×

गुजरात लॉयंस ने किंग्स इलेवन पंजाब को 5 विकेट से हराया

किंग्स इलेवन पंजाब बनाम गुजरात लॉयंस मैच की हिन्दी लाइव कवरेज सेवा में आपका स्वागत है

user-circle cricketcountry.com Written by Jay Jaiswal
Last Updated on - April 11, 2016 11:43 PM IST

आईपीएल 9 के तीसरे मुकाबले की लाइव कवरेज सेवा में आपका स्वागत है
आईपीएल 9 के तीसरे मुकाबले की लाइव कवरेज सेवा में आपका स्वागत है

मोहाली में खेले गए इस मुकाबले में गुजरात लॉयंस ने किंग्स इलेवन पंजाब को 5 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपना विजयी आगाज किया है। गुजरात ने किंग्स इलेवन पंजाब के 162 रनों के लक्ष्य को 5 विकेट खोकर 14 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। गुजरात लांयस के लिए एरन फिंच ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 74 रनों की पारी खेली। इसके अलावा गेंदबाजी में ड्वेन ब्रावो ने 4 विकेट चटकाए। फिंच को उनकी शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच खिताब से नवाजा गया। कल  शाम को आईपीएल के चौथे मुकाबले में रॉयल चैलेंजर बैंगलोर का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। इस मुकाबले की हर अपडेट के साथ हम आपके सामने फिर से हाजिर होगें। तब तक के लिए अपने दोस्त जय जायसवाल को इजाज़त दीजिए। गुडबॉय। ALSO READ: किंग्स इलेवन पंजाब  बनाम गुजरात लॉयंस मैच का फुल स्कोरकार्ड

गुजरात लॉयंस ने किंग्स इलेवन पंजाब को 5 विकेट से हराया

लाइव क्रिकेट स्कोर, GL 162/5, 17.4 ओवर, बल्लेबाज दिनेश कार्तिक 41(26), ड्वेन ब्रावो 2(2)।KXIP 161/6 ब्रावो ने मोहित शर्मा की पहली गेंद पर 1 रन लिया। दूसरी गेंद पर कार्तिक ने भी 1 रन लेकर छोर बदला। तीसरी गेंद पर ब्रावो ने फिर से 1 रन लिया। जीत के लिए 4 रनों की दरकार। चौथी गेंद पर कार्तिक ने चौका जड़कर टीम को 5 विकेट से जीत दिला दी।

लाइव क्रिकेट स्कोर, GL 155/5, 17 ओवर, बल्लेबाज दिनेश कार्तिक 36(24), ड्वेन ब्रावो 0(0)।KXIP 161/6। जानसन अपने कोटे का अंतिम ओवर लेकर आए हैं। कार्तिक ने जानसन की पहली ही गेंद पर चौका जड़ने के बाद दूसरी गेंद पर 1 रन लिया। तीसरी गेंद पर कोई रन नहीं बना। लेकिन चौथी गेंद पर ईशान ने चौका जड़कर पिछली गेंद की भरपाई कर दी। पांचवी गेंद पर जानसन ने ईशान को मोहित शर्मा के हाथों कैच करा कर गुजरात को पांचवां झटका दिया। अंतिम गेंद पर कार्तिक ने चौका जड़कर गुजरात को जीत के औऱ पास पहुंचा दिया।

Ishan Kishan c Sharma b Johnson 11 (8b 2×4 0x6) SR: 137.50

लाइव क्रिकेट स्कोर, GL 142/4, 16 ओवर, बल्लेबाज दिनेश कार्तिक 27(21), ईशान किशन 7(5)।KXIP 161/6। साहू अपने कोटे का अंतिम ओवर लेकर आए हैं। ईशान ने पहली गेंद पर लेग बाई के रूप में 1 रन लिया। तीसरी गेंद पर कार्तिक ने भी 1 रन लिया। चौथी गेंद पर कोई रन नहीं बना। पांचवी गेंद पर ईशान ने 2 रन लिया। अंतिम गेंद पर ईशान ने चौका जड़कर इस ओवर से 8 रन ले लिये।

लाइव क्रिकेट स्कोर, GL 134/4, 15 ओवर, बल्लेबाज दिनेश कार्तिक 26(19), ईशान किशन 1(1)।KXIP 161/6। जानसन अपना तीसरा ओवर लेकर आए हैं। पहली गेंद पर जडेजा ने लेग बाई के रूप में 2 रन लिये। अगली गेंद पर 1 रन लेकर जडेजा ने छोर बदला। तीसरी गेंद पर जानसन ने जडेजा को रन आउट करा कर गुजरात को चौथा झटका दे दिया। ईशान किशन नए बल्लेबाज के तौर पर विकेट पर आए हैं।ईशान ने 1 रन लेकर अपना खाता खोला। अंतिम दो गेंदों पर कार्तिक कोई रन नही ले सके।

RA Jadeja run out 8 (12b 0x4 0x6) SR: 66.66

लाइव क्रिकेट स्कोर, GL 130/3, 14 ओविकर, बल्लेबाज दिनेश कार्तिक 26(16), जडेजा 7(10)।KXIP 161/6। साहू अपना तीसरा ओवर लेकर आए हैं। जडेजा ने पहली गेंद पर 1 रन लेकर छोर बदला। कार्तिक ने भी दूसरी गेंद पर 1 रन लिया। तीसरी गेंद पर कोई रन नहीं बना। चौथी गेंद पर जडेजा ने 2 रन भाग लिये। पांचवी गेंद पर 1 रन लेकर जडेजा ने छोर बदला। अंतिम गेंद पर कार्तिक ने चौका जड़कर ओवर से 9 रन ले लिये।

लाइव क्रिकेट स्कोर, GL 121/3, 13 ओवर, बल्लेबाज दिनेश कार्तिक 21(14), जडेजा 3(6)।KXIP 161/6। मोहित शर्मा को गेंदबाजी के लिए बुलाया गया है। कार्तिक ने मोहित की पहली गेंद पर 1 रन लिया। अगली दो गेंदों पर जडेजा कोई रन नहीं ले सके। लेकिन चौथी गेंद पर जडेजा ने 2 रन भाग लिये। पांचवी गेंद पर फिर से मोहित ने जडेजा को रन बनाने का मौका नहीं दिया। अंतिम गेंद पर जडेजा ने 1 रन लिया। इस ओवर में सिर्फ 4 रन बने।

लाइव क्रिकेट स्कोर, GL 117/3, 12 ओवर, बल्लेबाज दिनेश कार्तिक 20(13), जडेजा 0(1)।KXIP 161/6। साहू अपना दूसरा ओवर लेकर आए हैं। फिंच ने पहली गेंद पर 1 रन लिया तो कार्तिक ने दूसरी गेंद को स्क्वायर लेग की दिशा में स्वीप कर शानदार चौका जड़ दिया। अगली गेंद पर कार्तिक ने एक रन लिया तो चौथी गेंद पर फिंच ने चौका जड़ दिया। लेकिन पांचवी गेंद पर बाजी साहू के हाथ लगी और साहू को बड़ा शाट लगाने के चक्कर में फिंच स्टंप आउट हो गए। गुजरात को तीसरा झटका। जडेजा ने अंतिम गेंद को खेला।

AJ Finch st †Saha b Sahu 74 (47b 12×4 0x6) SR: 157.44

लाइव क्रिकेट स्कोर, GL 107/2, 11 ओवर, बल्लेबाज दिनेश कार्तिक 15(11), एरन फिंच 69(44)।KXIP 161/6। संदीप शर्मा अपने कोटे का तीसरा ओवर लेकर आए हैं। फिंच ने संदीप की पहली गेंद पर 2 रन भाग लिये। अगली गेंद पर फिंच ने 1 रन लेकर छोर बदला। तीसरी गेंद पर कार्तिक ने भी 1 रन लिया। इस 1 रन के साथ दोनों के बीच 50 रन की साझेदारी भी पूरी हुई। फिंच ने चौथी गेंद पर चौका जड़ कर अपनी साझेदारी का जश्न मनाया। पांचवी गेंद पर फिंच ने 1 रन लिया। अंतिम गेंद पर कार्तिक ने कोई रन नहीं लिया। इस ओवर में कुल 9 रन आए।

लाइव क्रिकेट स्कोर, GL 98/2, 10 ओवर, बल्लेबाज दिनेश कार्तिक 14(9), एरन फिंच 61(40)।KXIP 161/6। लेग स्पिनर प्रदीप साहू को गेंदबाजी के लिए बुलाया गया है। फिंच ने पहली गेंद पर 1 रन लेकर छोर बदला। दूसरी गेंद पर कार्तिक ने भी 1 रन लिया। तीसरी गेंद को फिंच ने चौका जड़ने के बाद चौथी गेंद पर फिंच ने 1 रन लिया। अंतिम दो गेंदों पर दोनों ने 1-1 रन लिये। इस ओवर में कुल 9 रन बने।

लाइव क्रिकेट स्कोर, GL 89/2, 9 ओवर, बल्लेबाज दिनेश कार्तिक 12(7), एरन फिंच 54(36)।KXIP 161/6। अक्षर अपना दूसरा ओवर लेकर आए हैं। फिंच ने पहली गेंद पर 1 रन लेकर छोर बदला तो कार्तिक ने भी तीसरी गेंद पर 1 रन लिया। चौथी गेंद को फिंच ने डीप मिडविकेट की दिशा में खेलकर 1 रन लिया। पांचवी गेंद को कार्तिक ने लांग ऑन की दिशा में खेल कर 1 रन लिया। अंतिम गेंद पर फिंच ने 1 रन लिया। इस ओवर में कुल 6 रन बने।

लाइव क्रिकेट स्कोर, GL 83/2, 8 ओवर,  बल्लेबाज दिनेश कार्तिक 10(4), एरन फिंच 51(33)।KXIP 161/6। स्टोइंस अपना दूसरा ओवर लेकर आए हैं। फिंच ने स्टोइंस की पहली गेंद को सीमारेखा के बाहर चार रनों के लिए भेज दिया। अगली गेंद पर 1 रन लेकर फिंच ने छोर बदला। कार्तिक ने अगली गेंद पर 1 रन लेकर स्ट्राइक वापस फिंच को दे दिया। फिंच ने चौथी गेंद को फिर से सीमारेखा के बाहर चार रनों के लिए भेज दिया। इसी के साथ फिंच के पचास रन भी पूरे हुए। अगली गेंद पर फिंच ने 1 रन लिया। अंतिम गेंद पर कार्तिक ने भी चौका जड़कर ओवर से कुल 15 रन लुट लिये।

लाइव क्रिकेट स्कोर, GL 68/2, 7 ओवर,  बल्लेबाज दिनेश कार्तिक 5(2), एरन फिंच 41(29)।KXIP 161/6। अक्षर पटेल गेंदबाजी करने आए हैं। फिंच ने अक्षर की दूसरी गेंद पर 1 रन लिया तो तीसरी गेंद पर कार्तिक ने चौका जड़कर अपना खाता खोला। अगली गेंद पर कार्तिक ने 1 रन लेकर स्ट्राइक फिंच को दे दिया। फिंच ने भी अक्षर की पांचवी गेंद पर चौका जड़ दिया। अंतिम गेंद पर फिंच ने 1 रन लिया। इस ओवर में 11 रन बने।

लाइव क्रिकेट स्कोर, GL 57/2, 6 ओवर,  बल्लेबाज दिनेश कार्तिक 0(0), एरन फिंच 35(25)।KXIP 161/6। स्टोइंस गेंदबाजी करने आए हैं। फिंच ने पहली गेंद पर 1 रन लेकर स्ट्राइक रैना को दिया। रैना ने दूसरी गेंद शानदार छक्का जड़ कर स्टोइंस का स्वागत किया। लेकिन तीसरी गेंद पर स्टोइंस ने रैना को आउट कर गुजरात टीम को दूसरा बड़ा झटका दे दिया। स्टोइंस ने रैना को जानसन के हाथों कैच कराया। दिनेश कार्तिक मैदान में रैना की जगह लेने आए हैं। फिंच ने स्टोइंस की पांचवी गेंद पर एक और चौका जड़ने के बाद अंतिम गेंद पर 1 रन लिया। इस ओवर में कुल 12 रन आए।

SK Raina c Johnson b Stoinis 20 (9b 1×4 2×6) SR: 222.22

लाइव क्रिकेट स्कोर, GL 45/1, 5 ओवर,  बल्लेबाज सुरेश रैना 14(7), एरन फिंच 29(21)।KXIP 161/6। जानसन फिर से गेंदबाजी करने आए हैं। फिंच ने जानसन की दूसरी गेंद पर थर्डमैन की दिशा में चौका जड़ा। अगली गेंद पर फिंच ने 1 रन लेकर छोर बदला। अगली दो गेंद जानसन ने वाइड डाली। चौथी गेंद को रैना ने गली की दिशा में खेलकर 1 रन लिया। पांचवी गेंद पर फिंच कोई रन नहीं ले सके। अंतिम गेंद पर फिंच ने 1 रन लिया। इस ओवर में कुल 9 रन आए।

लाइव क्रिकेट स्कोर, GL 36/1, 4 ओवर,  बल्लेबाज सुरेश रैना 13(6), एरन फिंच 23(16)।KXIP 161/6। मोहित शर्मा को मिचेल जानसन की जगह गेंदबाजी पर लगाया गया है। फिंच ने मोहित का स्वागत लगातार दो चौके लगाकर किया। तीसरी गेंद पर फिंच ने 1 रन लेकर छोर बदला। चौथी और पांचवी गेंद  पर रैना कोई रन नहीं ले सके। लेकिन अंतिम गेंद को रैना ने फाइन लेग की दिशा में सीमारेखा के पार भेज दिया। इस ओवर में 13 रन आए।

लाइव क्रिकेट स्कोर, GL 23/1, 3 ओवर,  बल्लेबाज सुरेश रैना 9(3), एरन फिंच 14(13)।KXIP 161/6। संदीप शर्मा अपना दूसरा ओवर लेकर आए हैं। फिंच ने संदीप की दूसरी गेंद पर 1 रन लिया। तीसरी गेंद पर रैना बीट हुए लेकिन चौथी गेंद पर शानदार छक्का जमाकर उन्होने अपना खाता खोला। संदीप की अगली गेंद को रैना ने मिड विकेट की दिशा में खेलकर 3 रन भाग लिये। अंतिम गेंद पर फिंच ने 1 रन लिया। इस ओवर में भी  11 रन आए।

लाइव क्रिकेट स्कोर, GL 12/1, 2 ओवर,  बल्लेबाज सुरेश रैना 0(0), एरन फिंच 12(10)।KXIP 161/6। मिचेल जानसन पारी का दूसरा ओवर करने आए हैं। फिंच ने जानसन की दूसरी गेंद पर 2 रन लेने के बाद तीसरी गेंद पर शानदार चौका जड़ कर अपनी बाउंड्री का खाता खोला। पांचवी गेंद पर फिंच ने एक बार फिर से जानसन को चौका जड़ा। अंतिम गेंद पर 1 रन लेकर फिंच ने स्ट्राइक अपने पास रखा। इस ओवर में 11 रन बने।

लाइव क्रिकेट स्कोर, GL 1/1, 1 ओवर,  बल्लेबाज सुरेश रैना 0(0), एरन फिंच 1(4)।KXIP 161/6। फिंच और मैकुलम पारी की शुरूआत करेंगे जबकि पंजाब के लिए संदीप शर्मा पहला ओवर डालेंगे। संदीप ने फिंच को पहली तीन गेंदों पर कोई रन नही बनाने दिया। चौथी गेंद पर फिंच ने एक रन लेकर छोर बदला। संदीप ने ओवर की अंतिम गेंद पर मैकुलम को साहा के हाथों स्टंप करा कर गुजरात को बड़ा झटका दे दिया।

BB McCullum st †Saha b Sandeep Sharma 0 (2b 0x4 0x6) SR: 0.00

गुजरात लॉयंस के सामने 162 रनों की चुनौती

किंग्स इलेवन पंजाब ने गुजरात लॉयंस के सामने 162 रनों का लक्ष्य रखा है। पंजाब के लिए विजय और वोहरा ने शानदार शुरूआत करते हुए पहले विकेट के लिए 78 रन जोड़े लेकिन इसके बाद टीम लड़खड़ा गई। बाद में साहा और स्टोइंस ने पारी को संभाला जिसकी बदौलत पंजाब ने निर्धारित 20 ओवरों में 161 रन बनाए। गुजरात के लिए ब्रावो ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 22 रन देकर 4 विकेट चटकाए। इसके अलावा दो विकेट जडेजा के खाते में गए। अब देखना है कि गुजरात लॉयंस इस लक्ष्य को हासिल कर जीत के साथ सीजन का आगाज करती है या पंजाब के हाथों उसके शिकस्त झेलनी पड़ेगी।

लाइव क्रिकेट स्कोर, KXIP 161/6, 20 ओवर,  बल्लेबाज अक्षर पटेल 4(2), मिचेल जानसन 0(0)। ब्रावो पारी का अंतिम ओवर लेकर आए हैं। साहा ने पहली गेंद पर 1 रन लेकर स्ट्राइक स्टोइंस को दिया। दूसरी गेंद पर स्टोइंस ने भी 1 रन लिया। तीसरी गेंद पर साहा रन गति बढ़ाने के चक्कर में आउट हो गए। पंजाब को पांचवा झटका लगता हुआ। अक्षर पटेल नए बल्लेबाज के तौर पर विकेट पर आए हैं। ब्रावो ने अगली ही गेंद पर स्टोइंस को भी आउट कर पंजाब को छठा झटका दे दिया। ब्रावो अब हैट्रिक पर खड़े हैं। अक्षर पटेल ने ब्रावो की हैट्रिक पूरी नहीं होने दी। अगली दो गेंदों पर पटेल ने 2-2 रन लिये।

WP Saha c Jadeja b Bravo 20 (25b 0x4 0x6) SR: 80.00

MP Stoinis c Finch b Bravo 33 (22b 4×4 0x6) SR: 150.00

लाइव क्रिकेट स्कोर, KXIP 155/4, 19 ओवर,  बल्लेबाज रिद्धीमान साहा 19(23), मार्कस स्टोइंस 32(20)। फॉकनर अपने कोटे का अंतिम ओवर लेकर आएं हैं। साहा ने फॉकनर की पहली गेंद पर 2 रन लिया। तो दूसरी गेंद पर फॉकनर ने कोई रन बनाने का मौका नहीं दिया। तीसरी गेंद को साहा ने स्वीपर कवर की दिशा मे खेल कर 2 रन भाग लिया। चौथी गेंद पर साहा फिर से कोई रन लेने में नाकाम रहे। पांचवी गेंद पर 1 रन लेकर साहा ने छोर बदला। अंतिम गेंद पर स्टोइंस ने चौका जड़ कर पंजाब का स्कोर 155 पहुंचा दिया।

लाइव क्रिकेट स्कोर, KXIP 146/4, 18 ओवर,  बल्लेबाज रिद्धीमान साहा 14(18), मार्कस स्टोइंस 28(19)। प्रवीण  कुमार अपने कोटे का अंतिम ओवर लेकर आए हैं। स्टोइंस ने पहली गेंद को 1 रन रनों के लिए लांग ऑफ की दिशा में खेला। अगली गेंद पर साहा ने जोरदार प्रहार किया लेकिन उनको 1 रन से ही संतोष करना पड़ा। तीसरी गेंद पर स्टोइंस ने फिर से 1 रन लिया। साहा बड़े शाट लगाने में नाकाम रहे हैं। चौथी गेंद पर भी उन्होने 1 रन लिया। पांचवी गेंद पर स्टोइंट ने लांग ऑफ की दिशा में गेंद को खेलकर 2 रन भाग लिये। अंतिम गेंद पर स्टोइंस ने चौका जड़कर बाउंड्री का सूखा खत्म किया।

लाइव क्रिकेट स्कोर, KXIP 136/4, 17 ओवर,  बल्लेबाज रिद्धीमान साहा 12(16), मार्कस स्टोइंस 20(15)। पारी में 24 गेंदें फेंकी जानी बाकि हैं। इन चार ओवरों में पंजाब ज्यादा से ज्यादा रन बटोरना चाहेगी। जेम्स फॉकनर 17वां ओवर लेकर आए हैं। साहा ने फॉकनर की दूसरी गेंद पर 1 रन लेकर छोर बदला। तो तीसरी गेंद पर स्टोइंस ने बाई के रूप में 1 रन भाग लिये। चौथी गेंद पर साहा 1 रन के साथ फिर से दूसरे छोर पर पहुंचे तो पांचवी गेंद पर स्टोइंस ने कवर की दिशा में शाट खेलकर दो रन भाग लिये। अंतिम गेदं पर फॉकनर ने 1 रन दिया। इस ओवर में सिर्फ 6 रन आए।

लाइव क्रिकेट स्कोर, KXIP 130/4, 16 ओवर,  बल्लेबाज रिद्धीमान साहा 10(13), मार्कस स्टोइंस 17(12)। प्रवीण कुमार अपना तीसरा ओवर लेकर आए हैं। साहा ने कुमार की पहली गेंद पर 1 रन लिया तो स्टोइंस ने भी अगली गेंद पर 1 रन के साथ छोर बदला। तीसरी गेंद पर कोई रन नहीं बना। तो चौथी गेंद पर भी कुमार ने साहा को कोई रन नहीं लेने दिया। पांचवी गेंद पर साहा ने 1 रन लेकर छोर बदला। अंतिम गेंद पर स्टोइंस ने 2 रन लिया। इस ओवर में कुल 5 रन बने।

लाइव क्रिकेट स्कोर, KXIP 125/4, 15 ओवर,  बल्लेबाज रिद्धीमान साहा 8(9), मार्कस स्टोइंस 14(10)। जेम्स फॉकनर अपना दूसरा ओवर लेकर आए हैं। पहली गेंद पर साहा ने 1 रन लेकर छोर बदला। तो दूसरी गेंद फॉकनर ने वाइड डाली। अगली गेंद को स्टोइंस ने बैकवर्ड स्क्वायर लेग की दिशा में खेल कर दो रन भाग लिये। तीसरी गेंद पर स्टोइंस ने थर्ड मैन की दिशा में चौका जड़ दिया। अगली गेंद पर फॉकनर ने कोई रन नहीं दिया। पांचवी गेंद पर स्टोंइंस ने 1 रन लेकर छोर बदला। साहा अंतिम गेंद पर 1 रन लिया इस ओवर में कुल 11 रन आए।

लाइव क्रिकेट स्कोर, KXIP 114/4, 14 ओवर,  बल्लेबाज रिद्धीमान साहा 6(7), मार्कस स्टोइंस 7(6)। ब्रावो अपना तीसरा ओवर लेकर आए हैं। साहा ने पहली गेंद पर 1 रन लिया तो स्टोइंस ने भी 1 रन लेकर छोर बदला। तीसरी गेंद को साहा ने फिर से 1 रन के लिए खेला। पंजाब का रन रेट गिरता हुआ। अगली गेंद पर स्टोइंस कोई रन नहीं ले सके लेकिन पांचवी गेंद पर उन्होने फाइनलेग की दिशा में चौका जड़ दिया। इस ओवर में कुल 7 ऱन आए।

लाइव क्रिकेट स्कोर, KXIP 107/4, 13 ओवर,  बल्लेबाज रिद्धीमान साहा 4(5), मार्कस स्टोइंस 2(2)। जडेजा अपने कोटे का अंतिम ओवर लेकर आए हैं। साहा ने दूसरी गेंद पर 1 रन लेकर नए बल्लेबाज को स्ट्राइक दिया। स्टोइंस ने 1 रन लेकर अपना खाता खोला। अगली दो गेंदों पर दोनों ने 1-1 रन लिये। अंतिम गेंद पर साहा ने 1 रन लिया। जडेजा ने अपने इस ओवर में 5 रन दिये। जडेजा ने अपने चार ओवर के कोटे में 30 रन देकर 2 विकेट चटकाए।

लाइव क्रिकेट स्कोर, KXIP 102/4, 12 ओवर,  बल्लेबाज रिद्धीमान साहा 1(1), मार्कस स्टोइंस 0(0)। ब्रावो अपना दूसरा ओवर लेकर आए हैं। मैक्सवेल ने पहली गेंद पर 1 रन लेकर छोर बदला। दूसरी गेंद पर मिलर ने 1 रन लिये। लेकिन मैक्सवेल ब्रावो की चौथी गेंद पर बोल्ड हो गए। ब्रावो ने टीम को एक बड़ी सफलता दिला दी। पंजाब को तीसरा झटका साहा आए है बल्लेबाजी के लिए। साहा ने 1 रन लेकर अपना खाता खोला। अंतिम गेंद पर ब्रावो ने मिलर को आउट कर पंजाब टीम को मुश्किल में डाल दिया। एक ओवर में दो विकेट गंवाकर पंजाब टीम मुश्किल में फंस गई है।

GJ Maxwell b Bravo 2 (4b 0x4 0x6) SR: 50.00

DA Miller b Bravo 15 (10b 1×4 1×6) SR: 150.00

लाइव क्रिकेट स्कोर, KXIP 98/2, 11 ओवर,  बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल 1(1),  डेविड मिलर 14(8)। जडेजा अपना तीसरा ओवर लेकर आए हैं। विजय ने पहली गेंद पर सिगंल लेकर छोर बदला। तो मिलर ने दूसरी गेंद पर 2 रन भाग लिये। तीसरी गेंद पर 1 रन लेकर मिलर ने स्ट्राइक विजय को दिया। जडेजा की चौथी गेंद पर विजय बोल्ड हो गए। इस तरह पंजाब को दूसरा झटका लगा। विजय के आउट होने के बाद मैक्सवेल विकेट पर आए हैं। मैक्सवेल ने आते ही 1 रन लेकर अपना खाता खोला। अंतिम गेंद पर कप्तान मिलर ने कदमों का इस्तेमाल कर जडेजा को शानदार छक्का जड़ दिया। इस ओवर में कुल 11 रन बने।

M Vijay b Jadeja 42 (34b 5×4 1×6) SR: 123.52

लाइव क्रिकेट स्कोर, KXIP 87/1, 10 ओवर,  बल्लेबाज मुरली विजय 41(32),  डेविड मिलर 5(5)। ड्वेन ब्रावो गेंदबाजी करने आए हैं। विजय ने ब्रावो की पहली गेंद पर 1 रन लेकर स्ट्राइक कप्तान मिलर को दे दिया। मिलर ने दूसरी गेंद को स्वीपर कवर की दिशा में खेल कर 1 रन लिया। तीसरी गेंद खाली गई लेकिन चौथी गेंद को विजय ने मिडविकेट की दिशा में खेल कर 2 रन भाग लिये। पांचवी गेंद पर फिर से कोई रन नहीं बना। अंंतिम गेंद पर विजय ने 1 रन लेकर स्ट्राइक अपने पास रखा। इस ओवर में कुल 5 रन बने।

लाइव क्रिकेट स्कोर, KXIP 82/1, 9 ओवर,  बल्लेबाज मुरली विजय 37(27),  डेविड मिलर 4(4)। जडेजा अपने कोटे का दूसरा ओवर लेकर आए हैं। पिछले ओवर में 5 रन देने वाले जडेजा ने इस ओवर की शुरूआत वाइड के साथ की। अगली गेंद पर वोहरा ने शानदार छक्का जड़ दिया। लेकिन दूसरी गेंद पर वोहरा जडेजा के जाल में फंस गए और गेंद को दिनेश कार्तिक के हाथों में खेल बैठे। इस तरह पंजाब को पहला झटका मिलता हुआ। कप्तान मिलर विकेट पर आए हैं। मिलर ने आते ही चौका जड़कर अपना खाता खोला। इस ओवर में कुल 11 रन बने।

M Vohra c †Karthik b Jadeja 38 (23b 4×4 2×6) SR: 165.21

लाइव क्रिकेट स्कोर, KXIP 71/0, 8 ओवर,  बल्लेबाज मुरली विजय 37(27),  मनन वोहरा 32(21)। लड्डा अपना दूसरा ओवर लेकर आए हैं। विजय ने लड्डा की दूसरी गेंद को स्क्वायर लेग दिशा में खेल कर 2 रन लिया। तीसरी गेंद पर विजय ने 1 रन लेकर छोर बदला। वोहरा ने चौथी गेंद गेंदबाज के सिर के ऊपर से छक्का जड़ा। अगली गेंद पर वोहरा ने गेंद को डीप मिड विकेट की दिशा में चार रनों के लिए सीमारेखा के बाहर भेज दिया। अंतिम गेंद को वोहरा ने 1 रनों के लिए खेलकर छोर बदला। इस ओवर में कुल 14 रन आए।

लाइव क्रिकेट स्कोर, KXIP 57/0, 7 ओवर,  बल्लेबाज मुरली विजय 35(24),  मनन वोहरा 21(18)। पावर प्ले समाप्त होते ही रैना ने दोनों छोर से स्पिन गेंदबाज लगा दिये हैं। पारी का सातवां ओवर लेकर रवीन्द्र जडेजा आए हैं। जडेजा की पहली गेंद पर विजय ने 1 रन लिया। अगली दो गेंदे खाली गई। चौथी गेंद पर वोहरा ने लेग बाई के रूप में 1 रन लेकर छोर बदला। तो पांचवी गेंद पर विजय ने भी 1 रन भाग लिये। अंतिम गेंद को वोहरा ने इनसाइड आउट खेलते हुए 2 रन भाग लिये। इस ओवर में कुल 5 रन बने।

लाइव क्रिकेट स्कोर, KXIP 52/0, 6 ओवर,  बल्लेबाज मुरली विजय 33(22),  मनन वोहरा 19(14)। गेंदबाजी में दूसरा परिवर्तन लेग स्पिनर सरबजीत लड्डा गेंदबाजी करने आए हैं। लड्डा की दूसरी गेंद पर विजय ने एक रन लेकर छोर बदला। तो तीसरी गेंद पर वोहरा ने भी 1 रन लिया। चौथी गेंद पर विजय ने अपने क्लास का परिचय देते हुए शानदार चौका जड़ा। इसी के साथ किंग्स इलेवन पंजाब के पचास रन पूरे हुए। पांचवी गेंद पर विजय स्टंप आउट होते होते बचे। अंतिम गेंद पर विजय ने 1 रन के साथ छोर बदला। इस ओवर में कुल 7 रन आए।

लाइव क्रिकेट स्कोर, KXIP 45/0, 5 ओवर,  बल्लेबाज मुरली विजय 27(17),  मनन वोहरा 18(13)। गेंदबाजी में परिवर्तन जेम्स फॉकनर को गेंदबाजी के लिए बुलाया गया है। वोहरा ने फॉकनर की पहली ही गेंद को चौके के लिए सीमारेखा के बाहर भेज कर फॉकनर का स्वागत किया। दूसरी गेंद को वोहरा ने डिप मिडविकेट की दिशा में खेल कर 2 रन भाग लिये। तीसरी और चौथी गेंद पर फॉकनर ने कोई रन नहीं दिया। लेकिन पांचवी गेंद पर वोहरा ने बैकवर्ड स्क्वायर लेग की दिशा में चौका जड़ा उसके बाद अंतिम गेंद पर एक्स्ट्रा कवर की दिशा में एक और चौका जड़ ओवर से कुल 14 रन ले लिये।

लाइव क्रिकेट स्कोर, KXIP 31/0, 4 ओवर,  बल्लेबाज मुरली विजय 27(17),  मनन वोहरा 4(7)। पिछले ओवर में महंगे रहे सांगवान अपना दूसरा ओवर लेकर आए हैं। सांगवान की पहली गेंद पर वोहरा ने 1 रन लिया। लेकिन तीसरी गेंद पर विजय ने फ्लिक करके डिप स्क्वायर लेग की दिशा में शानदार चौका जड़ा। चौथी गेंद पर विजय ने दो रन लिये। पांचवी गेंद पर विजय ने सांगवान को डीप एक्स्ट्रा कवर की दिशा में चौका जड़ दिया। अंतिम गेंद पर विजय ने कोई रन नही लिया। इस ओवर में  11 रन आए।

लाइव क्रिकेट स्कोर, KXIP 20/0, 3 ओवर,  बल्लेबाज मुरली विजय 17(12),  मनन वोहरा 3(6)। प्रवीण कुमार अपने कोटे का दूसरा ओवर लेकर आए हैं। वोहरा ने पहली गेंद पर सिंगल लेकर स्ट्राइक विजय को दे दिया। विजय ने दूसरी गेंद पर 1 रन लेकर छोर बदला। वोहरा ने चौथी गेंद पर फिर से 1 रन लिया। कुमार की पांचवी गेंद पर विजय ने एक्स्ट्रा कवर की दिशा में चौका जड़ने के बाद अंतिम गेंद पर कोई रन नहीं लिया। इस ओवर में कुल 7 रन आए।

लाइव क्रिकेट स्कोर, KXIP 13/0, 2 ओवर,  बल्लेबाज मुरली विजय 12(9),  मनन वोहरा 1(3)। प्रदीप सांगवान दूसरा ओवर करेंगे। विजय ने पहली दो गेंदों पर कोई रन नहीं लिया। तीसरी गेंद पर सांगवान ने बड़ी अपील की लेकिन अंपायर ने नकार दिया। पांचवी गेंद पर विजय ने शानदार छक्का जड़ कर बाउंड्री का खाता खोला। अंतिम गेंद पर विजय ने सांगवान को चौका जड़कर ओवर से कुल 10 रन ले लिये।

लाइव क्रिकेट स्कोर, KXIP 3/0, 1 ओवर,  बल्लेबाज मुरली विजय 2(3),  मनन वोहरा 1(3)। प्रवीण कुमार गुजरात के  लिए गेंदबाजी की शुरूआत करेंगे। जबकि किंग्स इलेवन पंजाब के लिए मुरली विजय और मनन वोहरा पारी की शुरूआत करेंगें। पहली गेंद पर एक रन लेकर मुरली विजय ने अपना खाता खोला। तो कुमार की चौथी गेंद पर वोहरा ने भी एक रन के साथ खाता खोला। अंतिम गेंद पर विजय ने एक रन लेकर छोर बदला।

टॉस अपडेट: गुजरात लॉयंस ने टॉस जीता, पहले गेंदबाजी करने का फैसला

गुजरात लॉयंस के कप्तान ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। रैना ने अपनी अंतिम ग्यारह में विदेशी खिलाड़ियों के रूप में ब्रैंडन मैकुलम, एरन फिंच, जेम्स फॉकनर और ड्वेन ब्रावो को चुना हैं। किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से शॉन मार्श इस मैच में नहीं खेल पाएंगे। उनकी जगह मार्कस स्टोइंस इस मैच में खेलेंगे।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:

किंग्स इलेवन पंजाब: मुरली विजय, मनन वोहरा,  ग्लेन मैक्सवेल, डेविड मिलर(कप्तान), रिद्धिमान साहा(विकेटकीपर), प्रदीप साहू, मार्कस स्टोंइंस, अक्षर पटेल, मोहित शर्मा, संदीप शर्मा, मिचेल जानसन।

गुजरात लॉयंस: ब्रैंडन मैकुलम, एरन फिंच, सुरेश रैना(कप्तान), दिनेश कार्तिक(विकेटकीपर), ईशान किशन, ड्वेन ब्रावो, जेम्स फॉकनर, रविन्द्र जडेजा, प्रवीण कुमार, प्रदीप सांगवान, सरबजीत लड्डा।

बात करें गुजरात लॉयंस की तो सुरेश रैना के अलावा की टीम में ब्रैंडन मैकुलम, एरन फिंच, ड्वेन स्मिथ और दिनेश कार्तिक जैसे बल्लेबाज हैं। तो गेंदबाजी में टीम के पास टी20 के स्पेशलिस्ट गेंदबाज के रूप में ड्वेन ब्रावो और जेम्स फॉकनर हैं। जरूरत पड़ने पर ये दोनों खिलाड़ी बल्ले से भी कमाल दिखा सकते हैं। भारतीय तेज गेंदबाजों में टीम के पास धवल कुलकर्णी, प्रवीण कुमार जैसे मंझे हुए गेंदबाज हैं। स्पिन गेंदबाजी की कमान सर जडेजा के हाथों में होगी जिनका साथ देने के लिए प्रवीण तांबे, सरबजीत लड्डा, शिविल कौशिक और शादाब जकाती जैसे विकल्प रैना के पास मौजूद हैं।

दूसरी तरफ किंग्स इलेवन पंजाब के पास ‘थ्री एम’ मैक्सवेल, मिलर और मार्श हैं। इनके अलावा मुरली विजय, मनन वोहरा जैसे बल्लेबाज टीम की बल्लेबाजी को और मजबूत बनाते हैं। टीम के पास ऋृषि धवन, गुरकीरत मान, अक्षर पटेल जैसे उम्दा ऑलराउंडर भी है जो गेंद और बल्ले दोनों से जौहर दिखा सकते हैं। तेज गेंदबाजी में टीम के पास मिशेल जानसन, काइल एबट, संदीप शर्मा, मोहित शर्मा जैसे विकल्प मौजूद हैं।ALSO READ: किंग्स इलेवन पंजाब  बनाम गुजरात लॉयंस मैच का फुल स्कोरकार्ड

TRENDING NOW