Jay Jaiswal
जय जायसवाल क्रिकेटकंट्री हिंदी में बतौर सीनियर राइटर कार्यरत हैं
Written by Jay Jaiswal
Last Updated on - March 13, 2016 12:42 PM IST
नमस्कार दोस्तों, क्रिकेटकंट्री की हिन्दी लाइव कवरेज में आपका स्वागत है। विश्व कप से पहले भारतीय टीम अपना अंतिम अभ्यास मैच आज साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेल रही है। इस मैच का आंखों देखा हाल लेकर मैं जय जायसवाल आपकी खिदमत में हाज़िर हूं। मैं आपको इस अभ्यास मैच से जुड़ी हर खबर हर अपडेट आपतक हिंदी में पहुंचाऊंगा। भारतीय टीम ने जीत के अपने सिलसिले को जारी रखते हुए पहले अभ्यास मैच में वेस्टइंडीज को करारी शिकस्त दी थी। भारतीय टीम 15 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप का अपना पहला मैच खेलेगी। ऐसे में भारतीय टीम इस अभ्यास मैच को हर हाल में जीतना चाहेगी। भारतीय बल्लेबाज और गेंदबाज अपनी रंग में हैं इसलिए भारतीय टीम का पलड़ा इस मैच में भारी रहेगा। हालांकि साउथ अफ्रीका को किसी भी स्थिति में हल्के में आंकने की गलती कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी किसी हाल में नहीं करेंगे। साउथ अफ्रीकन टीम ऑस्ट्रलिया के खिलाफ सीरीज हार कर जरूर आई है लेकिन इससे पहले वो भारत को टी 20 सीरीज में मात दे चुकी है। इसलिये दर्शकों को एक रोमांचक मुकाबला इस अभ्यास मैच में देखने को मिल सकता है। ALSO READ: भारत बनाम साउथ अफ्रीका अभ्यास मैच का फुल स्कोरकार्ड
साउथ अफ्रीका ने भारत को 4 रन से हराया
भारत को दूसरे अभ्यास मैच में साउथ अफ्रीका के हाथों 4 रन से हार का सामना करना पड़ा। भारत अब 15 मार्च को न्यूजीलैंड के साथ विश्व कप का अपना पहला मैच खेलेगा। आज के लिए हिन्दी लाइव ब्लॉग में इतना ही भारत न्यूजीलैंड मैच की हर अपडेट के साथ अापके पास फिर से हाजिर होंगे। तब तक के लिए अपने जय जायसवाल को दीजिए इजाज़त गुड बॉय।
लाइवस्कोर भारत 193/3, 20 ओवर। बल्लेबाजी: धोनी 31(16), युवराज सिंह 16(8)। साउथ अफ्रीका196/8। मॉरिस पारी का अंतिम ओवर लेकर आये हैं। धोनी ने पहली गेंद पर कोई रन नहीं लिया। दूसरी गेंद पर धोनी ने 1 रन लेकर स्ट्राइक युवराज को दे दिया। तीसरी गेंद पर युवराज ने 2 रन भाग लिये। भारत को 3 गेंदों पर 11 रन की दरकार। चौथी गेंद पर युवराज 1 रन ही बना सके। दो गेंदों में 10 रन की दरकार। धोनी ने पांचवी गेंद पर चौका जड़कर मैच को रोमांच के चरम पर पहुंचा दिया है। भारत को अंतिम गेंद पर 6 रनों की जरूरत। मॉरिस ने अंतिम गेंद वाइड डाली। उन्होने दोबारा अंतिम गेंद डाली जिस पर धोनी कोई रन ही बना सके। साउथ अफ्रीका भारत को 4 रन से हरा दिया।
लाइवस्कोर भारत 183/3, 19 ओवर। बल्लेबाजी: धोनी 25(12), युवराज सिंह 13(6)। साउथ अफ्रीका196/8। एबॉट पारी का 19वां ओवर लेकर आये हैं। पहली गेंद पर धोनी ने 1 रन लिया। दूसरी गेंद पर युवराज कोई रन नहीं बना सके लेकिन तीसरी गेंद पर उन्होने चौका जड़ दिया। चौथी गेंद पर युवराज ने 1 रन लेकर छोर बदला। पांचवी गेंद एबॉट ने वाइड डाली। धोनी ने पांचवी गेंद पर धोनी ने लेग बाई के रूप में 1 रन लिया तो अंतिम गेंद पर युवराज ने छक्का जड़ दिया। भारत को जीत के लिए अब 6 गेंदों पर 14 रन बनाने होेंगे।
लाइवस्कोर भारत 169/3, 18 ओवर। बल्लेबाजी: धोनी 24(10), युवराज सिंह 2(2)। साउथ अफ्रीका196/8। पारी का 18वां ओवर स्टेन कर रहे हैं। धोनी ने स्टेन की पहली ही गेंद पर छक्का लगाया। दूसरी गेंद पर धोनी ने चौका जड़ने के बाद अगली दो गेंदों पर 2-2 रन लिये। पांचवी गेंद पर कोई रन नहीं बना। अंतिम गेंद पर धोनी ने 1 रन लेकर स्ट्राइक अपने पास रखा।
लाइवस्कोर भारत 154/3, 17 ओवर। बल्लेबाजी: धोनी 9(4), युवराज सिंह 2(2)। साउथ अफ्रीका196/8। मॉरिस पारी का 17वां ओवर लेकर आये हैं। सुरेश रैना और शिखर धवन रिटायर हर्ड होकर पवेलियन जा चुके हैं उनकी जगह धोनी और युवराज सिंह बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आये हैं। युवराज ने मॉरिस की पहली गेंद पर 1 रन लिया तो धोनी ने दूसरी गेंद पर 1 रन लेग बाई के रूप में लिया। चौथी और पांचवी गेंद पर धोनी ने चौका जड़ने के बाद अंतिम गेंद पर 1 रन लेकर स्ट्राइक अपने पास रखा।
लाइवस्कोर भारत 142/3, 16 ओवर।बल्लेबाजी: सुरेश रैना 41(26), शिखर धवन 73(53)। साउथ अफ्रीका196/8। एबॉट पारी का 16वां ओवर लेकर आये हैं। धवन ने दूसरी गेंद पर 1 रन लेकर छोर बदला तो रैना ने भी 1 रन लेकर स्ट्राइक धवन को दे दिया। दोनों बल्लेबाजों को अब बड़े शॉट लगाने की जरूरत। अंतिम दो गेंदों पर दोनों बल्लेबाजों ने 1-1 रन लिया। इस ओवर में 4 सिंगल और 1 वाइड समेत सिर्फ 5 रन आये। भारत को अब 24 गेंदों में 55 रनों की दरकार।
लाइवस्कोर भारत 137/3, 15 ओवर।बल्लेबाजी: सुरेश रैना 39(24), शिखर धवन 71(49)। साउथ अफ्रीका196/8।स्टेन अपने कोटे का तीसरा ओवर लेकर आये हैं। स्टेन ने पहली दो गेंदों पर दो रन दिये। लेकिन तीसरी गेंद पर धवन ने चौका जड़ दिया। चौथी और पांचवी गेंद पर धवन कोई रन नहीं बना सके। लेकिन अंतिम गेंद पर 1 रन लेकर स्ट्राइक अपने पास रखा।
लाइवस्कोर भारत 130/3, 14 ओवर।बल्लेबाजी: सुरेश रैना 38(23), शिखर धवन 65(44)। साउथ अफ्रीका196/8। ताहिर अपने कोटे का तीसरा ओवर लेकर आए हैं। धवन ने पहली गेंद पर 1 रन लेकर छोर बदला तो रैना ने दूसरी गेंद पर चौका जड़ने के बाद अगली गेंद पर 1 रन लिया। चौथी गेंद पर धवन ने भी 1 रन लेकर छोर बदला। अंतिम दो गेंदों पर भी दोनों ने 1-1 रन लिये। इस ओवर में कुल 9 रन बने। भारत को अब जीत के लिए 36 गेंदों में 67 रन की जरूरत है। अंतिम 4 ओवरों में 46 रन बने हैं। दोनों बल्लेबाज अब तक 47 गेंद में 82 रन जोड़ चुके हैं।
लाइव स्कोर भारत 121/3, 13 ओवर।बल्लेबाजी: सुरेश रैना 32(20), शिखर धवन 62(41)। साउथ अफ्रीका196/8। डेविड वीस की पहली ही गेंद पर धवन ने चौका जमाया। अगली गेंद पर 1 रन लेकर धवन ने छोर बदला। तीसरी गेंद पर रैना ने 1 रन लेकर स्ट्राइक धवन को दे दिया। चौथी गेंद वीस ने नो बॉल फेंकी जिस पर धवन ने 1 रन ले लिया। चौथी गेंद पर रैना ने चौका जड़ा। पांचवी गेंद पर वीस ने कोई रन नहीं दिया लेकिन अंतिम गेंद पर रैना ने छक्का लगाकर पीछे की कसर पूरी कर दी। इस ओवर में कुल 18 रन आये। भारत को ऐसे ही कुछ बड़े ओवरों की दरकार है।
लाइव स्कोर भारत 103/3, 12 ओवर।बल्लेबाजी: सुरेश रैना 21(16), शिखर धवन 56(38)। साउथ अफ्रीका196/8।इमरान ताहिर अपने कोटे का दूसरा ओवर लेकर आये हैं। ताहिर की पहली गेंद पर रैना ने 1 रन लिया तो दूसरी गेंद पर धवन ने चौका जमाकर अपना पचासा पूरा किया। अगली 2 गेंदों पर धवन ने दो-दो रन लेने के बाद पांचवी गेंद पर 1 रन लिया। अंतिम गेंद पर रैना कोई रन नहीं बना सके।
लाइव स्कोर भारत 92/3, 11 ओवर। बल्लेबाजी: सुरेश रैना 20(14), शिखर धवन 47(34)। साउथ अफ्रीका196/8।डुमिनी अपने कोटे का दूसरा ओवर लेकर आए हैं। धवन ने पहली गेंद पर 1 रन लेकर छोर बदला दो रैना ने तीसरी गेंद पर चौका जड़ने के बाद चौथी गेंद पर 1 रन लिया। अंतिम दो गेंदों पर दोनों बल्लेबाजों ने 1-1 रन और लिया। इस ओवर में कुल 8 रन बने।
लाइव स्कोर भारत 84/3, 10 ओवर। बल्लेबाजी: सुरेश रैना 14(10), शिखर धवन 45(32)। साउथ अफ्रीका196/8। फंगीसो को गेंदबाजी के लिए बुलाया गया है। रैना ने पहली गेंद पर 2 रन लेने के बाद दूसरी गेंद पर 1 रन लेकर छोर बदला। धवन ने भी 1 रन लेकर स्ट्राइक रैना को दे दिया। रैना ने चौथी गेंद पर छक्का जड़कर अपनी बाउंड्री का खाता खोला। अंतिम गेंद पर रैना ने 2 रन लेकर इस ओवर से कुल 13 रन बटोर लिये।
लाइव स्कोर भारत 71/3, 9 ओवर।बल्लेबाजी: सुरेश रैना 3(5), शिखर धवन 44(31)। साउथ अफ्रीका196/8। डुमिनी गेंदबाजी करने आये हैं डुमिनी की पहली गेंद पर धवन ने 1 रन लिया तो दूसरी गेंद पर रैना ने भी 1 रन लेकर छोर बदला। तीसरी गेंद पर धवन ने चौका जमाने के बाद चौथी गेंद पर 1 रन लिया। पांचवी गेंद पर रैना ने भी 1 रन पूरा किया। अंतिम गेंद पर कोई रन नहीं बना।
लाइव स्कोर भारत 63/3, 8 ओवर।बल्लेबाजी: सुरेश रैना 1(3), शिखर धवन 38(27)। साउथ अफ्रीका196/8। धवन ने मॉरिस की पहली गेंद पर 2 रन लेने के बाद अगली दो गेंदों पर शानदार चौके जड़े। चौथी गेंद पर धवन ने 1 रन लेकर छोर बदला। अंतिम दो गेंदों पर रैना कोई रन नहीं बना सके। इस ओवर में कुल 11 रन बने।
लाइव स्कोर भारत 52/3, 7 ओवर।बल्लेबाजी: सुरेश रैना 1(1), शिखर धवन 27(23)। साउथ अफ्रीका196/8। रहाणे पहली ही गेंद पर तेज रन लेने के चक्कर में रन आउट हो गए। भारत को तीसरा झटका लगता हुआ। अजिंक्य रहाणे रन आउट 11 (9b 2×4 0x6) SR: 122.22। सुरेश रैना नये बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर आये हैं। रैना ने आते ही 1 रन लेकर अपना खाता खोला। इस ओवर में कुल 5 रन बने।
अजिंक्य रहाणे रन आउट 11 (9b 2×4 0x6) SR: 122.22
लाइव स्कोर भारत 47/2, 6 ओवर।बल्लेबाजी: अजिंक्य रहाणे 11(8), शिखर धवन 23(19)। साउथ अफ्रीका196/8।डेविड गेंदबाजी करने आए हैं। वीस की दूसरी ही गेंद पर धवन ने चौका जड़ा। अगली तीन गेंदों पर वीस ने कोई रन नहीं दिया। अंतिम गेंद पर धवन ने 1 रन लेकर छोर बदला।
लाइव स्कोर भारत 39/2, 5 ओवर।बल्लेबाजी: अजिंक्य रहाणे 10(7), शिखर धवन 17(13)। साउथ अफ्रीका196/8। मॉरिस को गेंदबाजी के लिए बुलाया गया है। रहाणे ने मॉरिस की दूसरी और तीसरी गेंद पर 2 लगातार चौके जड़ दिये। पांचवी गेदं पर रहाणे ने 1 रन लेकर छोर बदला।
लाइव स्कोर भारत 28/2, 4 ओवर। बल्लेबाजी: अजिंक्य रहाणे 1(2), शिखर धवन 16(12)। साउथ अफ्रीका 196/8। एबॉट की पहली तीन गेंदों पर कोई रन नहीं बना लेकिन चौथी गेंद पर धवन ने चौका जड़ा। पांचवी गेंद पर बीट होने के बाद अंतिम गेंद पर धवन ने एक और चौका लगाया।
लाइव स्कोर भारत 20/2, 3 ओवर। बल्लेबाजी: अजिंक्य रहाणे 1(2), शिखर धवन 8(6)। साउथ अफ्रीका 196/8। स्टेन ने पहली ही गेंद पर कोहली को आउट कर भारत को तगड़ा झटका दे दिया है। विराट कोहली कैच डीकॉक बो. स्टेन 1 (2b 0x4 0x6) SR: 50.00। रहाणे नये बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर आये हैँ। रहाणे ने स्टेन की तीसरी गेंद पर 1 रन लेकर अपना खाता खोला। अंतिम गेंद पर धवन ने तीन रन बनाये।
विराट कोहली कैच डीकॉक बो. स्टेन 1 (2b 0x4 0x6) SR: 50.00
लाइव स्कोर भारत 16/1, 2 ओवर। बल्लेबाजी: विराट कोहली 1(1), शिखर धवन 5(3)। साउथ अफ्रीका 196/8। काइल एबॉट दूसरा ओवर लेकर आए हैं। धवन ने पहली गेंद पर 1 रन लेकर अपना खाता खोला। लेकिन एबॉट ने तीसरी गेंद पर रोहित को आउट कर भारत को पहला झटका दे दिया। रोहित शर्मा एलबीडब्लू बो. काइल एबॉट 10 (8b 1×4 1×6) SR: 125.00। विराट कोहली रोहित के आउट होने के बाद क्रीज पर आये हैं। कोहली ने 1 रन लेकर अपना खाता खोला। एबॉट की अंतिम गेंद पर धवन ने चौका जड़ा।
रोहित शर्मा एलबीडब्लू बो. काइल एबॉट 10 (8b 1×4 1×6) SR: 125.00
लाइव स्कोर भारत 10/0, 1 ओवर। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 10(6), शिखर धवन 0(0)। साउथ अफ्रीका 196/8। रोहित शर्मा और शिखर धवन मैदान पर आ चुके है। डेल स्टेन साउथ अफ्रीका के लिए पहला ओवर करेंगे। पहली चार गेंदों को परखने के बाद रोहित ने अंतिम दो गेंदों पर छक्का और चौका जड़कर ओवर से कुल 10 रन ले लिया।
भारत को 197 रनों की चुनौती
साउथ अफ्रीकी टीम ने ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए भारत के सामने 197 रन का मुश्किल लक्ष्य रखा है। अब देखना ये है कि स्टार बल्लेबाजों से सजी भारतीय बल्लेबाजी इस लक्ष्य को हासिल कर पाती है या नहीं।
लाइव स्कोर साउथ अफ्रीका 196/8, 20 ओवर। बल्लेबाजी: फंगीसो 0(1), काइल एबॉट 0(1)। अंतिम ओवर लेकर आए शमी की पहली गेंद पर डुमिनी ने चौका जड़ा लेकिन तीसरी गेंद पर शमी ने डुमिनी को पवेलियन भेज दिया। जे पी डुमिनी कैच जडेजा बो. शमी 67 (44b 6×4 3×6) SR: 152.27। अगली गेंद पर बेहरादीन ने 1 रन लिया। पांचवी गेंद पर बेहरादीन रन आउट हो गए। फरहान बेहरादीन रन आउट (धोनी) 5(2) [4s-1]। अंतिम गेंद पर फंगीसो ने 1 रन लेग बाई के रूप में लिया।
जे पी डुमिनी कैच जडेजा बो. शमी 67 (44b 6×4 3×6) SR: 152.27
फरहान बेहरादीन रन आउट (धोनी) 5(2) [4s-1]SR: 250.00
लाइव स्कोर साउथ अफ्रीका 190/6, 19 ओवर। बल्लेबाजी: बेहरादीन 4(1), जे पी डुमिनी 63(41)। मॉरिस ने बुमराह की पहली गेंद पर चौका लगाया। दूसरी गेंद पर मॉरिस ने 1 रन लेकर छोर बदला। तीसरी गेंद पर डुमिनी ने 1 रन लिया। चौथी गेंद पर बुमराह ने मॉरिस को चलता कर भारत को एक और सफलता दिला दी। क्रिस मॉरिस बो. बुमराह 14 (7b 3×4 0x6) SR: 200.00। अंतिम गेंद पर बेहरादीन ने चौका जड़कर अपना खाता खोला।
क्रिस मॉरिस बो. बुमराह 14 (7b 3×4 0x6) SR: 200.00
लाइव स्कोर साउथ अफ्रीका 180/5, 18 ओवर। बल्लेबाजी: क्रिस मॉरिस 9(3), जे पी डुमिनी 62(40)। पांड्या ने पहली ही गेंद पर रूसो को आउट कर भारत को एक और सफलता दिला दी। राइली रूसो कैच जडेजा बो. हार्दिक 11 (7b 1×4 1×6)। अगली गेंद पर डुमिनी ने एक रन लिया तो तीसरी गेंद पर हार्दिक ने नए बल्लेबाज डेविड वीस को भी पवेलियन भेज दिया। डेविड वीस कैच धोनी बो. हार्दिक 0 (1b 0x4 0x6)। नये बल्लेबाज मॉरिस ने आते ही हाथ दिखाया और दो लगातार चौके जड़ने के बाद अंतिम गेंद पर सिंगल लिया।
राइली रूसो कैच जडेजा बो. हार्दिक 11 (7b 1×4 1×6)
डेविड वीस कैच धोनी बो. हार्दिक 0 (1b 0x4 0x6)
लाइव स्कोर साउथ अफ्रीका 170/3, 17 ओवर। बल्लेबाजी: राइली रूसो 11(6), जे पी डुमिनी 61(39)। बुमराह का स्वागत डुमिनी ने छक्के के साथ किया। अगली गेंद पर 1 रन लेकर डुमिनी ने छोर बदला। बुमराह की अंतिम गेंद पर डुमिनी ने एक और चौका लगाकर ओवर से कुल 12 रन ले लिये।
लाइव स्कोर साउथ अफ्रीका 158/3, 16 ओवर। बल्लेबाजी: राइली रूसो 10(3), जे पी डुमिनी 50(36))। पांड्या को एक बार फिर से गेंदबाजी दी गई है। पांड्या ने तीसरी गेंद पर मिलर को आउट को भारत को बड़ी सफलता दिलाई। डेविड मिलर कैच धोनी बो. हार्दिक 18(11) [4s-1 6s-1]। नये बल्लेबाज रूसो ने आते ही पांड्या को एक छक्का और एक चौका लगाया।
डेविड मिलर कैच धोनी बो.हार्दिक 18(11) [4s-1 6s-1]
लाइव स्कोर साउथ अफ्रीका 147/2, 15 ओवर। बल्लेबाजी: डेविड मिलर 18(10), जे पी डुमिनी 49(34)। शमी को फिर से गेंदबाजी के लिए बुलाया गया है। डुमिनी ने पहली गेंद पर 1 रन लिया। मिलर ने भी दूसरी गेंद पर सिंगल लेकर स्ट्राइक डुमिनी को दे दिया। डुमिनी ने तीसरी गेंद पर छक्का जड़ने के बाद 1 रन लेकर छोर बदल लिया। अंतिम दो गेंदों पर दोनों ने 1-1 रन लिया। इस ओवर में कुल 12 रन बने।
लाइव स्कोर साउथ अफ्रीका 135/2, 14 ओवर। बल्लेबाजी: डेविड मिलर 16(8), जे पी डुमिनी 40(30)। सुरेश रैना को गेंद दी गई है। मिलर ने पहली गेंद पर 1 रन लेग बाई के रूप में लिया। तीसरी गेंद पर डुमिनी ने 1 रन लेकर छोर बदला। चौथी गेंद पर मिलर ने 2 रन पूरे किये। पांचवी और छठी गेंद पर मिलर ने चौका और छक्का जड़कर ओवर से कुल 14 रन ले लिये।
लाइव स्कोर साउथ अफ्रीका 121/2, 13 ओवर। बल्लेबाजी: डेविड मिलर 4(4), जे पी डुमिनी 39(28)। पाड्ंया अपना दूसरा ओवर लेकर आये हैं। पांड्या के इस ओवर में एक-एक दो-दो रन कर लेने के बाद मिलर ने अंतिम गेंद पर चौका जड़ कर ओवर से कुल 11 रन ले लिया।
लाइव स्कोर साउथ अफ्रीका 110/2, 12 ओवर। बल्लेबाजी: डेविड मिलर 0(0), जे पी डुमिनी 34(26)। जडेजा के इस ओवर की पहली तीन गेंदों पर दोनों बल्लेबाजों ने 1-1 रन कर तीन रन लिये। चौथी गेंद पर डुमिनी ने छक्का जड़ा। अंतिम गेंद पर कोई रन नहीं बना। डीकॉक रिटायर आउट होकर पवेलियन जाते हुए। डेविड मिलर उनकी जगह पर बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर आये है।
क्विंटन डीकॉक retired out 56 (33b 7×4 2×6) SR: 169.69
लाइव स्कोर साउथ अफ्रीका 101/2, 11 ओवर। बल्लेबाजी: क्विंटन डीकॉक 54(31), जे पी डुमिनी 27(22)। हरभजन पारी का 11वां ओवर लेकर आए हैं। इस ओवर में भी हरभजन ने कसी हुई गेंदबाजी जारी रखी और सिर्फ 6 रन दिया। साउथ अफ्रीका ने इस ओवर में अपने 100 रन पूरे किये।
लाइव स्कोर साउथ अफ्रीका 95/2, 10 ओवर। बल्लेबाजी: क्विंटन डीकॉक 52(29), जे पी डुमिनी 23(18)। रवीन्द्र जडेजा को गेंदबाजी के लिए बुलाया गया है। जडेजा की पहली गेंद पर डुमिनी ने 1 रन लिया तो दूसरी गेंद पर डीकॉक ने भी 1 रन लेकर छोर बदला। तीसरी गेंद पर डुमिनी ने फिर से 1 रन भागे तो चौथी गेंद पर डीकॉक ने चौका जड़ दिया। अंतिम दो गेंदों पर दोनों ने फिर से 1-1 रन लिया। इस ओवर में कुल 9 रन बने।
लाइव स्कोर साउथ अफ्रीका 86/2, 9 ओवर। बल्लेबाजी: क्विंटन डीकॉक 46(26), जे पी डुमिनी 20(15)। हरभजन सिंह को एक बार फिर गेंदबाजी की जिम्मेदारी दी गई है। हरभजन ने इस ओवर में कसी हुई गेंदबाजी की। इस ओवर दोनो बल्लेबाज केवल 3 रन बना सके।
लाइव स्कोर साउथ अफ्रीका 83/2, 8 ओवर। बल्लेबाजी: क्विंटन डीकॉक 45(24), जे पी डुमिनी 18(11)। पवन नेगी को गेंदबाजी की जिम्मेदारी दी गई है। नेगी की पहली गेंद पर डीकॉक ने 1 रन लिया। दूसरी गेंद पर डुमिनी ने चौका जड़ने के बाद 1 रन लेकर छोर बदला। डीकॉक ने अंतिम गेंद पर छक्का जड़कर पिछले ओवर की कसर पूरी कर ली। इस ओवर में कुल 12 रन आये।
लाइव स्कोर साउथ अफ्रीका 71/2, 7 ओवर। बल्लेबाजी: क्विंटन डीकॉक 38(20), जे पी डुमिनी 13(9)। हार्दिक पांड्या गेंदबाजी के लिए आए हैं। पांड्या ने इस ओवर में कसी हुई गेंदबाजी करते हुए दोनों बल्लेबाजों को बड़े शाट लगाने का मौका नहीं दिया। दोनों बल्लेबाजों ने 1-1 रन लेकर इस ओवर में कुल 4 रन बटोरे।
लाइव स्कोर साउथ अफ्रीका 67/2, 6 ओवर। बल्लेबाजी: क्विंटन डीकॉक 36(18), जे पी डुमिनी 11(5)। हरभजन सिंह पारी का छठा ओवर लेकर आए हैं। हरभजन की पहली दो गेंदों को सावधानी के साथ खेलने के बाद डीकॉक ने तीसरी गेंद पर चौका जड़ा अगली गेंद पर डीकॉक ने छक्का जड़ दिया। अंतिम दो गेंदों पर दोनों बल्लेबाजों ने 1-1 रन लिया। इस ओवर में कुल 12 रन बने।
लाइव स्कोर साउथ अफ्रीका 55/2, 5 ओवर। बल्लेबाजी: क्विंटन डीकॉक 25(13), जे पी डुमिनी 10(4)। साउथ अफ्रीका टीम रन तो तेजी से बना रही है लेकिन विकेट भी गंवा रही है। बुमराह अपने कोटे का दूसरा ओवर लेकर आए हैं डुमिनी ने दो लगातार चौके जड़कर बुमराह की पहली गेंदों पर 8 रन ले लिया। तीसरी गेंद पर 1 रन लेकर डुमिनी ने छोर बदला तो अगली दो गेंदों पर डीकॉक ने चौका जड़ इस ओवर को महंगा बना दिया। अंतिम गेंद पर डिकॉक ने 3 रन भाग लिये। इस ओवर में कुल 20 रन आये।
लाइव स्कोर साउथ अफ्रीका 35/2, 4 ओवर। बल्लेबाजी: क्विंटन डीकॉक 14(10), जे पी डुमिनी 1(1)। शमी अपना दूसरा ओवर लेकर आए हैं। डीकॉक ने शमी की पहली ही गेंद पर शानदार चौका लगाने के बाद अगली गेंद पर 1 रन लेकर छोर बदला। डू प्लेसिस ने भी शमी की चौथी गेंद को सीमारेखा के बाहर चार रनों के लिए भेजा लेकिन पांचवी गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। डू प्लेसिस कैच जडेजा बो. शमी 12(7) [4s-3]। अंतिम गेंद पर नये बल्लेबाज डुमिनी ने एक रन लेकर अपना खाता खोला।
डू प्लेसिस कैच जडेजा बो. शमी 12(7) [4s-3]
लाइव स्कोर साउथ अफ्रीका 23/1, 3 ओवर। बल्लेबाजी: क्विंटन डीकॉक 9(8), फाफ डू प्लेसिस 8(4)। जसप्रीत बुमराह को गेंदबाजी के लिए बुलाया गया है। बुमराह ने आते ही भारत को पहली सफलता दिला दी। बुमराह ने दूसरी गेंद पर डीकॉक को धोनी के हाथों कैच करा दिया। हाशिम अमला कैच धोनी बो. बुमराह 5(5) [4s-1]। बुमराह की तीसरी गेंद पर नए बल्लेबाज डू प्लेसिस ने कोई रन नहीं लिया लेकिन चौथी गेंद पर चौका जड़ कर अपना खाता खोला। पांचवी गेंद पर बुमराह ने डू प्लेसिस को बीट कराया लेकिन अंतिम गेंद पर फिर से चौका खा बैठे। इस ओवर में कुल 9 रन बने।
हाशिम अमला कैच धोनी बो. बुमराह 5(6) [4s-1]
लाइव स्कोर साउथ अफ्रीका 14/0, 2 ओवर। बल्लेबाजी: हाशिम अमला 5(4), क्विंटन डीकॉक 9(6)। मोहम्मद शमी दूसरा ओवर लेकर आए हैं। डीकॉक ने पहली गेंद को सम्मान दिया लेकिन दूसरी गेंद पर उन्होने करारा शाट लगाते हुए गेंद को सीमारेखा के बाहर चार रनों के लिए भेज दिया। अगली तीन गेंदों पर डीकॉक कोई रन नहीं ले सके लेकिन अंतिम गेंद पर उन्होने फिर से चौका जड़ दिया। इस ओवर में कुल 8 रन आए।
लाइव स्कोर साउथ अफ्रीका 6/0, 1 ओवर। बल्लेबाजी: हाशिम अमला 5(4), क्विंटन डीकॉक 1(2)। साउथ अफ्रीका के दोनों सलामी बल्लेबाज हाशिम अमला और क्विंटन डीकॉक क्रीज पर आ चुके हैं। भारत के लिए गेंदबाजी की शुरूआत हरभजन सिंह करेंगे। हरभजन की पहली दो गेंदों को सम्मान देने के बाद अमला ने तीसरी गेंद पर 1 रन लेकर अपना खाता खोला। पांचवी गेंद पर डीकॉक ने भी 1 रन के साथ अपना खाता खोला। अमला ने अंतिम गेंद पर चौका जड़कर ओवर से कुल 6 रन ले लिया।
टॉस अपडेट: साउथ अफ्रीका ने टॉस जीता, पहले बल्लेबाजी करने का फैसला
पिछले मैच में रोहित शर्मा ने आतिशी पारी खेली थी, पिछले मैच में आराम फरमाने वाले विराट कोहली इस मैच अपने रन बनाने की चाहत को पूरा करना चाहेंगे। युवराज ने भी पिछले मैच में अच्छी बल्लेबाजी कर अपने फैंस को भरोसा दिला दिया है कि वो अब फॉर्म में लौट चुके हैं। युवराज के फैंस को उनके बल्ले से एक बड़ा पारी की उम्मीद है। सुरेश रैना को पिछले मैच में ज्यादा बल्लेबाजी का मौका नहीं मिल पाया था, इस मैच में धोनी रैना को रन बनाने का मौका देना चाहेंगे।
पिछले मैच में भारतीय गेंदबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया था। पिछले मैच में आराम फरमाने वाले आशीष नेहरा इस मैच में खेल सकते हैं। नेहरा के आ जाने से भारतीय गेंदबाजी और मजबूत हो जाएगी। बुमराह लगातार अच्छी गेंदबाजी कर रहे है और बेहतरीन लय में हैं इसलिये कप्तान धोनी उनको टीम में रखेंगे। स्पिन गेंदबाजी में अश्विन और जडेजा के अलावा हरभजन के प्रदर्शन पर सबकी नजर रहेगी।
साउथ अफ्रीकन टीम की बात करें तो टीम के पास टी20 क्रिकेट के कुछ महारथी खिलाड़ी है। ए बी डीविलियर्स, डेविड मिलर, फॉफ डू प्लेसिस, क्विंटन डी कॉक जैसे बल्लेबाजों की मौजूदगी में टीम की बल्लेबाजी काफी मजबूत दिखती है। डेविड वीस और क्रिस मौरिस जैसे ऑलराउंडर इस टीम को संतुलन प्रदान करते है। डेल स्टेन के कंधों पर तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी होगी तो उनका साथ देने के लिए रबा़डा और काइल एबॉट जैसे तेज गेंदबाज लाइन में हैं। स्पिन गेंदबाजी की कमान इमरान ताहिर और एरन फंगीसो के कंधों पर होगी।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
भारत:
महेन्द्र सिंह धोनी(कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली, सुरेश रैना, युवराज सिंह, हार्दिक पांड्या, रवीन्द्र जडेजा, रविचन्द्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, आशीष नेहरा, हरभजन सिंह, अजिंक्य रहाणे, पवन नेगी, मोहम्मद शमी।
साउथ अफ्रीका:
फाफ डू प्लेसिस(कप्तान), क्विंटन डी कॉक(विकेटकीपर), एबी डीविलियर्स, जेपी डुमिनी, काइल एबॉट, हाशिम अमला, फरहान बेहरादीन, इमरान ताहिर, क्रिस मोरिस, डेविड मिलर, कगिसो रबाडा, राइली रूसो, डेल स्टेन, डेविड वीस, एरन फंगीसो।
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.