This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
IPL 2021: RCB को हरा अंकतालिका में पांचवें नंबर पर पहुंची पंजाब किंग्स; ऑरैंज कैप पर केएल राहुल का कब्जा
इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के 26वें मैच में पंजाब किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 34 रन से हराया।
Written by India.com Staff
Last Published on - May 1, 2021 8:58 AM IST

IPL 2021 Points Table, Orange Cap and Purple Cap Latest Table:
इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के 26वें लीग मैच में विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम को 34 रन से हारकर पंजाब किंग्स अंकतालिका में पांचवें नंबर पर पहुंच गई है।
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच से पहले केएल राहुल की टीम अंकतालिका में छठें स्थान पर थी। आरसीबी पर मिली इस जीत के कमाए दो अंकों के साथ पंजाब कोलकाता नाइट राइडर्स को पछाड़ एक पायदान आगे बढ़ गई है। हालांकि बैंगलोर टीम तीसरे स्थान पर बनी हुई है।
क्रम | टीम | मैच | जीते हुए मैच | हारे हुए मैच | बेनतीजा | नेट रन रेट | अंक |
1 | CSK | 6 | 5 | 1 | 0 | +1.475 | 10 |
2 | DC | 7 | 5 | 2 | 0 | +0.466 | 10 |
3 | RCB | 6 | 5 | 1 | 0 | +0.089 | 10 |
4 | MI | 6 | 3 | 3 | 0 | +0.071 | 6 |
5 | PBKS | 7 | 3 | 4 | 0 | -0.264 | 6 |
6 | KKR | 7 | 2 | 5 | 0 | -0.494 | 4 |
7 | RR | 6 | 2 | 4 | 0 | -0.690 | 4 |
8 | SRH | 6 | 1 | 5 | 0 | -0.264 | 2 |
ऑरेंज कैप:
आरसीबी के खिलाफ मैच में 57 गेंदो पर 91 रनों की शानदार पारी खेलने के साथ पंजाब के कप्तान राहुल ऑरेंज कैप से दावेदारों की सूची में दिल्ली कैपिटल्स के शिखर धवन को पछाड़ पहले स्थान पर आ गए हैं। राहुल ने सात मैचों में कुल 331 रन बनाए हैं, जिनमें चार अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं।
पर्पल कैप:
TRENDING NOW
पर्पल कैप के दावेदारों में आरसीबी के हर्षल पटेल 7 मैचों में 17 विकेट लेकर पहले नंबर पर बने हुए हैं।