This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
IPL 2022 Mega Auction: आईपीएल मेगा ऑक्शन की तारीखों में हुआ बदलाव, हो सकती है 2-3 हफ्ते की देरी
सीवीसी द्वारा खरीदी गई अहमदाबाद फ्रैंचाइज़ी का स्वामित्व फिलहाल अनिश्चित है, जिस पर फैसला आने में देरी की वजह से नीलामी को आगे बढ़ाया जा सकता है।
Written by India.com Staff
Last Published on - December 19, 2021 5:25 PM IST

IPL 2022 Mega Auction Dates: दो नई टीमों के साथ होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) के 15वें सीजन सके मेगा ऑक्शन (Mega Auction) की तारीखों में बदलाव किया जा सकता है। अब तक बीसीसीआई (BCCI) और आईपीएल गवर्निंग परिषद जनवरी पहले सप्ताह में आईपीएल 2022 की नीलामी आयोजित करने की योजना बना रही थी लेकिन आईपीएल 2022 की नीलामी जनवरी के तीसरे सप्ताह से पहले नहीं की जा सकती है।
इनसाइड स्पोर्ट्स में छपी खबर के मुताबिक भारतीय क्रिकेट बोर्ड नई अहमदाबाद टीम को लेकर मुश्किल में हैं। बोर्ड के एक अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है कि मेगा ऑक्शन का आयोजन जनवरी के तीसरे हफ्ते के बाद ही किया जा सकेगा। इस पर बीसीसीआई अधिकारी ने कहा, “हम इसके बारे में कुछ नहीं कर सकते। हां सभी चीजों को अब कुछ हफ्तों के लिए आगे बढ़ाया जाएगा।”
बता दें कि बीसीसीआई ने आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन से पहले मौजूदा आठ टीमों के अपने पसंदीदा चार खिलाड़ियों को रीटेन करने के लिए 30 नवंबर तक का समय दिया था। वहीं बोर्ड ने अहमदाबाद और लखनऊ फ्रेंचाइजियों को ऑक्शन से पहले अपने मनपसंद तीन खिलाड़ियों चुनने के लिए 25 दिसंबर तक का समय दिया था।
हालांकि सभी 8 फ्रेंचाइजी ने अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची की घोषणा कर दी है लेकिन इसके बावजूद नई अहमदाबाद फ्रेंचाइजी को लेकर होने वाले फैसले की वजह से मेगा ऑक्शन की तारीख को आगे बढ़ाया जा सकता है। सीवीसी द्वारा खरीदी गई अहमदाबाद फ्रैंचाइज़ी का स्वामित्व फिलहाल अनिश्चित है।
बोर्ड ने सट्टेबाजी कंपनियों के साथ सीवीसी के कथित संबंधों की जांच के लिए एक स्वतंत्र समिति का गठन किया है। पहले उम्मीद की जा रही थी कि इस हफ्ते के खत्म होने से पहले नियुक्त समिति अपने फैसले की घोषणा कर देगी। लेकिन ऐसा लगता है कि अहमदाबाद फ्रेंचाइजी पर फैसला सुनाने से पहले समिति को अभी भी कुछ दिन लगेंगे।
जब तक अहमदाबाद फ्रेंचाइजी पर फैसला नहीं आता, बीसीसीआई ने लखनऊ से कहा है कि वो खिलाड़ियों के साथ सभी तरह की बातचीत को साइन करने के लिए बंद कर दें। हालांकि इस दौरान लखनऊ फ्रेंचाइजी ने सपोर्ट स्टाफ की नियुक्ति शुरू कर दी है।
TRENDING NOW
लखनऊ फ्रेंचाइजी के मालिक संजीव गोएनका ने हाल ही में पूर्व दिग्गज गौतम गंभीर को टीम का मेंटोर घोषित किया। वहीं जिम्बाब्वे के एंडी फ्लॉवर को लखनऊ टीम का कोच नियुक्त किया गया है। खबर ये भी है कि शीर्ष क्रम बल्लेबाज केएल राहुल लखनऊ फ्रेंचाइजी के कप्तान हो सकते हैं। लेकिन आधिकारिक घोषणा के लिए 25 दिसंबर तक इंतजार करना पड़ सकता है।
Tags:
- Cricket news
- IPL
- IPL 2022
- ipl 2022 auction date
- IPL 2022 auction news
- IPL 2022 Auction Time
- IPL 2022 Mega Auction
- IPL 2022 Mega Auction date
- IPL 2022 Mega Auction full list of players
- IPL 2022 Mega Auction list of players
- IPL 2022 Mega Auction News
- IPL 2022 Mega Auction schedule
- IPL 2022 Mega Auction time
- IPL 2022 Mega Auction Updates
- ipl 2022 news
- IPL auction
- IPL Auction Full List of Players
- IPL List of Players