×

IPL ऑक्शन से पहले ही RCB से मुंबई इंडियंस पहुंचा ये ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज

जेसन बेहरेनडॉर्फ 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स, 2018 में मुंबई इंडियंस और 2022 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का प्रतिनिधित्व कर चुके है।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - November 12, 2022 7:42 PM IST

IPL 2023 का आगाज होने में अभी लंबा वक्त बाकी है और इससे पहले ही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के गेंदबाज जेसन बेहरेनडॉर्फ ट्रेडिंग विंडो के जरिए मुंबई इंडियंस में शामिल हो गए हैं। जेसन की 3 सीजन बाद मुंबई की टीम में वापसी हुई है।

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जेसन बेहरेनडॉर्फ को आगामी टाटा IPL सीजन 2023 के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मुंबई इंडियंस को बेचने का फैसला किया है। उन्हें आरसीबी ने 2022 IPL ऑक्शन में 75 लाख रुपये के बेस प्राइस पर अपनी टीम में शामिल किया था।

बेहरेनडॉर्फ 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स, 2018 में मुंबई इंडियंस और 2022 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का प्रतिनिधित्व कर चुके है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाद ने 9 T20I में 4/21 के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन के साथ 7 विकेट लिए हैं। IPL के 2023 सीजन में अब वह मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व करेंगे।

 

गौरतलब है कि IPL की सभी भी फ्रैंचाइजियों को 15 नवंबर तक टीम के रिटेन और रिलीज किये गये खिलाड़ियों की लिस्ट को BCCI को सौंपना है। सभी टीमों के पास 15 नवंबर तक ट्रेडिंग विंडो के जरिए कुछ खिलाड़ियों को आपस में बदलने का भी विकल्प मौजूद रहेगा। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पास अभी 5.45 करोड़ रुपये का नीलामी पर्स बाकी है, जिसे वह ऑक्शन से पहले बढ़ाना चाहेगी। यही वजह है कि RCB ने जेसन बेहरेनडॉर्फ को मुंबई को देने का फैसला किया है।

TRENDING NOW