Devbrat Bajpai
देवब्रत वाजपेयी क्रिकेटकंट्री हिंदी के साथ senior correspondent के पद पर कार्यरत हैं
Written by Devbrat Bajpai
Last Updated on - March 2, 2016 12:51 AM IST
विराट कोहली के अर्धशतक और युवराज सिंह के धुआंधार 35 रनों की मदद से भारतीय टीम ने एशिया कप के 7वें मैच में श्रीलंका को 5 विकेट से हरा दिया। भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर श्रीलंका को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। जब उन्होंने पारी के तीसरे ओवर में ही अपना पहला विकेट दिनेश चंडीमल के रूप में गंवा दिया। चंडीमल ने 4 रन बनाए। इसके कुछ देर बाद ही शेहान जयसूर्या भी 3 रन बनाकर चलते बने। हालांकि इस बीच दिलशान ने पारी को संभालने की कोशिश की , लेकिन रन रेट बढाने के प्रयास में वह भी अपना विकेट गंवा बैठे। इस बीच मैथ्यूज ने कुछ देर तक पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन वह भी पांड्या का पहला शिकार बन गए।
श्रीलंका की ओर से कपुगेदरा ने सर्वाधिक 30 रन बनाए। वहीं सिरिवर्धना ने 22 रन व अंतिम ओवरों में परेरा ने 17 और कुलशेखरा ने 13 रन बनाए और श्रीलंका को एक सम्मानजनक स्कोर की ओर अग्रसित किया। भारत की ओर से हार्दिक पांड्या, बुमराह और अश्विन ने 2-2 विकेट लिए। वहीं नेहरा ने एक विकेट लिया। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने अपने पहले दो विकेट मात्र 16 रनों पर गंवा दिए। ऐसी परिस्थिति में बल्लेबाजी करने आए सुरेश रैना और कोहली ने अर्धशतकीय साझेदारी निभाई और पारी को संभाला। रैना के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए युवराज सिंह ने अच्छे हाथ दिखाए और तीन चौकों व 3 छक्कों के सहारे 18 गेंदों में 35 रन ठोंक दिए। युवराज जीत के कुछ देर पहले ही आउट हो गए। उनकी कुछ देर बाद ही पांड्या भी आउट हो गए। ऐसे में कप्तान धोनी को बल्लेबाजी के लिए आना पड़ा। कोहली ने इस दौरान अपना अर्धशतक पूरा किया और चौका मारकर भारतीय टीम को जीत दिलाई। कोहली को उनकी नाबाद 56 रनों की पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। लाइव क्रिकेट स्कोरकार्ड: भारत बनाम श्रीलंका, एशिया कप
भारत ने श्रीलंका को पांच विकेट से हराया
लाइव स्कोर भारत 142/5, 19.2 ओवर। बल्लेबाजी: धोनी 7(4), विराट कोहली 56(47)। विराट कोहली ने हेराथ की दूसरी गेंद पर चौका लगाकर भारतीय टीम को श्रीलंका के विरुद्ध 5 विकेट से जीत दिला दी। इसके साथ भारतीय टीम की फाइनल में भी जगह पक्की हो गई है।
लाइव स्कोर भारत 96/3, 14 ओवर। बल्लेबाजी: युवराज सिंह 19(10), विराट कोहली 35(31)। पारी का 13वां ओवर हेरा लेकर आए। युवराज सिंह ने इस ओवर की आखिरी दो गेंदों पर दो शानदार छक्के लगाए। बेहतरीन बल्लेबाजी युवराज सिंह पुराने युवी की छवि उभरती हुई। ओवर से 15 रन। पारी का 14वां ओवर चमीरा लेकर आए। बेहतरीन ओवर। ओवर से मात्र 4 रन आए। एक तेज गेंद पर युवराज को बीट भी किया।
रैना c कुलशेखरा b शनाका 25(26)
लाइव स्कोर भारत 58/2, 9 ओवर। बल्लेबाजी: सुरेश रना 18(18), विराट कोहली 24(19)। पारी का 9वां ओवर। परेरा लेकर आए। परेरा की पहली गेंद पर कोहली ने एक रन लिया। दूसरी गेंद पर रैना ने दो रन लिए। तीसरी गेंद पर रैना ने एक रन लिया। चौथी गेंद पर परेरा ने एक रन लिया। पांचवीं गेंद पर रैना ने दो रन लिए। अंतिम गेंद पर रैना ने एक रन लिया। ओवर सेकुल 8 रन बने।
लाइव स्कोर भारत 50/2, 8 ओवर। बल्लेबाजी: सुरेश रना 12(14), विराट कोहली 22(17)। पारी का 8वां ओवर चमीरा लेकर आए। पहली गेंद पर रिस्क लेते हुए रैना कोई रन नहीं बना। दूसरी गेंद पर रैना ने एक रन लिया। दोनों बल्लेबाज लगातार सिंगल्स बटोर रहे हैं जो अच्छी बात है। तीसरी गेंद पर आते ही कोहली ने जबरदस्त चौका जड़ दिया। कोहली फॉर्म में। चमीरा की चौथीा गेंद पर कोहली ने एक रन लिया। पांचवीं गेंद पर रैना ने सिंगल लिया। अंतिम गेंद पर कोहली ने एक रन लिया। ओवर से 8 रन आए।
लाइव स्कोर भारत 42/2, 7 ओवर। बल्लेबाजी: सुरेश रना 10(11), विराट कोहली 16(14)। अब थिसारा परेरा आक्रमण में आते हुए। परेरा की पहली गेंद पर रैना ने एक रन लिया। दूसरी गेंद पर कोहली ने कोई रन नहीं बनाया। तीसरी गेंद पर कोहलीने एक रन लिया। चौथी गेंद पर रैना ने एक रन लिया। पांचवीं गेंद पर कोहली ने एक रन लिया। अंतिम गेंद पर रैना ने एक रन लिया। ओवर से 5 रन बने।
लाइव स्कोर भारत 37/2, 6 ओवर। बल्लेबाजी: सुरेश रना 7(8), विराट कोहली 14(11)। पारी का 6ठा ओवर कुलशेखरा लेकर आए। कुलशेखरा की पहली ही गेंद पर कोहली ने चौका जड़ दिया। दूसरी गेंद पर कोई रन नहीं। तीसरी गेंद कोहली एक रन लिया। चौथी गेंद पर रैना ने दो रन लिए। पांचवीं गेंद पर रैना ने एक रन लिया। अंतिम गेंद पर कोहली का चौका। ओवर से 12 रन आए।
लाइव स्कोर भारत 25/2, 5 ओवर। बल्लेबाजी: सुरेश रना 4(6), विराट कोहली 5(7)। पारी का पांचवा ओवर मैथ्यूज लेकर आए। पहली गेंद पर कोई ने कोई रन नहीं बनाया। दूसरी गेंद पर कोहली ने चौका जड़ दिया। तीसरी गेंद पर कोई रन नहीं। चौथी गेंद पर एकक रन आया। पांचवीं गेंद पर रैना बाल बाल बचे, बुरी तरह से बीट हुए। अंतिम गेंद पर भी कोई रन नहीं। ओवर से 5 रन बने।
लाइव स्कोर भारत 20/2, 4 ओवर। बल्लेबाजी: सुरेश रना 4(4), विराट कोहली 0(3)। पारी का चौथी ओवर कुलशेखरा लेकर आए। कुलशेखरा की पहली गेंद पर कोई रन नहीं बना। दूसरी गेंद पर रोहित आउट। भारतीय टीम अब मुश्किल में। अगली तीन गेंदों पर कोई रन नहीं। नए बल्लेबाज रैना क्रीज पर। पांचवीं गेद पर उनके खिलाफ lbw की अपील भी हुई। अंतिम गेंद पर रैना का शानदार चौका। ओवर से चार रन।
रोहित c कपुगेदरा b कुलशेखरा 15(14)
लाइव स्कोर भारत 16/1, 3 ओवर। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 15(12), विराट कोहली 0(3)। पारी का तीसरा ओवर मैथ्यूज लेकर आए। रोहित ने पहली गेंद पर चौका जड़ दिया। अगली गेंद पर कोई रन नहीं बना। तीसरी गेंद पर रोहित ने एक रन लिया। अगली तीन गेंदों पर कोई रन नहीं आया। ओवर से 5 रन आए।
लाइव स्कोर भारत 11/1, 2 ओवर। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 10(9), विराट कोहली 0(0)। पारी का दूसरा ओवर कुलशेखरा लेकर आए। कुलशेखरा की पहली तीन गेंदों पर कोई रन नहीं बना। चौथी गेंद पर रोहित ने चौका जड़ दिया। पांचवीं गेंद पर रोहित ने एक रन लिया। अंतिम गेंद पर शिखर धवन आउट! भारतीय टीम को पहला झटका लगा।
धवन c चंडीमल b कुलशेखरा 1(3)
लाइव स्कोर भारत 6/0, 1 ओवर। बल्लेबाजी: रोहित शर्मा 5(4), शिखर धवन 1(2)। भारतीय टीम एक बार फिर से अपने नियमित ओपनिंग बल्लेबाजों के साथ मैदान पर बल्लेबाजी के लिए तैयार। गेंदबाजी की शुरुआत श्रीलंकाई कप्तान एंजलो मैथ्यूज ने की। धवन सामना करेंगे। पहली गेंद पर कोई रन नहीं बना। दूसरी गेंद पर धवन ने एक रन लिया। तीसरी गेंद पर फिर से कोई रन नहीं बना। भारतीय बल्लेबाज कोई हड़ बड़ नहीं दिखाना चाहते। चौथी गेंद भी डॉट। पांचवीं गेंद पर रोहित का झन्नाटेदार चौका। अंतिम गेंद पर एक रन लेकर रोहित ने स्ट्राइक अपने पास रखी। ओवर से 6 रन बनते हुए।
रन चेज में आपका फिर से स्वागत है।
श्रीलंका ने भारत को दिया 139 रन बनाने का लक्ष्य
पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। जब उन्होंने पारी के तीसरे ओवर में ही अपना पहला विकेट दिनेश चंडीमल के रूप में गंवा दिया। चंडीमल ने 4 रन बनाए। इसके कुछ देर बाद ही शेहान जयसूर्या भी 3 रन बनाकर चलते बने। हालांकि इस बीच दिलशान ने पारी को संभालने की कोशिश की , लेकिन रन रेट बढाने के प्रयास में वह भी अपना विकेट गंवा बैठे। इस बीच मैथ्यूज ने कुछ देर तक पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन वह भी पांड्या का पहला शिकार बन गए। श्रीलंका की ओर से कपुगेदरा ने सर्वाधिक 30 रन बनाए। वहीं सिरिवर्धना ने 22 रन व अंतिम ओवरों में परेरा ने 17 और कुलशेखरा ने 13 रन बनाए और श्रीलंका को एक सम्मानजनक स्कोर की ओर अग्रसित किया। भारत की ओर से हार्दिक पांड्या, बुमराह और अश्विन ने 2-2 विकेट लिए। वहीं नेहरा ने एक विकेट लिया।
लाइव स्कोर श्रीलंका 138/9, 20 ओवर। बल्लेबाजी: दुसामंथ चमीरा 2(2), । पारी का 20वां ओवर खुद आशीष नेहरा लेकर आए। नेहरा की पहली गेंद पर कुलशेखरा ने एक रन लिया। दूसरी गेंद पर भी चमीरा ने एक रन बनाया। तीसरी गेंद पर कुलशेखरा ने डीप मिड विकेट का चौका जड़ दिया। चौथी गेंद पर भी चौका इस बार स्वीपर कवर की दिशा में। अब राउंड विकेट आए नेहरा। पांचवीं गेंद डॉट। अंतिम गेंद पर दो रन दौड़ने प्रयास में कुलशेखरा रन आउट हो गए। इस बीच उन्होंने एक रन पूरा कर लिया था। ओवर से 11 रन आए।
कुलशेखरा रन आउट(कोहली/धोनी) 13(9)
लाइव स्कोर श्रीलंका 127/8, 19 ओवर। बल्लेबाजी: दुसामंथ चमीरा 1(1), नुवान कुलशेखरा 3(4)। पारी का 19वां ओवर आर अश्विन लेकर आए। अश्विन की पहली गेंद पर कुलशेखरा ने एक रन लेकर अपना छोर बदला। दूसरी गेंद पर आते ही परेरा ने छक्का जड़ दिया। तीसरी गेंद पर परेरा ने एक रन लिया। चौथी गेंद पर एक रन लेकर कुलशेखरा ने फिर से छोर बदल लिया। पांचवीं गेंद पर परेरा आउट। धोनी ने पलक झपकते ही परेरा को स्टंप्ड आउट कर दिया। अंतिम गेंद पर चमीरा ने एक रन लिया। ओवर से कुल 12 रन आए।
परेरा st धोनी b अश्विन 17(6)
लाइव स्कोर श्रीलंका 115/7, 18 ओवर। बल्लेबाजी: थिसारा परेरा 10(4), नुवान कुलशेखरा 1(1)। पारी का 18वां ओवर बुमराह लेकर आए। बुमराह की पहली गेंद पर थिसारा परेरा ने एक रन लिया। दूसरी गेंद पर कपुगेदरा कैच आउट हो गए। तीसरी गेंद पर परेरा ने आते ही चौका जड़ दिया। पांचवीं गेंद पर भी परेरा का चौका आता हुआ। अंतिम दो गेंदों पर दो रन आए। ओवर से 11 रन बने।
कपुगेदरा c पांड्या b बुमराह 30(32)
लाइव स्कोर श्रीलंका 104/6, 17 ओवर। बल्लेबाजी: चमारा कपुगेदरा 30(31), । पारी 17वां ओवर अश्विन लेकर आए। पहली गेंद पर अश्विन ने सिरिवर्धना को आउट कर दिया। सिरिवर्धना ने उठाकर बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की, लेकिन गेंद अच्छी तरह से बल्ले में आई नहीं और रैना ने एक आसान सा कैच ले लिया। नए बल्लेबाज दसुन शनाका क्रीज पर। शनाका की दूसरी पर कपुगेदरा ने एक रन लिया। तीसरी गेंद पर कोई रन नहीं बना। अगली दो गेंदों पर दो सिंगल्स आए। ओवर की पांचवीं गेंद नो बॉल। अब फ्री हिट। लेकिन फ्री हिट पर शनाका रन आउट हो गए। ओवर से 4 रन बने।
शनाका रन आउट(रोहित/अश्विन)
सिरिवर्धना c रैना b अश्विन 22(17)
लाइव स्कोर श्रीलंका 100/5, 16 ओवर। बल्लेबाजी: चमारा कपुगेदरा 28(29), सिरिवर्धना 22(16)। पारी का 16वां ओवर पांड्या लेकर आए। पांड्या की पहली गेंद पर सिरिवर्धना ने एक रन लिया। दूसरी गेंद पर कपुगेदरा ने दो रन लिए। तीसरी गेंद पर कपुगेदरा ने एक रन लिया। चौथी गेंद पर सिरिवर्धना ने दो रन लिए। पांचवीं गेंद पर सिरिवर्धना ने मिड विकेट की ओर खेलकर एक रन लिया। अंतिम गेंद पर कपुगेदरा ने दो रन लिए। साथ ही श्रीलंका के 100 रन भी पूरे हुए। ओवर से 9 रन बने।
लाइव स्कोर श्रीलंका 91/4, 15 ओवर। बल्लेबाजी: चमारा कपुगेदरा 23(26), सिरिवर्धना 18(13)। पारी का 15वां ओवर अश्विन लेकर आए। अश्विन की पहली गेंद पर कोई रन नहीं बना। दूसरी गेंद पर सिरिवर्धना ने दो रन बटोरे। तीसरी गेंद पर सिरिवर्धना ने एक रन लेकर अपना छोर बदल दिया। चौथी गेंद पर आते ही कपुगेदरा ने चौका जड़ दिया। अगली दो गेंदों पर अश्विन की अच्छी वापसी और कोई रन नहीं बनने दिया। ओवर से कुल 7 रन आए।
लाइव स्कोर श्रीलंका 84/4, 14 ओवर। बल्लेबाजी: चमारा कपुगेदरा 19(23), सिरिवर्धना 15(10)। पारी का 14वां ओवर रैना लेकर आए। रैना की पहली गेंद पर सिरिवर्धना ने एक रन लिया। दूसरी गेंद पर कपुगेदरा ने चौका जड़ दिया। तीसरी गेंद पर कपुगेदरा ने एक रन लिया। चौथी गेंद पर कोई रन नहीं बना। पांचवीं गेंद पर सिरिवर्धना ने एक रन लिया। अंतिम गेंद पर कपुगेदरा ने दो रन लिए। ओवर से 9 रन बने।
लाइव स्कोर श्रीलंका 75/4, 13 ओवर। बल्लेबाजी: चमारा कपुगेदरा 12(20), सिरिवर्धना 13(7)। पारी का 13वां ओवर जडेजा लेकर आए। जडेजा की पहली गेंद पर कोई रन नहीं बना। दूसरी गेंद पर सिरिवर्धना का धमाका! गेंद 6 रनों के लिए सीमा रेखा के ऊपर से उड़ती हुई बाहर। चौथी गेंद का भी कुछ वैसा ही हश्र। गेंद चार रनों के लिए सीमारेखा के बाहर। चौथी गेंद पर सिरिवर्धना ने एक रन लिया। पांचवीं गेंद पर कपुगेदरा ने एक रन लिया। अंतिम गेंद पर सिरिवर्धना ने एक रन लिया। ओवर से कुल 13 रन आए।
लाइव स्कोर श्रीलंका 62/4, 12 ओवर। बल्लेबाजी: चमारा कपुगेदरा 11(19), सिरिवर्धना 1(2)। पारी के 12वें ओवर में गेंदबाजी में परिवर्तन। अश्विन आक्रमण में आए। अश्विन की पहली गेंद पर कपुगेदरा ने एक रन लिया।अश्विन की दूसरी गेंद पर सिरिवर्धना ने लेग बाई का एक रन लिया। तीसरी गेंद डॉट। अब वाइड गेंद आती हुई। चौथी गेंद पर कपुगेदरा ने सिंगल लिया। पांचवीं गेंद पर सिरिवर्धना ने एक रन लिया। अंतिम गेंद पर कोई रन नहीं बना। ओवर से 5 रन आए।
लाइव स्कोर श्रीलंका 57/4, 11 ओवर। बल्लेबाजी: चमारा कपुगेदरा 9(15), सिरिवर्धना 0(0)। पारी का 11वां ओवर पांड्या लेकर आए। पांड्या की पहली गेंद पर मैथ्यूज ने झन्नाटेदार चौका लगाया। अगली गेंद पर एक रन लेकर मैथ्यूज ने अपना छोर बदला। तीसरी गेंद पर कोई रन नहीं बना। चौथी गेंद पर कपुगेदरा ने एक रन लिया। पांचवी गेंद मैथ्यूज ने एक और चौका जड़ दिया। अंतिम गेंद पर मैथ्यूज बोल्ड। श्रीलंका का 4था विकेट गिरा।
मैथ्यूज b पांड्या 18(19)
लाइव स्कोर श्रीलंका 47/3, 10 ओवर। बल्लेबाजी: चमारा कपुगेदरा 8(13), एंजलो मैथ्यूज 9(15)। पारी का 10वां ओवर रवींद्र जडेजा लेकर आए। जडेजा की पहली गेंद पर कपुगेदरा ने एक रन लिया। अगली दो गेंदों पर कोई न नहीं आया। चौथी गेंद पर मैथ्यूज ने चौका जड़ दिया। पांचवीं गेंद पर मैथ्यूज ने एक रन लिया। अंतिम गेंद पर कोई रन नहीं बना। ओवर से 6 रन आए।
लाइव स्कोर श्रीलंका 41/3, 9 ओवर। बल्लेबाजी: चमारा कपुगेदरा 7(11), एंजलो मैथ्यूज 4(11)। पारी का 9वां ओवर लेकर एक बार फिर से पांड्या आए। पांड्या की पहली गेंद पर मैथ्यूज ने एक रन लिया। अगले गेंद पर कपुगेदरा ने चौका जड़ दिया। तीसरी गेंद पर कोई रन नहीं बना। चौथी गेंद पर कपुगेदरा ने एक रन लिया। अंतिम दो गेंदोों पर कोई रन नहीं बना। ओवर से 6 रन आए।
लाइव स्कोर श्रीलंका 35/3, 8 ओवर। बल्लेबाजी: चमारा कपुगेदरा 2(8), एंजलो मैथ्यूज 3(8)। पारी के 8वें ओवर में एक और गेंदबाजी में परिवर्तन। युवराज आक्रमण में आए। युवराज के सामने मैथ्यूज। पहली गेंद पर कोई रन नहीं बना। दूसरी गेंद पर मैथ्यूज ने ढीले हाथों से खेलते हुए एक रन लिया। तीसरी गेंद पर कपुगेदरा ने कोई रन नहीं बनाया। चौथी गेंद पर कपुगेदरा ने एक रन दौड़कर लिया। पांचवीं गेंद पर मैथ्यूज ने भी सिंगल लिया। अंतिम गेंद पर कोई रन नहीं बना। ओवर से मात्र 3 रन आए।
लाइव स्कोर श्रीलंका 32/3, 7 ओवर। बल्लेबाजी: चमारा कपुगेदरा 1(5), एंजलो मैथ्यूज 1(5)। पारी के 7वें ओवर में गेंदबाजी में परिवर्तन। पांड्या आए। पांड्या ने अपनी पहली गेंद पर ही दिलशान को आउट कर दिया। नए बल्लेबाज एंजलो मैथ्यूज क्रीज पर। मैथ्यूज के लिए दो स्लिप। अगली दो गेंदों पर कोई रन नहीं। जाहिर है मैथ्यूज बड़ा शॉट अभी नहीं खेलना चाहेंगे। चौथी गेंद डॉट। पांचवी गेंद भी डॉट। अंतिम गेंद पर जाकर मैथ्यूज ने सिंगल लिया। ओवर से मात्र एक रन।
दिलशान c अश्विन b पांड्या 18(16)
लाइव स्कोर श्रीलंका 31/2, 6 ओवर। बल्लेबाजी: चमारा कपुगेदरा 1(5) , तिलकरत्ने दिलशान 18(15)। पारी का 6ठा ओवर बुमराह फेंकने को आए। बुमराह की पहली ही गेंद पर दिलशान ने चौका जड़ दिया। दूसरी गेंद पर दिलशान ने दौड़कर दो रन लिए। तीसरी गेंद पर दिलशान ने एक रन लिया। चौथी गेंद पर कपुगेदरा ने एक रन लिया। पांचवीं गेंद पर दिलशान ने फिर से सिंगल लिया। अंतिम गेंद पर कपुगेदरा कोई रन नहीं बना सके। ओवर सेकुल 9 रन बने।
लाइव स्कोर श्रीलंका 22/2, 5 ओवर। बल्लेबाजी: चमारा कपुगेदरा 0(3) , तिलकरत्ने दिलशान 10(11)। पारी की 5वां ओवर लेकर आशीष नेहरा आए। नेहरा की पहली गेंद का सामना दिलशान ने किया। पहली गेंद पर कोई रन नहीं। दूसरी गेंद वाइड। दूसरी गेंद पर कोई रन नहीं बना। अगली गेंद वाइड। तीसरी गेंद पर कोई रन नहीं बना। चौथी गेंद पर दिलशान ने आखिरकार एकक सिंगल लिया। पांचवीं गेद पर कपुगेदरा को लेग बाई के तीन रन मिले। अंतिम गेंद पर दिलशान ने फिर से सिंगल लिया। ओवर से 7 रन आए।
लाइव स्कोर श्रीलंका 15/2, 4 ओवर। बल्लेबाजी: चमारा कपुगेदरा 0(2) , तिलकरत्ने दिलशान 8(6)। पारी का चौथा ओवर एक बार फिर से बुमराह लेकर आए। बुमराह की पहली गेंद पर जयसूर्या ने आसान सा सिंगल लिया। दूसरी गेंद पर आते ही दिलशान ने चौका जड़ दिया। तीसरी गेंद पर दिलशान ने बड़ी ही आसानी से शॉर्ट फाइन लेग की ओर खेलते हुए एक रन लेते हुए अपना छोर बदल दिया। चौथी गेंद पर जयसूर्या आउट। शेहान जयसूर्या बड़ा शॉट खेलने के लिए गए, लेकिन गेंद बल्ले में आई नहीं और बाकी का काम विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी ने किया। श्रीलंकाई टीम एक बार फिर से बिखरती नजर आ रही है। नए बल्लेबाज चमारा कपुगेदरा क्रीज पर। अंतिम दो गेंदों पर कोई रन नहीं बना। ओवर से 6 रन आए।
जयसूर्या c धोनी b बुमराह 3(5)
लाइव स्कोर श्रीलंका 9/1, 3 ओवर। बल्लेबाजी: शेहान जयसूर्या 2(3) , तिलकरत्ने दिलशान 3(4)। तीसरा ओवर नेहरा लेकर आए। पहली गेंद पर दिलशान का जोरदार प्रहार, लेकिन शॉर्ट फाइन लेग पर अश्विन की उतनी ही अच्छी फील्डिंग। गेंद पर एक ही रन बना। अश्विन ने तीन रन बचाए। दूसरी गेंद पर चंडीमल आउट! चंडीमल के तेहरे पर दबाव साफ झलक रहा था और वे अपना विकेट गंवा बैठे। नए बल्लेबाज शेहान जयसूर्या आए। नेहरा के ओवर की तीसरी गेंद को एक्सट्रा कवर की ओर खेलकर जयसूर्या ने एक रन लिया। अगली गेंद पर दिलशान ने एक रन लिया। पांचवीं गेंद पर कोई रन नहीं बना। अंतिम गेंद पर जयसूर्या ने एक रन लिया। ओवर से 4 रन।
चंडीमल c धोनी b नेहरा 4(11)
लाइव स्कोर श्रीलंका 5/0, 2 ओवर। बल्लेबाजी: दिनेश चंडीमल 4(10), तिलकरत्ने दिलशान 1(2)। दूसरा ओवर जसप्रीत बुमराह लेकर आए। बुमराह की पहली गेंद दिलशान के लिए, कोई रन नहीं बना। दूसरी गेंद पर दिलशान ने एक रन लिया और अपना छोर बदला। तीसरी गेंद बुमराह ने यॉर्कर डाली और गेंद पर कोई रन नहीं बना। अगली दो गेंदें भी डॉट रहीं। इसी बीच चंडीमल लेट कट लगाने के प्रयास में एक गेंद पर बीट भी हुए। अंतिम गेंद पर भी कोई रन नहीं। ओवर से मात्र एक रन बना।
लाइव स्कोर श्रीलंका 4/0, 1 ओवर। बल्लेबाजी: दिनेश चंडीमल 4(6), तिलकरत्ने दिलशान 0(0)। भारतीय टीम की ओर से आशीष नेहरा ने गेंदबाजी की शुरुआत की। पहली गेंद नेहरा ने सही लाइन में पटकी और कोई रन नहीं बना चंडीमल ने उसे ऑन साइड की ओर ढकेल बस दिया। दूसरी गेंद पर चंडीमल ने चौका जड़ दिया। अगली दो गेंदों पर कोई रन नहीं बना। पांचवीं गेंद पर भी कोई रन नहीं अंतिम गेंद भी डॉट। दूसरी गेंदपर चौका खाने के बाद नेहरा की अच्छी वापसी। ओवर से मात्र चार रन।
टीमें इस प्रकार हैं:
श्रीलंका(अंतिम एकादश): दिनेश चंडीमल(विकेटकीपर), तिलकरत्ने दिलशान, शेहान जयसूर्या, एंजेलो मैथ्यूज(कप्तान), मिलिंडा सिरिवर्धना, चामरा कपुगेदेरा, थिसारा परेरा, दसुन शनाका, नुवान कुलशेखरा, दुसामंथ चमीरा, रंगना हेराथ।
भारत(अंतिम एकादश): शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली, सुरेश रैना, युवराज सिंह, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, आशीष नेहरा।
टॉस अपडेट: भारत ने टॉस जीता पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। शिखर धवन की टीम में वापसी हुई है। वहीं रोहित शर्मा भी आज के मैच में खेल रहे हैं। वहीं श्रीलंका टीम में कोई परिवर्तन नही है।
Just less than 45 minutes to go for #IndvSL match. Indian players are in action! #AsiaCupT20 pic.twitter.com/SODuF4WH3H
— Bangladesh Cricket (@BCBtigers) March 1, 2016
श्रीलंका को अगर अपने आपको टूर्नामेंट में बरकरार रखना है तो उसे यह मैच हर हाल में जीतना होगा। साथ ही अगर उसे इस मैच में जीत मिलती है तो उसे अगले मैच में पाकिस्तान को हराना होगा तभी जाकर वह फाइनल में जगह बना पाएगा। श्रीलंका के नियमित कप्तान लसिथ मलिंगा इस समय चोटिल हैं जो टीम के लिए बड़ी चिंता की बात है। मलिंगा घुटने में निगल की वजह से बांग्लादेश के खिलाफ पिछला मैच नहीं खेल पाए थे। इसके पहले वह यूएई के खिलाफ खेलते नजर आए थे। इस मैच में उन्होंने चार विकेट लिए थे। इस मैच के पहले चोट के कारण मलिंगा चोट के कारण क्रिकेट से दूर रहे थे।
उनकी अनुपस्थिति में श्रीलंका का कप्तान एंजलो मैथ्यूज को बनाया गया है और वह टूर्नामेंट के बाकी मैचों में मलिंगा की उपलब्धता को लेकर अनिश्चित हैं। अगर मलिंगा भारत के खिलाफ खेले जाने वाले मैच के लिए नहीं उतरते तो भारतीय टीम से मुकाबला श्रीलंका के लिए कतई आसान नहीं होने वाला। महेंद्र सिंह धोनी की टीम भी अपनी समस्याओं को लेकर जूझ रही है। धोनी खुद आजकल अपनी पीठ में ऐंठन होने के बावजूद टूर्नामेंट में खेल रहे हैं। उनका बैक अप पार्थिव पटेल के रूप में टीम में मौजूद है। लेकिन टीम के दोनों ओपनरों शिखर धवन और रोहित शर्मा की चोट को देखते हुए। पार्थिव टीम में बतौर ओपनर शामिल किए जा सकते हैं।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
श्रीलंका: दिनेश चंडीमल(विकेटकीपर), तिलकरत्ने दिलशान, शेहान जयसूर्या, एंजेलो मैथ्यूज, मिलिंडा सिरिवर्धना, चामरा कपुगेदेरा, दसुन शनाका, नुवान कुलशेखरा, दुसामंथ चमीरा, रंगना हेराथ, लसिथ मलिंगा(कप्तान), थिसारा परेरा, सचित्र सेनानायके, जेफरी वांडरसे, निरोशन डिकवेला।
भारत: शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली, सुरेश रैना, युवराज सिंह, महेंद्र सिंह धोनी(कप्तान/ विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, आशीष नेहरा, अजिंक्य रहाणे, हरभजन सिंह, पवन नेगी, भुवनेश्वर कुमार, पार्थिव पटेल।
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.