×

एशिया कप 2016: बांग्लादेश ने यूएई को 51 रनों से हराया

बांग्लादेश की ओर से चार गेंदबाजों ने दो-दो विकेट लिए।

user-circle cricketcountry.com Written by Devbrat Bajpai
Last Updated on - February 26, 2016 10:20 PM IST

© AFP
© AFP

नमस्कार, आदाब क्रिकेटकंट्री की लाइव कवरेज में आपका स्वागत है। एशिया कप 2016 का तीसरा मैच आज बांग्लादेश और क्वालीफायर राउंड में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली यूएई के बीच खेला जा रहा है। यूएई टूर्नामेंट में अपना पहला मैच श्रीलंका के खिलाफ हार चुकी है। श्रीलंकाई टीम के गेंदबाजों के आगे यूएई के बल्लेबाज बेहद असहाय नजर आए थे। सिर्फ तन्मय ही कुछ देर तक श्रीलंकाई गेंदबाजों के आगे टिक सके थे। ऐसे में यूएई अपनी ताकतों को बटोरते हुए बांग्लादेश पर करारा हमला बोलना चाहेगी। वहीं दूसरी ओर बांग्लादेश भी भारत के हाथों अपना पहला मैच हार चुकी है। चूंकि, यह एशिया कप बांग्लादेश की सरजमीं पर आयोजित किया जा रहा है। ऐसे में बांग्लादेश यूएई को दूसरे मैच में बेरंग लौटाना चाहेगी। ये दोनों टीमें बराबरी की मालूम पड़ती हैं। ऐसे में इन दोनों के बीच दिलचस्प टक्कर होने की उम्मीदें हैं। लाइव स्कोरकार्ड जानने के लिए क्लिक करें…

बांग्लादेश ने यूएई को 51 रनों से हराया

लाइव स्कोर यूएई 82/10, 17.4 ओवर। बल्लेबाजी: मुहम्मद नवीद 8(7)। पारी का 18वां ओवर लेकर शाकिब आए। शाकिब ने अपने ओवर की चौथी गेंद पर अहमद रजा को आउट करवा दिया और इस तरह बांग्लादेश ने यूएई को 51 रनों से हरा दिया।

अमजद रजा st नुरुल हसन b शाकिब 5(14)

लाइव स्कोर यूएई 80/9, 17 ओवर। बल्लेबाजी: अमजद रजा 3(10), मुहम्मद नवीद 8(7)। पारी का 15वां ओवर मुस्ताफिजुर लेकर आए। मुस्ताफिजुर ने बेहद कसी हुई गेंदबाजी की और अपने ओवर से मात्र एक रन खर्च किया। अगला ओवर स्कीन अहमद लेकर आए। अहमद की पहली गेंद पर ही उस्मान ने छक्का जड़ दिया। अहमद ने अपने ओवर की तीसरी गेंद पर ही उस्मान को क्लीन बोल्ड कर दिया। उनके बाद बल्लेबाजी करने आए नवीद ने अहमद की अंतिम तीन गेंदों पर दो चौके लगाए। इस तरह ओवर से कुल 14 रन बने। पारी का 17वां ओवर मुस्ताफिजुर रहमान लेकर आए। मुस्ताफिजुर ने एक बार फिर से किफायती गेंदबाजी की और ओवर से मात्र 1 रन खर्च किया। मुस्ताफिजुर का गेंदबाजी विश्लेषण 4-0-13-2 रहा।

 

मुहम्मद उस्मान b तस्किन अहमद 30(30)

लाइव स्कोर यूएई 64/8, 14 ओवर। बल्लेबाजी: अमजद रजा 2(4), मुहम्मद उस्मान 23(25)। पारी का 9वां ओवर मुर्तजा लेकर आए। मुर्तजा की दूसरी गेंद पर ही उस्मान ने चौका जड़ दिया। बाद में मुर्तजा ने ओवर में कसी हुई गेंदबाजी की और ओवर से कुल 5 रन खर्च किए। अगला ओवर शाकिब लेकर आए। शाकिब के इस ओवर में सिर्फ तीन रन बने। पारी का 11वां ओवर महमदुल्लाह लेकर आए। महमदुल्ला के ओवर की पांचवीं गेंद पर अमजद जावेद दुर्भाग्यपूर्ण तरीक से हिट विकेट से आउट हो गए। 12वां ओवर शाकिब लेकर आए। शाकिब के ओवर की दूसरी गेंद पर ही तारिक आउट हो गए। शाकिब केओवर की पांचवीं  गेंद पर उस्मान ने चौका मार दिया। शाकिब के ओवर से 7 रन आए। 13वां ओवर महमदुल्लाह लेकर आए। महमदुल्लाह के ओवर की पांचवीं गेंद पर हैदर आउट हो गए। महमदुल्लाह के ओवर से 4 रन आए। पारी का 14वां ओवर शाकिब लेकर आए। शाकिब की चौथी गेंद पर उस्मान ने छक्का मार दिया। शाकिब के ओवर से 8 रन बने।
सकलैन हैदर c मुर्तजा b महमदुल्लाह 2(4)
फहद तारिक st नुरुल हसन b शाकिब 0(2)
अमजद जावेद हिट विकेट b महमदुल्लाह 3(10)

लाइव स्कोर यूएई 36/5, 8 ओवर। बल्लेबाजी: अमजद जावेद 2(4), मुहम्मद उस्मान 0(5)। पारी की 6ठा ओवर अल अमीन लेकर आए। अमीन की चौथी गेंद पर शहजाद ने छक्का जड़ दिया। उनके ओवर से कुल 7 रन बने। अगला ओवर मुर्तजा लेकर आए। मुर्तजा ने अपनी पहली ही गेंद पर अनवर को आउट कर दिया। इसके बाद उन्होंने यूएई के बल्लेबाजों को बांधे रखा और ओवर से कुल 2 रन खर्च किए। मुस्ताफिजुर पारी का सातवां ओवर लेकर आए। मुस्ताफिजुर ने अपनी पहली ही गेंद पर शहजाद को चलता किया। मुस्ताफिजुर ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए अपने ओवर की दूसरी ही गेंद पर एक और विकेट चटका दिया। मुस्ताफिजुर के ओवर से सिर्फ दो रन आए।

स्वप्निल पाटिल c मुर्तजा b मुस्ताफिजुर 0(1)
शहजाद c & b मुस्ताफिजुर 12(12)
शाईमान c महमदुल्लाह b मुर्तजा 1(4)

लाइव स्कोर यूएई 25/2, 5 ओवर। बल्लेबाजी: शहजाद 6(8), शाईमान अनवर 0(0)। तीसरा ओवर तस्किन डालने आए। तस्किन की छठी गेंद पर रोहन ने छक्का जड़ दिया। ओवर से कुल 9 रन आए। अगला ओवर मुस्ताफिजुर रहमान लेकर आए। रहमान की दूसरी गेंद पर शहजाद ने चौका लगा दिया। पांचवीं गेंद पर रोहन ने चौका लगाया। इस तरह ओवर से 9 रन आए। इस ओवर में एक बड़ा ड्रामा देखने को मिला जब रहमान ने रोहन का अपनी गेंद पर एक कैच पकड़ा, लेकिन ये कैच साफई से नहीं पकड़ा गया था और अंततः रोहन को नॉट आउट करार दिया गया। पांचवा ओवर कप्तान मुर्तजा लेकर आए। मुर्तजा की तीसरी गेंद पर रोहन ने चौका लगाया। अंतिम गेंद पर मुर्तजा ने रोहन को आउट कर दिया और बांग्लादेश को दूसरी सफलता दिलवाई।

रोहन c रहमान b मुर्तजा 18(17)

लाइव स्कोर यूएई 2/1, 2 ओवर। बल्लेबाजी: शहजाद 0(3), रोहन मुस्तफा 2(4)। बांग्लादेश की ओर से पहला ओवर तस्किन अहमद लेकर आए। तस्किन की तीसरी गेंद पपर ही रोहन का कैच छूट गया। तस्किन के ओवर से सिर्फ एक रन आया। अल अमीन दूसरा ओवर लेकर आए। अमीन ने कलीम को मुर्तजा के हाथों दिलवाते हुए बांग्लादेश को पहली सफलता दिलवाई। अगले बल्लेबाज शहजाद क्रीज पर। अमीन ने अपने ओवर में कुल एक रन खर्च किया। इस तरह पहले दो ओवरों से सिर्फ दो रन आए।

कलीम c मुर्तजा b अमीन 0(5)

बांग्लादेश ने यूएई को दिया 134 रनों का लक्ष्य

लाइव स्कोर बांग्लादेश 133/8, 20 ओवर। बल्लेबाजी: महमदुल्लाह 36(27), तस्किन अहमद 1(2)। पारी का 20वां ओवर पूरी तरह से महमदुल्लाह के नाम पर रहा। महमदुल्लाह ने पहली गेंद पर चौका लगाया। अगली दो गेंदों पर दो-दो रन लिए। चौथी गेंद पर महमदुल्लाह ने छक्का मारा। पांचवीं गेंद पर उन्होंने फिर से दो रन लिए। अंतिम गेंद पर तस्कीन अहमद रन आउट हो गए।

लाइव स्कोर बांग्लादेश 116/7, 19 ओवर। बल्लेबाजी: महमदुल्लाह 19(16), तस्किन अहमद 1(2)।  पारी का 18वां ओवर जावेद फेंकने के लिए आए। जावेद ने ओवर की दूसरी ही गेंद पर शाकिब अल हसन को क्लीन बोल्ड कर दिया। उसकी अगली ही गेंद पर उन्होंने नए बल्लेबाज नुरुल हसन को भी क्लीन बोल्ड कर दिया। जावेद के पूरे ओवर से सिर्फ 2  रन आए। अगला ओवर नवीद फेंकने के लिए आए। नवीद ने अपने ओवर की दूसरी ही गेंद पर कप्ताम मशरफे मुर्तजा को पहद तारिक के हाथों झिलवाते हुए अपनी टीम को सातवीं सफलता दिलवाई। नवीद ने अपने इस ओवर में  सिर्फ 3 रन खर्च किए। नवीद का आज का गेंदबाजी विश्लेषण 4-1-12-2 है।

मुर्तजा c तारिक b नवीद 0(3)

नुरुल हसन c तारिक b जावेदा 0(1)

शाकिब b जावेद 13(13)  

लाइव स्कोर बांग्लादेश 111/4, 17 ओवर। बल्लेबाजी: महमदुल्लाह 15(16), शाकिब 13(12)। पारी का 14 वां ओवर डालने रोहन मुस्तफा आए और उन्होंने बांग्लादेशी बल्लेबाजों को बांधे रखा। मुस्तफा के ओवर में सिर्फ दो रन बने। पारी का 15 वां ओवर अमजद जावेद लेकर आए। जावेद की पहली ही गेंद पर महमदुल्लाह ने छक्का जड़ दिया। इसके बाद जावेद संभल गए और बाकी पांच गेंदों पर सिर्फ 3 रन खर्च किए। इस तरह ओवर से 9 रन आए। पारी की 16वां ओवर रजा लेकऱ आए। रजा के ओवर में दोनों बांग्लादेशी बल्लेबाज बड़े स्ट्रोक खेलने में कामयाब नहीं हो पाए। इस तरह रजा के  ओवर में कुल 7 रन बने। 17वां ओवर शहजाद लेकर आए। शहजाद की तीसरी गेंद पर शाकिब ने चौका जड़ दिया। कुल मिलाकर शहजाद के ओवर से 10 रन बने।

लाइव स्कोर बांग्लादेश 83/4, 13 ओवर। बल्लेबाजी: महमदुल्लाह 0(3), शाकिब 1(1)। पारी का 11वां ओवर अहमद रजा डालने के लिए आए और एक बार फिर से रजा के सामने बांग्लादेशी बल्लेबाज रन बनाने के लिए जूझते नजर आए। रजा के इस ओवर में सिर्फ 2 रन बने। गौरतलब है कि पिछले मैच में रजा ने 4 ओवरों में सिर्फ 14 रन दिए थे। पारी का 12 वां ओवर रोहन डालने के लिए आए। रोहन के ओवर की तीसरी गेंद पर मिथुन ने चौका लगा दिया। चौथी गेंद में बचकाना तरीके से रन दौड़ने के प्रयास में मिथुन रन आउट हो गए। ओवर से कुल 7 रन बने। अगला ओवर नवीद फेंकने को आए। कप्तान का यह परिवर्तन उस वक्त रंग लाया जब नवीद ने रहीम को स्वप्निल के हाथों झिलवाते हुए यूएई को चौथी सफलता दिलवाई। नवीद ने इस ओवर में सटीक लाइन में गेंदे डाली और इस तरह उनका ओवर मेडेन रहा।

रहीम c स्वप्निल b नवीद 4(8)
मिथुन रन आउट(स्वप्निल पाटिल) 47(41)

लाइव स्कोर बांग्लादेश 74/2, 10 ओवर। बल्लेबाजी: रहीम 1(1), मोहम्मद मिथुन 42(34)। पारी का नौवां ओवर रजा डालने के लिए आए। पिछले मैच की तरह इस मैच में भी रजा रनों के बहाव पर रोक लगाने में खासे सफल हुए हैं। उन्होंने अपने इस ओवर में कुल 5 रन खर्च किए। अगला ओवर रोहन मुस्तफा डालने के लिए आए। मुस्तफा ने अपने ओवर की तीसरी ही गेंद पर रहमान को तारिक के हाथों  झिलवाते हुए यूएई को दूसरी सफलता दिलवाई। मुस्तफा ने अपने ओवर में कुल 4 रन  खर्च किए।

लाइव स्कोर बांग्लादेश 65/1, 8 ओवर। बल्लेबाजी: सब्बीर रहमान 3(7), मोहम्मद मिथुन 38(28)। अब पावरप्ले समाप्त हो चुका है और दोनों बांग्लादेशी बल्लेबाज सिंगल्स पर भरोसा दिखा रहे हैं। सातवां ओवर अहमद रजा लेकर आए। रजा के ओवर में दोनों खिलाड़ियों ने मिलकर कुल 5 रन बटोरे। इसके बाद 8वां ओवर शहजाद डालने के लिए आए। शहजाद के ओवर की चौथी गेंद पर मिथुन ने जबरदस्त बैकवर्ड स्कवेयर  लेग का छक्का लगाया। इस मैच में यह मिथुन का दूसरा छक्का है। मिथुन यहीं नहीं रुके और उन्होंने  शहजाद की पांचवीं गेंद पर फाइन लेग का चौका जड़ दिया। अंतिम गेंद पर कोई रन नहीं बना। ओवर से कुल 12  रन आए।

लाइव स्कोर बांग्लादेश 48/1, 6 ओवर। बल्लेबाजी: सब्बीर रहमान 1(2), मोहम्मद मिथुन 24(21)। मिथुन शुरू से ही बड़े स्ट्रोक लगाने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने अपनी इस कसर को पांचवें ओवर में अमजद जावेद के ओवर में निकाला। मिथुन ने जावेद के ओवर की पहली तीन गेदों पर सिगल व डबल लिए और चौथी व पांचवीं गेंदों पर क्रमशः छक्का व चौका जड दिया। इस तरह इस ओवर से कुल 17 रन आए। इस महंगे ओवर के बाद गेंदबाजी करने आए शहजाद की पहली गेंद पर सरकार ने छक्का मार दिया। लेकिन अगली ही गेंद पर सरकार को अमजद के हाथों झिलवाते हुए शहजाद ने अपनी टीम को पहली सफलता दिलवाई। शहजाद के ओवर से कुल 9 रन आए।

सरकार c अमजद b शहजाद 21(14)

लाइव स्कोर बांग्लादेश 22/0, 4 ओवर। बल्लेबाजी: सौम्या  सरकार 12(10), मोहम्मद मिथुन 10(14)। तीसरे ओवर में बांग्लादेश के दूसरे ओपनर सौम्या सरकार ने अपने हाथ खोले और परिवर्तन के तौर पर आए नए गेंदबाज शहजाद की पहली ही गेंद पर चौका जड़ दिया। इसके बाद शहजाद ने अपने आपको संभाल लिया और अगली पांच गेंदों में सिर्फ तीन रन ही खर्च किए। इस तरह शहजाद के ओवर से कुल 7 रन आए। पिछले मैच में भारत के खिलाफ बांग्लादेश का शीर्ष क्रम डगमगा गया था। ऐसे में वे अपनी टीम को ठोस शुरुआत देना चाहते हैं। चौथा ओवर फेंकने के लिए नवीद आए। नवीद की पहली चार गेंदों पर सिर्फ दो रन बने। पांचवीं  गेंद पर सरकार ने अपने हाथ खोले  और लॉन्ग ऑफ का चौका जड़ दिया। अंतिम गेंद पर कोई रन नहीं बना। इस तरह ओवर से 6 रन आए।

लाइव स्कोर बांग्लादेश 9/0, 2 ओवर। बल्लेबाजी: सौम्या  सरकार 1(1), मोहम्मद मिथुन 8(11)। बांग्लादेश के दोनों ओपनर सरकार और मिथुन मैदान पर आ चुके हैं। यूएई की ओर से पहले ओवर की शुरुआत नवीद ने की। नवीद ने पहले ओवर में सधी हुई गेंदबाजी की और एक दफे ओवर की पांचवीं गेंद पर lbw की अपील भी की। उनके  पहले ओवर से मात्र 3 रन आए। दूसरा ओवर फेंकने आए अमजद जावेद की पहली  ही गेंद पर मिथुन ने  चौका लगा दिया। इस चौके को देखकर ऐसा लगा जैसे मिथुन पिछले ओवर की भरपाई करने के लिए बड़े  आतुर दिखाई जे रहे थे। इसके बाद ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होंने स्कवेयर लेग की ओर खेलते हुए 2 रन लिए। इसके अलावा और किसी भी गेंद पर कोई रन नहीं बना। ओवर से कुल 6 रन बने।

टॉस अपडेट: यूएई ने टॉस जीता, पहले गेंदबाजी करने का फैसला

दोनों टीमें:

यूएई (अंतिम एकादश): रोहन मुस्तफा, मुहम्मद कलीम, मोहम्मद शहजाद, मोहम्मद उस्मान, साईमान अनवर, स्वप्निल पाटिल (विकेटकीपर), फहद तारिक, अमजद जावेद (कप्तान), सकलैन हैदर, अहमद रजा, मोहम्मद नवीद।

TRENDING NOW

बांग्लादेश (अंतिम एकादश): नुरुल हसन, सौम्या सरकार, सब्बीर रहमान, मोहम्मद मिथुन, महमूदुल्लाह, शाकिब अल हसन, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), मशरफे मुर्तजा (कप्तान), तास्किन अहमद, मुस्ताफिजुर रहमान, अल अमीन हुसैन