×

टी20 विश्व कप 2016 फाइनल: रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को 4 विकेट से हराकर दूसरी बार टी20 चैंपियन बना वेस्टइंडीज

इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज फाइनल मैच की हर खबर हिंदी में प्राप्त करें।

user-circle cricketcountry.com Written by Devbrat Bajpai
Last Updated on - April 4, 2016 12:43 AM IST

वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड, फाइनल, टी20 विश्व कप 2016
वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड, फाइनल, टी20 विश्व कप 2016

आईसीसी टी20 विश्व कप 2016 के फाइनल मुकाबले की लाइव कवरेज में आपका स्वागत है। मैं देवव्रत वाजपेयी इस मैच का आंखों देखा हाल शुरू से अंत तक हिंदी में आपको रूबरू कराऊंगा। लीग राऊंड और फिर नॉक आउट स्टेज में जबरदस्त प्रदर्शन करने के बाद फाइनल में पहुंच चुकी वेस्टइंडीज और इंग्लैंड की टीमें कोलकाता के ईडेन गार्डन में अपनी किस्मतों का फैसला करेंगी। अभी तक टी20 विश्व कप को विश्व की किसी टीम ने दो बार जीतने में सफलता अर्जित नहीं की है। चूंकि ये दोनों टीमें एक- एक बार टी20 का यह खिताब जीत चुकी हैं। ऐसे में कोई भी जीते रिकॉर्ड बनना तो तय है। साथ ही दोनों टीमों में एक बात एक जैसी है वो है पावर हिटर्स की भरमार जो किसी भी परिस्थिति में अकेले दम पर मैच को मोड़ने का माद्दा रखते हैं। हालांकि इंग्लैंड को अपने पहले मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन इस मैच में इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने जबरदस्त बल्लेबाजी की थी। वो और बात है कि वे क्रिस गेल के शतक के आगे उस लक्ष्य को बचाने में सफल नहीं हो सके थे। लेकिन दोनों टीमों के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए यह मैच दिलचस्प होगा यह तो तय है। वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड, फाइनल, आईसीसी टी20 विश्व कप 2016 स्कोरकार्ड देखने के लिए क्लिक करें

विराट कोहली रहे प्लेयर ऑफ द सीरीज 

मार्लोन सैम्युुअल्स मैन ऑफ द मैच रहे

ब्रेथवेट के छक्कों से टी20 बादशाहत वेस्टइंडीज के नाम, फाइनल में 4 विकेट से जीता वेस्टइंडीज  

लाइव स्कोर वेस्टइंडीज 161/6, 19.4 ओवर। मार्लोन सैम्युअल्स 85(66), ब्रेथवेट 34(10)। पारी का 20वां ओवर बेन स्टोक्स लेकर आए। स्टोक्स की लगातार तीन गेंदों पर बर्थवेट ने छक्के जड़ दिए। क्या गजब की बल्लेबाजी देखने को मिल रही है यहां पर। चौथी गेंद पर ब्रेथवेट ने छक्का लगाकर वेस्टइंडीज को इंग्लैंड पर 4 विकेट से जीत दिला दी। साथ ही टी20 की बादशाहत वेस्टइंडीज के नाम

लाइव स्कोर वेस्टइंडीज 137/6, 19 ओवर। मार्लोन सैम्युअल्स 85(66), ब्रेथवेट 10(6)। पारी का 19वां ओवर जॉर्डन लेकर आए। पहली गेंद पर सैम्युअल्स ने चौका जड़ दिया। दूसरी गेंद पर एक रन ले लिया। तीसरी गेंद पर बर्थवेट ने भा एक रन लेकर छोर बदल लिया। चौथी गेंद पर फिर से सैम्युअल्स ने एक रन लिया। पांचवीं गेंद पर बर्थवेट ने एक रन लिया। अंतिम गेंद पर सैम्युअल्स कोई रन नहीं बना सके। ओवर से 8 रन बने। अब विंडीज को 6 गेंदों में 19 रनों की दरकार।

लाइव स्कोर वेस्टइंडीज 129/6, 18 ओवर। मर्लोन सैम्युअल्स 79(62), ब्रेथवेट 8(4)। पारी का 18वां ओवर विली लेकर आए। पहली गेंद पर सैम्युअल्स ने दो रन लिए। दूसरी गेंद पर लेग बाई का एक रन लिया। तीसरी गेंद पर बर्थवेट ने दो रन लिए। चौथी गेंद पर बर्थवेट ने एक रन लिया। पांचवीं गेंद पर सैम्युअल्स ने एक रन लिया। अंतिं गेंद पर बर्थवेट ने चौका जड़ दिया। ओवर से 11 रन आए। वेस्टइंडीज को 12 गेंदों में 27 रनो की दरकार।

 लाइव स्कोर वेस्टइंडीज 118/6, 17 ओवर। मर्लोन सैम्युअल्स 76(59), बर्थवेट 1(1)। पारी का 17वां ओवर जॉर्डन लेकर आए। पहली गेंद पर कोई रन नहीं बना। दूसरी गेंद पर सैम्युअल्स ने चौका जड़ दिया। तीसरी गेंद पर सैम्युअल्स ने एक रन लिया। चौथी गेंद पर बर्थवेट ने एक रन लिया। पांचवीं गेंद पर कोई रन नहीं बना। अंतिम गेंद पर सैम्युअल्स ने एक रन लेकर स्ट्राइक अपने पास रखी। ओवर से 7 रन आए।

लाइव स्कोर वेस्टइंडीज 111/6, 16 ओवर। मर्लोन सैम्युअल्स 70(54), बर्थवेट 0(0)। पारी का 16वां ओवर विली लेकर आए। विलि ने पहली ही गेंद पर रसेल को आउट कर दिया। नए बल्लेबाज कप्तान सैमी आए। दूसरी गेंद पर आते ही उन्होंने दो रन लिए। अगली गेंद पर विली ने सैमी को भी आउट कर दिया। चौथी गेंद पर सैम्युअल्स ने कोई रन नहीं बनाया। पांचवीं गेंद पर सैम्युअल्स ने दौड़कर दो रन लिए। अगली गेंद वाइड रही। अंतिम गेंद पर सैम्युअल्स ने एक रन लिया। ओवर से 7 रन वेस्टइंडीज को अब 24 गेंदों में 45 रनों की दरकार।

सैमी कै. हेल्स बो. विली 2(2)

रसेल कै. स्टोक्स बो. विली 1(3)

लाइव स्कोर वेस्टइंडीज 104/4, 15 ओवर। मर्लोन सैम्युअल्स 67(51), रसेल 1(2)। पारी का 15वां ओवर प्लंकेट लेकर आए। उनकी पहली ही गेंद पर सैम्युअल्स ने चौका जड़ दिया। दूसरी गेंद पर एक रन लिया। तीसरी गेंद पर कोई रन नहीं बना। चौथी गेंद पर रसेल ने एक रन लिया, बाल- बाल बचे सैम्युअल्स। अंतिम दो गेंदों पर सैम्युअल्स ने दो जबरदस्त छक्के जड़ दिए। ओवर से 18 रन बने। वेस्टइंडीज को अब 29 गेंदों में 52 रनों की दरकार।

लाइव स्कोर वेस्टइंडीज 86/4, 14 ओवर। मर्लोन सैम्युअल्स 50(47), रसेल 0(0)। पारी का 14वां ओवर रशिद लेकर आए। उनकी पहली दो गेंदों पर दोनों बल्लेबाजों ने दो सिंगल्स लिए। तीसरी गेंद पर ब्रावो ने छक्का जड़ दिया। अगली दो गेंदों पर फिर से दोनों बल्लेबाजों ने दो सिंगल्स लिए। अंतिम गेंद पर उन्होंने ब्रावो को आउट कर दिया। ओवर से 10 रन बने।

ड्वेन ब्रावो कै. रूट बो. रशिद 25(27)

लाइव स्कोर वेस्टइंडीज 76/3, 13 ओवर। मर्लोन सैम्युअल्स 48(45), ड्वेन ब्रावो 17(23)। पारी का 13वां ओवर बेन स्टोक्स लेकर आए। पहली गेंद पर सैम्युअल्स ने एक रन लिया। अगली गेंद वाइड रही। दूसरी गेंद पर कोई रन नहीं बना। तीसरी गेंद पर ब्रावो ने चौका जड़  दिया। चौथी गेंद पर ब्रावो ने एक रन कवर की ओर खेलकर निकाला। पांचवीं गेंद पर सैम्युअल्स ने एक रन लिया। अंतिम गेंद पर ब्रावो ने एक रन लिया। ओवर से 9 रन आए।

लाइव स्कोर वेस्टइंडीज 67/3, 12 ओवर। मर्लोन सैम्युअल्स 47(33), ड्वेन ब्रावो 11(19)। पारी का 12वां ओवर आदिल रशिद लेकर आए। रशिद की पहली गेंद पर सैम्युअल्स ने एक रन लेकर छोर बदला। दूसरी गेंद पर ब्रावो ने एक रन लिया। तीसरी गेंद पर सैम्युअल्स कोई रन नहीं बना सके। चौथी गेंद पर फिर से सैम्युअल्स ने एक रन बटोरा। पांचवीं गेंद पर रशिद ने एक रन लेकर एक बार फिर से छोर बदला। अंतिं गेंद पर सैम्युअल्स ने एक और सिंगल लिया। ओवर से 5 रन आए। अब विंडिज को 48 गेंदों में 89 रनों की दरकार।

लाइव स्कोर वेस्टइंडीज 62/3, 11 ओवर। मर्लोन सैम्युअल्स 43(39), ड्वेन ब्रावो 9(17)। पारी का 11वां ओवर बेन स्टोक्स लेकर आए। पहली गेंद पर सैम्युअल्स ने चौका जड़ दिया। दूसरी गेंद पर सैम्युअल्स ने कोई रन नहीं बनाया। अगली गेंद वाइड रही। तीसरी गेंद पर सैम्युअल्स ने एक रन ले लिया। चौथी गेंद पर ब्रावो ने एक रन लेकर छोर बदल लिया। पांचवीं गेंद पर सैम्युअल्स ने कोई रन नहीं बनाया। अंतिम गेंद पर सैम्युअल्स ने एक रन लकेर स्ट्राइक अपने पास रखी। ओवर से 8 रन आए।

लाइव स्कोर वेस्टइंडीज 54/3, 10 ओवर। मर्लोन सैम्युअल्स 37(34), ड्वेन ब्रावो 8(16)। पारी का 10वां ओवर रशिद लेकर आए। पहली गेंद पर ब्रावो ने एक रन लिया। दूसरी गेंद पर सैम्युअल्स ने कोई रन नहीं बनाया। तीसरी गेंद पर सैम्युअल्स ने एक रन लिया। चौथी गेंद पर ब्रावो ने एक रन लिया। पांचवीं गेंद पर सैम्युअल्स ने कोई रन नहीं बनाया। अंतिम गेंद पर सैम्युअल्स ने एक रन लिया। ओवर से 4 रन आए।

लाइव स्कोर वेस्टइंडीज 50/3, 9 ओवर। मर्लोन सैम्युअल्स 35(30), ड्वेन ब्रावो 6(14)। पारी का 9वां ओवर प्लंकेट लेकर आए। पहली ही गेंद पर सैम्युअल्स ने चौके के साथ उनका स्वागत किया। दूसरी गेंद पर कोई रन नहीं बना तो तीसरी गेंद पर सैम्युल्स ने एक रन दौड़ लिया। अगली गेंद वाइड रही। चौथी गेंद पर ब्रावो कोई रन नहीं बना सके। पांचवीं गेंद पर ब्रावो ने एक रन लिया। अंतिम गेंद पर सैम्युअल्स ने कोई रन नहीं बनाया। ओवर से 7 रन आए। वेस्टइंडीज को 66 गेंदों में 106 रनों की दरकार।

लाइव स्कोर वेस्टइंडीज 43/3, 8 ओवर। मर्लोन सैम्युअल्स 30(26), ड्वेन ब्रावो 5(12)। पारी का 8वां ओवर आदिल रशिद लेकर आए। रशिद की पहली दो गेंदों पर ब्रावो ने कोई रन नहीं बनाया। तीसरी गेंद पर जाकर ब्रावो ने एक रन लिया। चौथी गेंद पर सैम्युअल्स ने एक रन लिया। पांचवीं गेंद पर ब्रावो ने एक रन लिया तो अंतिम गेंद पर सैम्युअल्स ने एक रन लिया। ओवर से 4 रन बने।

लाइव स्कोर वेस्टइंडीज 39/3, 7 ओवर। मर्लोन सैम्युअल्स 28(24), ड्वेन ब्रावो 3(8)। अपने पहले ओवर में दो रन देने वाले प्लंकेट फिर से आए। पहली गेंद पर बाल- बाल बचे सैम्युअल्स। दूसरी गेंद पर भी सैम्युअल्स। ने कोई रन नहीं बनाया और तीसरी गेंद पर जाकर उन्होंने एक रन लिया। चौथी गेंद पर ब्रावो ने भी कोई रन नहीं बनाया। पांचवीं गेंद पर प्लंकेट ने एक रन लिया। अंतिम गेंद पर सैम्युअल्स ने कोई रन नहीं बनाया। ओवर से 2 रन आए।

लाइव स्कोर वेस्टइंडीज 37/3, 6 ओवर। मर्लोन सैम्युअल्स 27(20), ड्वेन ब्रावो 2(6)। पारी का 6वां ओवर जॉर्डन लेकर आए। उनकी पहली दो गेंदों पर सैम्युअल्स ने लगातार दो चौके जड़ दिए। तीसरी गेंद पर एक्सट्रा कवर की ओर खेल कर दो रन दौड़ दिए। चौथी गेंद पर सैम्युअल्स ने फिर से चौका जड़ दिया। अगली गेंद वाइड रही। पांचवीं गेंद पर कोई रन नहीं बना सके सैम्युअल्स। अंतिम गेंद पर सैम्युअल्स ने एक रन लिया। ओवर से 16 रन बने।

लाइव स्कोर वेस्टइंडीज 21/3, 5 ओवर। मर्लोन सैम्युअल्स 12(14), ड्वेन ब्रावो 2(6)। पारी का 5वां ओवर प्लंकेट लेकर आए। उनकी पहली दो गेंदों पर सैम्युअल्स कोई रन नहीं बना सके। तीसरी गेंद भी डॉट रही। चौथी गेंद पर सैम्युअल्स ने एक रन दौड़कर लिया। पांचवीं गेंद पर ब्रावो ने लेग बाई का एक रन लिया। अंतिम गेंद पर सैम्युअल्स ने एक रन लिया। ओवर से 3 रन आए।

लाइव स्कोर वेस्टइंडीज 18/3, 4 ओवर। मर्लोन सैम्युअल्स 10(9), ड्वेन ब्रावो 2(5)। पारी का चौथा ओवर एक बार फिर से जॉर्डन लेकर आए। उनकी पहली गेंद पर सैम्युअल्स ने एक रन लिया तो दूसरी गेंद पर ब्रावो  ने सिंगल लिया। तीसरी गेंद पर फिर से सैम्युअल्स ने सिंगल लिया। चौथी गेंद पर कोई रन नहीं बना। अंतिम दो गेंदों पर दोनों बल्लेबाजों ने एक – एक रन लिया। ओवर से 5 रन आए।

लाइव स्कोर वेस्टइंडीज 13/3, 3 ओवर। मर्लोन सैम्युअल्स 7(6), ड्वेन ब्रावो 0(2)। पारी का तीसरा ओवर विली लेकर आए। विली की पहली गेंद पर सैम्युअल्स ने एक रन बनाया तो दूसरी गेंद पर सैम्युअल्स ने एक रन लेकर छोर बदला। तीसरी गेंद पर सिमंस को विली ने lbw आउट कर दिया। चौथी गेंद पर ब्रावो ने लेग बाई का एक रन लिया। पांचवी गेंद पर सैम्युअल्स ने एक रन लिया। अंतिम गेंद पर कोई रन नहीं बना। ओवर से 3 रन आए।

सिमंस एलबीडब्ल्यू बो. विली 0(1)

लाइव स्कोर वेस्टइंडीज 10/2, 2 ओवर। मर्लोन सैम्युअल्स 5(3), लेंडल सिमंस 0(0)। पारी का दूसरा ओवर जो रूट लेकर आए। रूट ने अपनी पहली ही गेंद पर चार्ल्स को आउट कर दिया। नए बल्लेबाज सैम्युअल्स आए। दूसरी गेंद पर गेल ने चौका जड़ दिया। तीसरी गेंद पर गेल को रूट ने आउट कर दिया। नए बल्लेबाज लेंडल सिमंस आए। पांचवीं गेंद पर सैम्युअल्स ने चौका जड़ दिया और अंतिम गेंद पर सैम्युअल्स ने एक रन लिया। ओवर से 9 रन बने।

गेल कै. स्टोक्स बो. रूट 4(2)
चार्ल्स कै. स्टोक्स बो. रूट 1(7)

लाइव स्कोर वेस्टइंडीज 1/0, 1 ओवर। जॉनसन चार्ल्स 1(6), क्रिस गेल 0(0)। पारी का पहला ओवर डेविड विली लेकर आए। विली की शुरुआती चार गेंदों पर कोई रन नहीं बना। विली ने इन गेंदों में गजब की विविधिता दिखाई। पांचवीं गेंद पर भी कोई रन नहीं बना। अंतिम गेंद पर चार्ल्स ने एक रन ले लिया। इस तरह ओवर से 1 रन बना।

इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को दिया 156 रनों का लक्ष्य 

लाइव स्कोर इंग्लैंड 155/9, 20 ओवर। क्रिस जॉर्डन 12(13), आदिल रशीद 4(4)। पारी का 20वां ओवर रसेल लेकर आए। पहली गेंद रशीद ने एक रन लिया। दूसरी गेंद पर जॉर्डन कोई रन नहीं ले पाए। तीसरी गेंद जॉर्डन ने चौका जड़ दिया। चौथी गेंद पर जॉर्डन ने दो रन लिए। पांचवीं गेंद पर जॉर्डन ने एक रन लिया। अंतिम गेंद पर रशीद ने दो रन लिए। ओवर से 10 रन बने।

लाइव स्कोर इंग्लैंड 145/9, 19 ओवर। क्रिस जॉर्डन 5(9), आदिल रशीद 2(2)। पारी का 19वां ओवर ड्वेन ब्रावो लेकर आए। ब्रावो की पहली दो गेंदों पर प्लंकेट ने दो बार दो दो रन लिए। तीसरी गेंद पर ब्रावो ने प्लंकेट को आउट कर दिया। अंतिम बल्लेबाज आदिल रशीद क्रीज पर। अंतिम तीन गेंदों पर तीन रन आए। ओवर से 7 रन बने।

प्लंकेट कै. बद्री बो. ब्रावो 4(4)

लाइव स्कोर इंग्लैंड 138/8, 18 ओवर। क्रिस जॉर्डन 4(8), प्लंरेट 0(1)। पारी का 18वां ओवर ब्रेथवेट लेकर आए। ब्रेथवेट की पहली गेंद पर जॉर्डन ने एक रन लिया तो दूसरी गेंद पर विली ने चौका जड़ दिया। तीसरी गेंद पर ब्रेथवेट ने विली को आउट कर दिया! अंतिम तीन गेंदों पर दोनों बल्लेबाजों ने दो रन बनाए। ओवर से 7 रन आए।

विली कै. चार्ल्स बो. ब्रेथवेट 21(14)

लाइव स्कोर इंग्लैंड 131/7, 17 ओवर। क्रिस जॉर्डन 2(5), विली 17(12)। पारी का 17वां ओवर ड्वेन ब्रावो लेकर आए। पहली गेंद पर कोई रन नहीं बना। दूसरी गेंद पर विली ने छक्का जड़ दिया। तीसरी गेंद पर विली ने कोई रन नहीं बनाया। चौथी गेंद पर जाकर उन्होंने सिंगल लिया। पांचवीं गेंद पर जॉर्डन ने एक रन लिया। अंतिम गेंद पर फिर से विली ने छक्का जड़ दिया। ओवर से 14 रन आए।

लाइव स्कोर इंग्लैंड 117/7, 16 ओवर। क्रिस जॉर्डन 1(4), विली 4(7)। पारी का 16वां ओवर आंद्रे रसेल लेकर आए।  रसेल की पहली गेंद पर जॉर्डन ने लेग बाई का एक रन लिया। अगली तीन गेंदों पर कोई रन नहीं बना। पांचवीं गेंद पर जाकर विली ने एक रन लिया। अंतिम गेंद पर कोई रन नहीं बना। ओवर से 2 रन बने।

लाइव स्कोर इंग्लैंड 115/7, 15 ओवर। क्रिस जॉर्डन 1(2), विली 3(3)। पारी का 15वां ओवर बर्थवेट लेकर आए। उनकी पहली गेंद वाइड रही तो पहली गेंद पर ही उन्होंने रूट को आउट कर दिया। रूट को बेन ने लपका। नए बल्लेबाज विली क्रीज पर। विली ने आते ही दौड़कर दो रन लिए। तीसरी गेंद पर विली ने कोई रन नहीं बनाया। चौथी गेंद पर विली ने एक रन लिया तो पांचवीं गेंद पर जॉर्डन ने कोई रन नहीं बनाया। अंतिम गेंद पर जॉर्डन ने एक रन लिया। ओवर से 5 रन आए।

जो रूट कै. बेन बो. बर्थवेट 54(36)

लाइव स्कोर इंग्लैंड 110/6, 14 ओवर। जो रूट 54(35), । पारी का 14वां ओवर ड्वेन ब्रावो लेकर आए। ब्रावे की पहली ही गेंद पर रूट ने चौका जड़ दिया। इसके बाद वाली गेंद पर रूट ने लेग बाई का एक रन लिया। तीसरी गेंद पर स्टोक्स ने दो रन लिए। चौथी गेंद पर ब्रावो ने स्टोक्स को सिमंसस के हाथों झिलवाते हुए आउट कर दिया। अंतिम गेंद पर मोईन अली भी आउट हो गए। ओवर से 7 रन और दो विकेट।

मोईन अली कै. रामदीन बो. 0(2)

बेन स्टोक्स कै. सिमंस बो ब्रावो 13(8)

लाइव स्कोर इंग्लैंड 103/4, 13 ओवर। जो रूट 50(33), बेन स्टोक्स 11(6)। पारी का 13वां ओवर खुद कप्तान डेरेन सेमी लेकर आए। पहली गेंद पर स्टोक्स ने एक रन ले लिया तो दूसरी गेंद पर जो रूट ने दो रन लिए। तीसरी गेंद पर रूट ने अपने हाथ खोले और चौका जड़ दिया। चौथी गेंद पर सिंगल लेते हुए रूट ने अपना छोर बदल लिया। पांचवीं गेंद पर स्टोकक्स ने चौका जड़ दिया। अंतिम गेंद पर स्टोक्स ने दो रन लिए। इस तरह ओवर से कुल 14 रन बने। जाहिर है इंग्लैंड बड़े स्कोर की ओर।

लाइव स्कोर इंग्लैंड 89/4, 12 ओवर। जो रूट 43(30), बेन स्टोक्स 4(3)। पारी का 12वां ओवर बर्थवेट लेकर आए। पहली गेंद पर रूट ने एक रन लिया तो दूसरी गेंद पर बर्थवेट ने बटलर को ड्वेन ब्रावो के हाथों झिलवाते हुए उनकी पारी का अंत कर दिया। तीसरी गेंद पर नए बल्लेबाज बेन स्टोक्स ने दो रन ले लिए। अगली दो गेंदों पर दोनों बल्लेबाजों ने दो सिंगल्स लिए। अंतिम गेंद पर स्टोक्स ने एक सिंगल लिया। ओवर से 6 रन आए।

जॉस बटलर कै. ब्रावो बो. ब्रेथवेट 36(22)

लाइव स्कोर इंग्लैंड 83/3, 11 ओवर। जो रूट 41(28), जॉस बटलर 36(21)। पारी का 11वां ओवर एक बार फिर से बेन लेकर आए। लेकिन शायद बेन का दिन आज अच्छा नहीं है और बटलर ने उनकी लगातार दो गेंदों में छक्के जड़ दिए। अगली चार गेंदों पर दोनों बल्लेबाजों ने चार रन सिंगल्स ले लिए। दोनों बल्लेबाज अब तक 38 गेंदों में 60 रन जोड़ चुके हैं। इस ओवर से 16 रन आए।

लाइव स्कोर इंग्लैंड 67/3, 10 ओवर। जो रूट 39(26), जॉस बटलर 22(17)। पारी का 10वां ओवर रसेल लेकर आए। रसेल की पहली गेंद पर रूट ने दो रन लिए। और दूसरी गेंद पर सिंगल लेकर अपना छोर बदल लिया। तीसरी गेंद पर बटलर ने भी सिंगल लिया और अपना छोर बदल लिया। चौथी गेंद पर रूट ने जबरदस्त चौका जड़ दिया। अंतिम दो गेंदों पर दोनों बल्लेबाजों ने दो सिंगल्स लिए। इस तरह से ओवर से 10 रन आए।

लाइव स्कोर इंग्लैंड 57/3, 9 ओवर। जो रूट 31(22), जॉस बटलर 20(15)। पारी का 9वां ओवर एक बार फिर से सुलेमान बेन लेकर आए। बेन की पहली गेंद पर बटलर ने कोई रन नहीं बनाया। दूसरी गेंद पर बटलर ने एक रन ले लिया। तीसरी गेंद पर रूट ने भी एक आसान सिंगल ले लिया। चौथी गेंद पर बटलर ने छक्का जड़ दिया। पांचवीं गेंद पर दो रन लिए। अंतिम गेंद पर बाल बाल बचे बटलर ओवर से 10 रन बने।

लाइव स्कोर इंग्लैंड 47/3, 8 ओवर। जो रूट 30(21), जॉस बटलर 11(10)। पारी के 8वें ओवर में गेंदबाजी में एक और परिवर्तन ब्रेथवेट आए। ब्रेथवेट की पहली गेंद पर रूट ने दो रन लिए। दूसरी गेंद पर रूट ने एक रन लेकर अपना छोर बदल लिया। तीसरी गेंद पर बटलर ने भी सिंगल ले लिया। चौथी गेंद पर कोई रन नहीं बना। पांचवीं गेंद पर रूट ने एक रन ले लिया और अंतिम गेंद पर बटलर ने एक रन ले लिया। ओवर से 6 रन आए।

लाइव स्कोर इंग्लैंड 41/3, 7 ओवर। जो रूट 26(17), जॉस बटलर 9(8)। अपने कोटे का लगातार चौथा ओवर बद्री लेकर आए। पहली गेंद को हल्के हाथों से खेलकर बटलर एक रन दौड़ना चाहते थे, लेकिन रूट ने मना किया। दूसरी गेंद पर बटलर ने आसान सिंगल दौड़ लिया। तीसरी गेंद पर रूट ने कुछ उसी  अंदाज में सिंगल दौड़ा। तौ चौथी गेंद पर बटलर ने सिंगल फिर से ले  लिया। पांचवीं गेंद पर रूट बाहर निकले और चौका जड़ दिया। अंतिम गेंद पर एक रन लेते हुए रूट ने स्ट्राइक अपने पास रखी। ओवर से 8 रन आए।

 लाइव स्कोर इंग्लैंड 33/3, 6 ओवर। जो रूट 20(14), जॉस बटलर 7(5)। पारी के 6ठवें ओवर में एक और गेंदबाजी में परिवर्तन किया गया और दूसरे छोर से ड्वेन ब्रावो को लाया गया। ब्रावो की पहली ही गेंद पर जो रूट ने सिंगल ले लिया। दूसरी गेंद पर बटलर ने आते ही चौका जड़ दिया। वहीं तीसरी गेंद पर दो रन ले लिए। चौथी गेंद पर जो इस ओवर की चौथी धीमी गति की गेंद थी उस पर भी बटलर ने आसानी से सिंगल निकाल लिया। पांचवीं गेंद पर रूट ने कोई रन नहीं बनाया और अंतिम गेंद पर दो रन ले लिए। इस तरह ओवर से 10 रन आए।

लाइव स्कोर इंग्लैंड 23/3, 5 ओवर। जो रूट 17(11), जॉस बटलर 0(2)। पारी का पांचवा ओवर एक बार फिर से बद्री लेकर आए। बद्री की शुरुआती तीन गेंदों पर मॉर्गन कोई भी रन बनाने में कामयाब नहीं हो सके। वहीं चौथी गेंद पर बद्री ने उतावले नजर आ रहे मॉर्गन को गेल के हाथों झिलवाते हुए उकी संक्षिप्त पारी का अंत कर दिया। नए बल्लेबाज बटलर आए लेकिन उन्होंने अंतिम दो गेंदों में रन बनाने को लेकर हड़बड़ी नहीं दिखाई। खामियाजन ओवर मेडेन रहा।

ईयोन मॉर्गन कै. गेल बो. बद्री 5(12)

लाइव स्कोर इंग्लैंड 23/2, 4 ओवर। जो रूट 17(11), इयोन मॉर्गन 5(8)। पारी के चौथे ओवर में वेस्टइंडीज टीम ने गेंदबाजी में परिवर्तन के तौर पर बेन को आक्रमण पर लगाया। लेकिन ये ओवर इंग्लैंड टीम के लिए सौगात लेकर आया। पहली गेंद पर रूट ने कोई रन नहीं बनाया। तो दूसरी गेंद पर रूट ने चौका जड़ दिया। तीसरी गेंद पर एक रन लेकर अपना छोर बदल दिया। चौथी गेंद पर ईयोन मॉर्गन ने आते ही चौका जड़ दिया और फिर से अगली गेंद पर सिंग ले लिया। इससे पहले की बेन संभलते कि रूट ने उनकी अंतिम गेंद पर भी चौका जड़ दिया। ओवर से 14 रन आए।

लाइव स्कोर इंग्लैंड 9/2, 3 ओवर। जो रूट 8(7), इयोन मॉर्गन 0(6)। पारी का तीसरा ओवर बद्री एक बार फिर से लेकर आए। बद्री की पहली गेंद पर रूट ने एक रन लिया और अगली पांच गेंदों पर ईयोन मॉर्गन ने कोई रन नहीं बनाया। बद्री की गेंदों पर वह रक्षात्मक ढंग से स्ट्रोक खेलते ही नजर आए। जाहिर है वह और इंग्लैंड टीम कोई और खतरा मोल नहीं लेना चाहते। ओवर से 1 रन बना।

लाइव स्कोर इंग्लैंड 8/2, 2 ओवर। जो रूट 7(6), इयोन मॉर्गन 0(1)। पारी का दूसरा ओवर तेज गेंदबाज आंद्रे रसेल लेकर आए। रसेल की पहली दो गेंदों पर रूट ने कोई रन नहीं बनाया। तीसरी गेंद पर जाकर रूट ने एक रन लिया। चौथी गेंद पर शॉट लगाने के प्रयास में हेल्स गेंद को मिसस टाइम कर गए और उसकी अगली ही गेंद पर वे कैच आउट हो गए और इस तरह से इंग्लैंड का दूसरा विकेट गिर गया। नए बल्लेबाज इयोन मॉर्गन क्रीज पर। मॉर्गन ने कोई रन नहीं बनाया अंतिम गेंद पर। ओवर से 1 रन बना। दोनों ओपनर पवेलियन लौट चुके हैं। ये चिंता की बात।

एलेक्स हेल्स कै. बद्री बो. रसेल 1(3)

लाइव स्कोर इंग्लैंड 7/1, 1 ओवर। जो रूट 6(3), एलेक्स हेल्स 1(1)। दोनों बल्लेबाज  क्रीज पर आ चुके हैं। जेसन रॉय पहली गेंद का सामना करेंगे। पहला ओवर सैमुअल बद्री लेकर आए। पहली गेंद रॉय के लिए lbw की जबरदस्त अपील, नॉट आउट। दूसरी गेंद पर रॉय आउट! रॉय को बद्री ने बोल्ड कर दिया। जबरदस्त गेंदबाजी। नए बल्लेबाज रूट क्रीज पर। अगली दो गेंदों पर दोनों बल्लेबाजों ने दो सिंगल्स लिए तो पांचवीं गेंद पर रूट ने स्वीपर कवर का जबरदस्त चौका जड़ दिया। अंतिम गेमद पर रूट ने एक रन लेकर स्ट्राइक अपने पास रखी। ओवर से 7 रन आए।

जेस रॉय बो. बद्री 0(2)

वेस्टइंडीज(अंतिम एकादश): जॉनसन चार्ल्स, क्रिस गेल, मार्लन सैमुएल्स, लेंडल सिमंस, आंद्रे रसेल, दिनेश रामदीन(विकेटकीपर), ड्वेन ब्रावो, डेरेन सैमी(कप्तान), कार्लोस ब्रेथवेट, सैमुअल बद्री, सुलेमान बेन।

इंग्लैंड (अंतिम एकादश): जेसन रॉय, एलेक्स हेल्स, जो रूट, इयोन मोर्गन(कप्तान), जोस बटलर(विकेटकीपर), बेन स्टोक्स, मोइन अली, क्रिस जॉर्डन, डेविड विले, आदिल रशीद, लियाम प्लंकेट।

टॉस अपडेट: वेस्टइंडीज ने टॉस जीता, पहले गेंदबाजी करने का फैसला  किया।

क्या आप जानते हैं?

– वेस्टइंडीज ने अपने सभी चार टी20 विश्व कप के मैचो में इंग्लैंड को हराया है।

– क्रिस गेल ने इंग्लैंड के विरुद्ध 9 पारियों में 345 रन बनाए है- जो उनके द्वारा बनाए गए किसी भी विपक्षी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन हैं।

– ईडेन गार्डन के मैदान पर टी20 मैचों में गेल ने 60.28 के भारी भरकम औसत से 422 रन बनाए हैं जिसमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं।

– सुपर10 स्टेज शुरू होने से लेकर वेस्टइंडीज टीम ने अब तक कुल 36 छक्के जड़े हैं और 42 छक्के उनके खिलाफ लगाए गए हैं दोनों ही अब तक सबसे ज्यादा हैं।

– इंग्लैंड के कप्तान ईयोन मॉर्गन इस टूर्नामेंट में दो बार शून्य आउट हो चुके हैं। विश्व कप टी20 में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के आंद्रे फ्लेचर के नाम पर हैं जो 2009 के संस्करण में 3 बार शून्य पर आउट हुए थे।

– डेरेन सैमी ने पांच मैचों में टॉस जीता हैं और पांचों मौकों पर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।

– वेस्टइंडीज और इंग्लैंड ने पांच वनडे सीरीजों के फाइनल में एक दूसरे से मुलाकात की है और इन मौकों पर वेस्टइंडीज ने चार बार जीत हासिल करने में सफलता अर्जित की है, जिसमें विश्व कप 1979 और चैंपियंस ट्रॉफी 2004 शामिल है।

वेस्ट इंडीज: जॉनसन चार्ल्स, क्रिस गेल, मार्लन सैमुएल्स, लेंडल सिमंस, आंद्रे रसेल, दिनेश रामदीन(विकेटकीपर), ड्वेन ब्रावो, डेरेन सैमी(कप्तान), कार्लोस ब्रेथवेट, सैमुअल बद्री, सुलेमान बेन, एश्ले नर्स, जेरोम टेलर, इविन लुईस, जेसन होल्डर।

इंग्लैंड: जेसन रॉय, एलेक्स हेल्स, जो रूट, इयोन मोर्गन(कप्तान), जोस बटलर(विकेटकीपर), बेन स्टोक्स, मोइन अली, क्रिस जॉर्डन, डेविड विले, आदिल रशीद, लियाम प्लंकेट, जेम्स विन्स, सैम बिलिंग्स, लियाम डॉसन, रीस टॉपले।

TRENDING NOW

बर्थवेट के छक्कों से टी20 बादशाहत वेस्टइंडीज के नाम, फाइनल में 4 विकेट से जीता वेस्टइंडीज
लाइव स्कोर वेस्टइंडीज 161/6, 19.4 ओवर। मर्लोन सैम्युअल्स 85(66), बर्थवेट 34(10)। पारी का 20वां ओवर बेन स्टोक्स लेकर आए। स्टोक्स की लगातार तीन गेंदों पर बर्थवेट ने छक्के जड़ दिए। क्या गजब की बल्लेबाजी देखने को मिल रही है यहां पर। चौथी गेंद पर बर्थवेट ने छक्का लगाकर वेस्टइंडीज को इंग्लैंड पर 4 विकेट से जीत दिला दी। साथ ही टी20 की बादशाहत वेस्टइंडीज के नाम