This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
IPL 2021 Full Schedule: 14वें सीजन में चेपॉक में एक भी मैच नहीं खेल सकेगी CSK; देखें पूरा शेड्यूल
14वें आईपीएल सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स पहला मैच पिछले सीजन की उपविजेता दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलेगी।
Written by India.com Staff
Last Published on - March 7, 2021 5:41 PM IST

रविवार को बीसीसीआई के 14वें सीजन के पूरा शेड्यूल का ऐलान करने के साथ ही ये साफ हो गया कि आठ में से कोई भी फ्रेंचाइजी इस बार अपने घरेलू मैदान पर मैच नहीं खेल पाएगी। बोर्ड और गवर्निंग समिति के इस फैसले से लोकल फैंस को बड़ा झटका लगा है। वहीं सबसे ज्यादा नाराज हैं महेंद्र सिंह धोनी की टीम- चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस।
सीएसके आईपीएल टूर्नामेंट की सबसे चहेती टीम है। चेन्नई फ्रेंचाइजी के फैंस अपनी पसंदीदा टीम को खेलते देखने के लिए इतने ज्यादा उत्साहित रहते हैं कि आईपीएल 2018 के दौरान जब राजनीतिक कारणों के चलते टीम को अपने घरेलू मैच चेपॉक की बजाय पुणे में खेलने पड़े तो एक खास ट्रेन ‘Whistle Podu Express’ के जरिए फैंस चेन्नई से पुणे पहुंचे थे। हालांकि 14वें सीजन में ऐसा नहीं हो पाएगा।
चेन्नई सुपर किंग्स का फुल शेड्यूल:
TRENDING NOW
तारीख | विपक्षी टीम | वेन्यू | समय |
10 अप्रैल | दिल्ली कैपिटल्स | मुंबई | 7:30pm |
16 अप्रैल | पंजाब किंग्स | मुंबई | 7:30pm |
19 अप्रैल | राजस्थान रॉयल्स | मुंबई | 7:30pm |
21 अप्रैल | कोलकाता नाइट राइडर्स | मुंबई | 7:30pm |
25 अप्रैल | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | मुंबई | 3:30pm |
28 अप्रैल | सनराइजर्स हैदराबाद | दिल्ली | 7:30pm |
1 मई | मुंबई इंडियंस | दिल्ली | 7:30pm |
5 मई | राजस्थान रॉयल्स | दिल्ली | 7:30pm |
7 मई | सनराइजर्स हैदराबाद | दिल्ली | 7:30pm |
9 मई | पंजाब किंग्स | बैंगलोर | 3:30pm |
12 मई | कोलकाता नाइट राइडर्स | बैंगलोर | 3:30pm |
16 मई | मुंबई इंडियंस | बैंगलोर | 7:30pm |
21 मई | दिल्ली कैपिटल्स | कोलकाता | 7:30pm |
23 मई | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | कोलकाता | 7:30pm |
IPL 2021 के लिए CSK का फुल स्क्वाड: एमएस धोनी (कप्तान & विकेटकीपर), सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, केएम आसिफ, दीपक चाहर, ड्वेन ब्रावो, फाफ डु प्लेसिस, इमरान ताहिर, एन जगदीसन, कर्ण शर्मा, लुंगी एनगिडी, मिशेल सेंटनर, रविंद्र जडेजा, रुतुराज गायकवाड़, शार्दुल शार्दुल, सैम कर्रन, जॉश हेजलवुड, आर साई किशोर, रॉबिन उथप्पा, मोइन अली, कृष्णप्पा गौथम, चेतेश्वर पुजारा, एम हरिशंकर रेड्डी, के भगत वर्मा, सी हरि निशांत।