बयान में उन्होंने कहा था, “हम उनके बारे में चिंता नहीं करते। हां, हमे धोनी के 2021 और 2022 के आईपीएल टूर्नामेंट का हिस्सा होने के उम्मीद है लेकिन हम अपने कप्तान को लेकर बिल्कुल चिंतित नहीं हैं। उन्हें अपनी जिम्मेदारियां पता हैं और वो अपना और टीम का ध्यान रखेंगे।”