Devbrat Bajpai
देवब्रत वाजपेयी क्रिकेटकंट्री हिंदी के साथ senior correspondent के पद पर कार्यरत हैं
Written by Devbrat Bajpai
Last Updated on - April 9, 2016 11:18 PM IST
नमस्कार, आदाब! क्रिकेटकंट्री की लाइव कवरेज में आपका स्वागत है। मैं देवव्रत वाजपेयी आपको आज मुंबई में खेले जा रहे आईपीएल- 9 के पहले मैच का आंखो देखा हाल शुरू से अंत तक हिंदी में रूबरू कराऊंगा। इस पहले मैच में गत विजेता मुंबई इंडियंस और इस आईपीएल की नई नवेली टीम राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स एक दूसरे के आमने- सामने होंगी। वैसे अगर आईपीएल के इतिहास को टटोल कर देखें तो मुंबई इंडियंस ने शुरुआत कभी भी अच्छी नहीं की है, लेकिन जैसे- जैसे टूर्नामेंट में कुछ मैच हो जाते हैं वैसे ही यह टीम रंग में आ जाती है और इसके गवाह उसके द्वारा जीते गए दो आईपीएल खिताब हैं जो उसने 2013 और 2015 में जीते हैं। इस बार भी वह इस खिताब के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं और ऐसे में तीसरे खिताब को जातने में वह एड़ी चोटी का जोर लगाना चाहेंगे। लाइव क्रिकेट स्कोर: मुंबई इंडियंस(एमआई) बनाम राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स(आरपीएस), आईपीएल 2016 मैच 1, मुंबई में
मैन ऑफ द मैच: अजिंक्य रहाणे उनकी नाबाद 66 रनों की पारी के लिए
पुणे सुपरजाइंट्स ने मुंबई इंडियंस को 9 विकेट से हरा दिया
लाइव क्रिकेट स्कोर, पुणे सुपरजाइंट्स 126/1, ओवर 14.4, बल्लेबाज। अजिंक्य रहाणे 66(42), केविन पीटरसन 21(14)। पारी का 15वां ओवर हार्दिक पांड्या लेकर आए। पहली गेंद पर रहाणे ने कोई रन नहीं बनाया। दूसरी गेंद पर रहाणे ने छक्का जड़ दिया। तीसरी गेंद पर कोई रन नहीं बना। चौथी गेंद पर फिर से रहाणे ने छक्का जड़ दिया। और इस तरह पुणे ने आईपीएल के पहले मुकाबले में मुंबई को 9 विकेट से हरा दिया।
लाइव क्रिकेट स्कोर, पुणे सुपरजाइंट्स 114/1, ओवर 14, बल्लेबाज। अजिंक्य रहाणे 54(38), केविन पीटरसन 21(14)। पारी का 14वां ओवर हरभजन सिंह लेकर आए। पहली ही गेंद पर पीटरसन ने छक्का जड़ दिया। दूसरी गेंद पर पीटरसन ने सिंगल लिया। तीसरी गेंद पर रहाणे ने कोई रन नहीं बनाया। चौथी गेंद पर हरभजन ने एक रन बनाया। पांचवीं गेंद पर पीटरसन ने एक रन लिया। अंतिम गेंद पर रहाणे ने एक रन लिया। ओवर से 10 रन आए। पुणे को 36 गेंदों में 8 रनों की दरकार।
लाइव क्रिकेट स्कोर, पुणे सुपरजाइंट्स 104/1, ओवर 13, बल्लेबाज। अजिंक्य रहाणे 52(35), केविन पीटरसन 13(11)। पारी का 13वां ओवर श्रेयस गोपाल लेकर आए। पहली गेंद पर रहाणे ने चौका जड़ दिया। दूसरी गेंद पर रहाणे ने कोई रन नहीं बनाया। तीसरी गेंद पर रहाणे ने एक रन लिया। चौथी गेंद पर पीटरसन ने दो रन लिए। पांचवीं गेंद पर लेग बाई का एक रन पीटरसन ने लिया। अंतिम गेंद पर रहाणे ने कोई रन नहीं बनाया। ओवर से 8 रन आए।
लाइव क्रिकेट स्कोर, पुणे सुपरजाइंट्स 96/1, ओवर 12, बल्लेबाज। अजिंक्य रहाणे 47(31), केविन पीटरसन 11(9)। पारी का 12वां ओवर हरभजन लेकर आए। पहली गेंद पर रहाणे ने दो रन दौड़ लिए। दूसरी गेंद पर सिंगल लेकर छोर बदल लिया। तीसरी गेंद पर पीटरसन ने दो रन दौड़ लिए। अंतिम गेंद पर पीटरसन ने छक्का जड़ दिया। ओवर से 11 रन आए।
लाइव क्रिकेट स्कोर, पुणे सुपरजाइंट्स 85/1, ओवर 11, बल्लेबाज। अजिंक्य रहाणे 44(29), केविन पीटरसन 3(5)। पारी का 11वां ओवर श्रेयस गोपाल लेकर आए। पहली गेंद पर पीटरसन ने एक रन लिया। दूसरी गेंद पर रहाणे ने एक रन लिया। तीसरी गेंद पर कोई रन नहीं बना। चौथी गेंद पर पीटरसन ने एक रन लिया। पांचवीं गेंद पर रहाणे ने दो रन लिए। अंतिम गेंद पर रहाणे ने एक रन ले लिया। ओवर से 6 रन बने।
लाइव क्रिकेट स्कोर, पुणे सुपरजाइंट्स 79/1, ओवर 10, बल्लेबाज। अजिंक्य रहाणे 40(26), केविन पीटरसन 0(2)। पारी का 10वां ओवर हरभजन सिंह लेकर आए। पहली गेंद पर डू प्लेसी ने एक रन लिया। दूसरी गेंद पर रहाणे ने एक रन लिया। तीसरी गेंद पर डू प्लेससी ने कोई रन नहीं बनाया। चौथी गेंद पर डू प्लेसी को हरभजन सिंह ने क्लीन बोल्ड कर दिया। पांचवीं गेंद पर पीटरसन ने कोई रन नहीं बनाया। अंतिम गेंद पर पीटरसन ने एक रन ले लिया। ओवर से 3 रन आए।
डू प्लेसी बो. हरभजन 34(33)
लाइव क्रिकेट स्कोर, पुणे सुपरजाइंट्स 76/0, ओवर 9, बल्लेबाज। अजिंक्य रहाणे 39(25), फाफ डू प्लेसी 33(30)। पारी का नौंवा ओवर विनय कुमार लेकर आए। पहली गेंद पर डू प्लेसी ने कोई रन नहीं बनाया। अगली गेंद वाइड रही। दूसरी गेंद पर डू प्लेसी ने दो रन लिए। तीसरी गेंद पर डू प्लेसी ने कोई रन नहीं बनाया। चौथी गेंद पर डू प्लेसी ने एक रन लिया। पांचवीं गेंद पर रहाणे ने दो रन लिए। अंतिम गेंद पर रहाणे ने चौका जड़ दिया। ओवर से 10 रन बने।
लाइव क्रिकेट स्कोर, पुणे सुपरजाइंट्स 66/0, ओवर 8, बल्लेबाज। अजिंक्य रहाणे 33(23), फाफ डू प्लेसी 30(26)। पारी का 8वां ओवर श्रेयस गोपाल लेकर आए। गोपाल की पहली दो गेंदों पर दोनों बल्लेबाजों एक- एक सिंगल्स लिए। तीसरी गेंद पर फिर से डू प्लेसी ने सिंगल लिया। चौथी गेंद पर रहाणे ने कोई रन नहीं बनाया। पांचवीं गेंद पर रहाणे ने सिंगल ले लिया। अंतिम गेंद पर डू प्लेसी ने सिंगल ले लिया। ओवर से 5 रन बने।
लाइव क्रिकेट स्कोर, पुणे सुपरजाइंट्स 61/0, ओवर 7, बल्लेबाज। अजिंक्य रहाणे 31(20), फाफ डू प्लेसी 27(23)। पारी का सातवां ओवर विनय कुमार लेकर आए। विनय की पहली गेंद पर रहाणे ने कोई रन नहीं बनाया। दूसरी गेंद पर रहाणे ने दौड़कर सिंगल लिया। तीसरी और चौथी गेंद पर डू प्लेसी ने कोई रन नहीं बनाया। अगली गेंद वाइड रही। पांचवीं गेंद पर डू प्लेसी ने कोई रन नहीं बनाया। अंतिम गेंद फिर वाइड। अंतिम गेंद पर डू प्लेसी ने सिंगल ले लिया। ओवर से 4 रन आए।
लाइव क्रिकेट स्कोर, पुणे सुपरजाइंट्स 57/0, ओवर 6, बल्लेबाज। अजिंक्य रहाणे 30(18), फाफ डू प्लेसी 26(19)। पारी का छठवां ओवर बुमराह लेकर आए। बुमराह की शुरुआती दो गेंदों पर रहाणे ने कोई रन नहीं बनाया। तीसरी गेंद पर रहाणे ने चौका जड़ दिया। चौथी गेंद पर रहाणे ने दो रन लिए। पांचवीं गेंद पर रहाणे ने एक रन लिया और साथ ही नो बॉल। पांचवीं गेंद डू प्लेसी ने छक्का जड़ दिया। अंतिम गेंद पर डू प्लेसी ने फिर से छक्का जड़ दिया। ओवर से 20 रन आए।
लाइव क्रिकेट स्कोर, पुणे सुपरजाइंट्स 37/0, ओवर 5, बल्लेबाज। अजिंक्य रहाणे 23(13), फाफ डू प्लेसी 14(17)। पारी का पांचवा ओवर मैक्लेनिघन लेकर आए। मैक्लेनिघन की पहली गेंद पर डू प्लेसी ने एक रन ले लिया। दूसरी गेंद पर आते ही रहाणे ने छक्का जड़ दिया। तीसरी गेंद को थर्डमेन की ओर खेलकर रहाणे ने सिंगल ले लिया। चौथी गेंद पर डू प्लेसी ने भी छक्का जड़ दिया। पांचवीं गेंद पर डू प्लेसी ने कोई रन नहीं बनाया। अंतिम गेंद पर भी कोई रन नहीं बना। ओवर से 14 रन बने।
लाइव क्रिकेट स्कोर, पुणे सुपरजाइंट्स 23/0, ओवर 4, बल्लेबाज। अजिंक्य रहाणे 16(11), फाफ डू प्लेसी 7(13)। पारी का चौथा ओवर बुमराह लेकर आए। बुमराह की पहली तीन गेंदों पर डू प्लेसी ने कोई रन नहीं बनाया और चौथी गेंद पर डू प्लेसी ने एक रन लिया। पांचवीं गेंद पर रहाणे ने चौका जड़ दिया। अंतिम गेद पर रहाणे ने कोई रन नहीं बनाया। ओवर से 5 रन आए।
लाइव क्रिकेट स्कोर, पुणे सुपरजाइंट्स 18/0, ओवर 3, बल्लेबाज। अजिंक्य रहाणे 12(9), फाफ डू प्लेसी 6(9)। पारी का तीसरा ओवर मैक्लेनिघन लेकर आए। मैक्लेनिघन की शुरुआती दो गेंदों पर डू प्लेसी ने कोई रन नहीं बनाया। तीसरी गेंद पर जाकर डू प्लेसी ने सिंगल लिया। चौथी गेंद पर आते ही रहाणे ने चौका जड़ दिया। पांचवीं गेंद पर रहाणे ने कोई रन नहीं बनाया। अंतिम गेंद पर रहाणे ने कोई रन नहीं बनाया। ओवर से 5 रन आए।
लाइव क्रिकेट स्कोर, पुणे सुपरजाइंट्स 13/0, ओवर 2, बल्लेबाज। अजिंक्य रहाणे 8(6), फाफ डू प्लेसी 5(6)। पारी का दूसरा ओवर बुमराह लेकर आए। पहली गेंद पर डू प्लेसी ने कोई रन नहीं बनाया। दूसरी गेंद पर डू प्लेसी ने चौका जड़ दिया। अगली तीन गेंदों पर डू प्लेसी ने कोई रन नहीं बनाया। अंति गेंद को प्वाइंट की ओर खेलकर डू प्लेसी ने एक रन लिया। ओवर से 5 रन आए।
लाइव क्रिकेट स्कोर, पुणे सुपरजाइंट्स 8/0, ओवर 1, बल्लेबाज। अजिंक्य रहाणे 8(6), फाफ डू प्लेसी 0(0)। पारी का पहला ओवर मिचेल मैक्लेनिघन लेकर आए। मैक्लेनिघन की पहली गेंद पर ही रहाणे ने चौका जड़ दिया। अगली चार गेंदों पर कोई रन नहीं बना। अंतिम गेंद पर भी रहाणे ने चौका जड़ दिया। ओवर से 8 रन आए।
मुंबई इंडियंस ने पुणे सुपरजाइंट्स को दिया 122 रनों की लक्ष्य
लाइव क्रिकेट स्कोर, मुंबई 121/8, ओवर 20, बल्लेबाज। मिचेल मैक्लेनिघन 2(2), हरभजन सिंह 45(30)। पारी का 20वां ओवर ईशांत लेकर आए। पहली गेंद पर मिचेल ने एक रन लिया और छोर बदला। दूसरी गेंद पर हरभजन सिंह ने चौका जड़ दिया। तीसरी गेंद पर हरभजन ने फिर से सिंगल लिया। चौथी गेंद पर मिचेल ने एक रन दौड़कर ले लिया। पांचवीं गेंद पर आते ही हरभजन सिंह ने छक्का जड़ दिया। अंतिम गेंद पर हरभजन ने चौका जड़ दिया। ओवर से 17 रन बने।
लाइव क्रिकेट स्कोर, मुंबई 104/8, ओवर 19, बल्लेबाज। मिचेल मैक्लेनिघन 0(0), हरभजन सिंह 30(26)। पारी का 19वां ओवर आरपी सिंह लेकर आए। सिंह ने पहली गेंद वाइड डाली। पहली गेंद पर हरभजन ने कोई रन नहीं बनाया। दूसरी गेंद पर हरभजन ने चौका जड़ दिया। तीसरी गेंद पर हरभजन ने सिंगल ले लिया। चौथी गेंद पर आरपी सिंह ने विनय को आउट कर दिया। पांचवीं गेंद पर हरभजन सिंह ने चौका जड़ दिया। अंतिम गेंद पर भी हरभजन सिंह ने चौका जड़ दिया। इस तरह से ओवर से 14 रन आए।
विनय कै. स्मिथ बो. आरपी सिंह 12(11)
लाइव क्रिकेट स्कोर, मुंबई 90/7, ओवर 18, बल्लेबाज। विनय कुमार 12(10), हरभजन सिंह 17(21)। पारी का 18वां ओवर मिचेल मार्श लेकर आए। मार्श की पहली गेंद पर विनय ने कोई रन नहीं बनाया। दूसरी गेंद पर विनय ने सिंगल लिया। तीसरी गेंद पर हरभजन ने सिंगल लिया। चौथी गेंद पर विनय ने फिर से कोई रन नहीं बनाया। पांचवीं गेंद पर विनय ने छक्का जड़ दिया। अंतिम गेंद विनय ने दो रन लिए। ओवर से 10 रन आए।
लाइव क्रिकेट स्कोर, मुंबई 80/7, ओवर 17, बल्लेबाज। विनय कुमार 3(5), हरभजन सिंह 16(20)। पारी का 17वां ओवर मुरुगन अश्विन लेकर आए। मुरुगन अश्विन की पहली गेंद पर विनयकोई रन नहीं बना सके। दूसरी गेंद पर उन्होंने एक रन लिया। तीसरी गेंद पर हरभजन कोई रन नहीं बना सके और चौथी गेंद पर उन्होंने चौका जड़ दिया। पांचवीं गेंद पर कोई रन नहीं बना। अंतिम गेंद पर कोई रन नहीं बना। ओवर से 5 रन आए।
लाइव क्रिकेट स्कोर, मुंबई 75/7, ओवर 16, बल्लेबाज। विनय कुमार 2(3), हरभजन सिंह 12(16)। पारी का 16वां ओवर आर. अश्विन लेकर आए। पहली ही गेंद पर अश्विन ने रायुडू को आउट कर दिया। दूसरी गेंद पर विनय ने एक रन लेकर अपना छोर बदला। तीसरी गेंद पर आते ही हरभजन सिंह ने चौका जड़ दिया। पांचवीं गेंद पर हरभजन सिंह ने चौका जड़ दिया। आखिरी दो गेंदों पर दो सिंगल्स आए। ओवर से 7 रन बने।
रायुडू कै. डू प्लेसी बो. अश्विन 22(27)
लाइव क्रिकेट स्कोर, मुंबई 68/6, ओवर 15, बल्लेबाज। अंबाती रायुडू 22(26), हरभजन सिंह 7(14)। पारी का 15वां ओवर मुरुगन अश्विन लेकर आए। अश्विन ने इस ओवर में बहुत चालाकी से गेंदबाजी की और दोनों बल्लेबाजों को रनो के लिए तरसाए रखा। इस ओवर में रायुडू ने एक और हरभजन ने दो रन बनाए। ओवर से 3 रन आए।
लाइव क्रिकेट स्कोर, मुंबई 65/6, ओवर 14, बल्लेबाज। अंबाती रायुडू 21(23), हरभजन सिंह 5(11)। पारी का 14वां ओवर रजत भाटिया लेकर आए। भाटिया की पहली गेंद पर रायुडू ने कोई रन नहीं बनाया और दूसरी गेंद पर एक रन ले लिया। तीसरी गेंद पर हरभजन ने कोई रन नहीं बनाया। चौथी गेंद पर हरभजन ने फिर से कोई रन नहीं बनाया। पांचवीं गेंद पर जाकर हरभजन ने सिंगल लिया। अंतिम गेंद पर रायुडू ने एक रन लिया। ओवर से 1 रन बना।
लाइव क्रिकेट स्कोर, मुंबई 62/6, ओवर 13, बल्लेबाज। अंबाती रायुडू 19(20), हरभजन सिंह 4(8)। पारी का 13वां ओवर मुरुगन अश्विन लेकर आए। पहली गेंद पर रायुडू ने एक रन लिया। दूसरी गेंदद पर हरभजन सिंह ने दो रन लिए। तीसरी गेंद पर हरभजन सिंह ने कोई रन नहीं बनाया। चौथी गेंद पर हरभजन सिंह ने फिर से एक सिंगल लिया। अंतिम दो गेंदों पर एक रन आया। ओवर से 5 रन आए।
लाइव क्रिकेट स्कोर, मुंबई 57/6, ओवर 12, बल्लेबाज। अंबाती रायुडू 17(18), हरभजन सिंह 1(4)। पारी का 12वां ओवर रजत भाटिया लेकर आए। शुरुआती दो गेंदों पर हरभजन सिंह ने कोई रन नहीं बनाया। तीसरी गेंद पर जाकर एक सिंगल लिया। चौथी गेंद पर रायुडू ने चौका जड़ दिया। पांचवीं गेंद पर रायुडू ने एक रन ले लिया। अंतिम गेंद पर हरभजन ने कोई रन नहीं बनाया। ओवर से 6 रन आए।
लाइव क्रिकेट स्कोर, मुंबई 51/6, ओवर 11, बल्लेबाज। अंबाती रायुडू 10(14), । पारी का 11वां ओवर मुरुगन अश्विन लेकर आए। मुरुगन की पहली गेंद पर रायुडू ने एक रन ले लिया। मुरुगन की दूसरी गेंद पर गोपाल ने कोई रन नहीं बनाया। तीसरी गेंद पर श्रेयस गोपाल ने एक रन लिया। चौथी गेंद पर रायुडू ने एक रन लिया। पांचवीं गेंद पर गोपाल ने फिर से कोई रन नहीं बनाया। अंतिम गेंद पर मुरुगन ने गोपाल को आउट कर दिया। ओवर से 3 रन आए।
श्रेयस गोपाल कै. रहाणे बो. मुरुगन अश्विन 2(16)
लाइव क्रिकेट स्कोर, मुंबई 48/5, ओवर 10, बल्लेबाज। अंबाती रायुडू 10(14), श्रेयस गोपाल 1(12)। पारी का 10वां ओवर रजत भाटिया लेकर आए। भाटिया की पहली गेंद पर रायुडू ने कोई रन नहीं बनाया। दूसरी गेंद पर रायुडू ने एक रन लिया। तीसरी गेंद पर गोपाल ने कोई रन नहीं बनाया। चौथी और पांचवीं गेंद भी डॉट्स रहीं। अंतिम गेंद पर गोपाल ने फिर से कोई रन नहीं बनाया। ओवर से 1 रन आया।
लाइव क्रिकेट स्कोर, मुंबई 47/5, ओवर 9, बल्लेबाज। अंबाती रायुडू 9(12), श्रेयस गोपाल 1(8)। पारी का नौंवा ओवर मिचेल मार्श लेकर आए। मार्श की पहली ही गेंद पर रायुडू ने चौका जड़ दिया। दूसरी गेंद पर रायुडू ने एक रन लेकर अपना छोर बदल दिया। तीसरी गेंद पर गोपाल ने कोई रन नहीं बनाया। चौथी गेंद पर जाककर गोपाल ने एक रन लिया। पांचवीं गेंद पर रायुडू ने एक रन लिया। अंतिम गेंद पर गोपाल ने कोई रन नहीं बनाया। ओवर से 7 रन आए।
लाइव क्रिकेट स्कोर, मुंबई 40/5, ओवर 8, बल्लेबाज। अंबाती रायुडू 3(9), श्रेयस गोपाल 0(5)। पारी का 8वां ओवर रजत भाटिया लेकर आए। भाटिया ने अपनी पहली ही गेंद पर किरोन पोलार्ड को आउट कर दिया। अगली दो गेंदों पर गोपाल ने कोई रन नहीं बनाया। चौथी गेंद पर डॉट रही। पांचवीं गेंद पर गोपाल फिर से कोई रन नहीं बना सके। अंतिम गेंद पर भी कोई रन नहीं। ओवर मेडेन रहा।
पोलार्ड एल्बीडब्ल्यू बो. आर भाटिया 1(8)
लाइव क्रिकेट स्कोर, मुंबई 40/4, ओवर 7, बल्लेबाज। अंबाती रायुडू 3(9), किरोन पोलार्ड 1(7)। पारी का सातवां ओवर मिचेल मार्श लेकर आए। पहली गेंद पर रायुडू ने एक रन लेकर अपना छोर बदला। तो अगली दो गेंदों पर पोलार्ड ने कोई रन नहीं बनाया। चौथी गेंद पर जाकर पोलार्ड ने एक रन लिया। पांचवीं गेंद पर रायुडू ने कोई रन नहीं बनाया। अगली गेंद वाइड रही। अंतिम गेंद पर कोई रन नहीं बना। ओवर से 3 रन आए।
लाइव क्रिकेट स्कोर, मुंबई 37/4, ओवर 6, बल्लेबाज। अंबाती रायुडू 2(6), किरोन पोलार्ड 0(4)। पारी का छठवां ओवर ईशांत शर्मा लेकर आए। शर्मा की पहली गेंद पर कोई रन नहीं बना। उनकी दूसरी गेंद पर रायुडू ने एक रन लेकर छोर बदला। तीसरी गेंद पर बवाल मचाते हुए शर्मा और ये वाइड के पांच रन। तीसरी गेंद पोलार्ड के लिए फिर से डॉट रही। लेकिन फिर से अगली गेंद वाइड। क्या शर्मा आज वाइड डालने का रिकॉर्ड बनाएंगे? चौथी गेंद फिर से डॉट रही। पांचवीं गेंद भी डॉट रही। अंतिम गेंद पर पोलार्ड ने कोई रन नहीं बनाया। ओवर से 7 रन आए।
लाइव क्रिकेट स्कोर, मुंबई 30/4, ओवर 5, बल्लेबाज। अंबाती रायुडू 1(1), किरोन पोलार्ड 0(0)। पारी का 5वां ओवर मिचेल मार्श लेकर आए। मार्श ने अपनी पहली ही गेंद पर हार्दिक पांड्या को धोनी के हाथों झिलवाते हुए आउट कर दिया। नए बल्लेबाज रायुडू क्रीज पर। अगली तीन गेंदों पर कोई रन नहीं बना। पांचवीं गेंद पर गली की ओर खेलते हुए रायुडू ने एक रन ले लिया। अंतिम गेंद पर बटलर को भी मिचेल मार्श ने आउट कर दिया। जबरदस्त गेंदबाजी होती हुई। ओवर से 1 रन और दो विकेट।
बटलर कै. अश्विन बो. मिचेल मार्श 0(2)
हार्दिक पांड्या कै. धोनी बो. मिचेल मार्श 9(11)
लाइव क्रिकेट स्कोर, मुंबई 29/2, ओवर 4, बल्लेबाज। हार्दिक पांड्या 9(10), जोस बटलर 0(1)। पारी का चौथा ओवर ईशांत शर्मा लेकर आए। शर्मा की पहली दो गेंदों पर हार्दिक पांड्या ने दो चौके जड़ दिए। तीसरी गेंद पर पांड्या कोई रन नहीं बना सके और चौथी गेंद पर जाकर लेग बाई का एक रन लिया। पांचवीं गेंद पर ही शर्मा ने मुंबई इंडियंस को दूसरा झटका दे दिया और सिमंस आउट। जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए शर्मा। नए बल्लेबाज जोस बटलर क्रीज पर। बटलर ने अंतिम गेंद पर कोई रन नहीं बनाया। ओवर से 9 रन आए।
सिमंस बो. ईशांत 8(8)
लाइव क्रिकेट स्कोर, मुंबई 20/1, ओवर 3 बल्लेबाज। हार्दिक पांड्या 1(6), लेंडल सिमंस 8(7)। पारी का तीसरी ओवर आरपी सिंह लेकर आए। सिंह की पहली गेंद पर सिमंस ने कोई रन नहीं बनाया। लेकिन दूसरी गेंद पर सीधे बल्ले से सिमंस ने छक्का जड़ दिया। तीसरी गेंद पर एक रन लेकर सिमंस ने अपना छोर बदल लिया। चौथी गेंद पर पांड्या ने भी एक रन लिया। अंतिम दो गेंदों पर फिर से कोई रन नहीं बना। ओवर से कुल 8 रन आए।
लाइव क्रिकेट स्कोर, मुंबई 12/1, ओवर 2 बल्लेबाज। हार्दिक पांड्या 0(5), लेंडल सिमंस 1(2)। पारी का दूसरा ओवर ईशांत शर्मा लेकर आए और ईशांत ने रोहित को अपनी पहली ही गेंद पर पगबाधा आउट कर दिया। जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए ईशांत शर्मा। नए बल्लेबाज हार्दिक पांड्या क्रीज पर। ये क्या वाइड के तीन अतिरिक्त रन मिलते हुए मुंबई टीम को। दूसरी गेंद पर पांड्या ने कोई रन नहीं बनाया। तीसरी गेंद पर भी पांड्या ने गेंद को रक्षात्मक अंदाज में खेला। चौथी गेंद भी डॉट रही। ओह…अगली गेंद फिर से वाइड। ईशांत एक दम से अपनी लाइन से भटक जाते हैं। ये चिंता की बात। पांचवीं गेंद को सही लाइन पर डालते हुए ईशांत और फिर से डॉट बॉल। टी20 क्रिकेट में डॉट बॉल डालना आसान नहीं होता, लेकिन ईशांत ने इस ओवर में अच्छी गेंदबाजी की है। अंतिम गेंद पर पांड्या कोई रन नहीं बना सके और ओवर से 4 रन बने।
रोहित शर्मा एलबीडब्ल्यू बो. ईणशांत शर्मा 7(5)
लाइव क्रिकेट स्कोर, मुंबई 8/0, ओवर 1 । बल्लेबाज। रोहित शर्मा 7(4), लेंडल सिमंस 1(2)। तो इस तरह से आईपीएल सीजन 9 का आगाज हो चुका है और पुणे की ओर से पहला ओवर आर पी सिंह लेकर आए हैं। सिंह की पहली तीन गेंदों पर तीन रन आए जिसमें से दो रन रोहित शर्मा ने बनाए तो एक रन सिमंस ने दौड़कर पूरा किया। चौथी गेंद जो शॉर्ट थी उस पर रोहित ने झन्नाटेदार चौका जड़ दिया। पांचवीं गेंद पर एक रन लेकर रोहित ने अपना छोर बदल लिया और अंतिम गेंद पर सिमंस ने कोई रन नहीं बनाया। इस तरह से ओवर से 8 रन आए।
मुंबई इंडियंस(अंतिम एकादश): लेंडल सिमंस, जोस बटलर(विकेटकीपर), रोहित शर्मा(कप्तान), अंबाती रायुडू, किरोन पोलार्ड, हार्दिक पंड्या, हरभजन सिंह, मिशेल मैकलेनिघन, विनय कुमार, श्रेयस गोपाल, जसप्रीत बुमराह।
राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स(अंतिम एकादश): अजिंक्य रहाणे, फाफ डु प्लेसी, स्टीवन स्मिथ, केविन पीटरसन, मिशेल मार्श, महेंद्र सिंह धोनी(विकेटकीपर/ कप्तान), रजत भाटिया, रविचंद्रन अश्विन, मुरुगन अश्विन, ईशांत शर्मा, आरपी सिंह।
टॉस अपडेट: मुंबई इंडियंस ने टॉस जीता पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
वहीं दूसरी ओर भले ही पुणे सुपरजाइंट्स इस टूर्नामेंट के साथ अपनी शुरुआत कर रहे हों, लेकिन पुणे के खिलाड़ियों में टी20 क्रिकेट का अनुभव कूट- कूट कर भरा है और फिर जिस टीम को महेंद्र सिंह धोनी जैसा कप्तान अपनी छत्र- छाया मे लिए हो, उसे कमजोर आंकना एक बड़ी भूल से कम नहीं होगी। इस टीम में सीएसके और राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ियों का एक अच्छा संयोजन है जो इस टीम की बल्लेबाजी को अन्य टीम को मुकाबले सर्वश्रेष्ठ बनाती है। जैसा कि दोनों टीमों की तुणीरों में नुकीले तीर हैं तो ऐसे में टक्कर दिलचस्प होगी यह तो तय है।
टीमें इस प्रकार हैं:
राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स(आरपीएस): अंकुश बैंस, अजिंक्य रहाणे, फाफ डु प्लेसी, स्टीवन स्मिथ, केविन पीटरसन, महेंद्र सिंह धोनी(विकेटकीपर/कप्तान), मिशेल मार्श, रजत भाटिया, रविचंद्रन अश्विन, ईशांत शर्मा, ईश्वर पांडे, बाबा अपराजित, एल्बी मोर्कल, सौरभ तिवारी, इरफान पठान, अशोक डिंडा, थिसारा परेरा, पीटर हैंड्सकॉम्ब, आरपी सिंह, जसकरन सिंह, एडम जांपा, अंकित शर्मा, स्कॉट बोलैंड, दीपक चाहर, मुरुगन अश्विन।
मुंबई इंडियंस(एमआई): लेंडल सिमंस, पार्थिव पटेल(विकेटकीपर), रोहित शर्मा(कप्तान), कोरी एंडरसन, कीरोन पोलार्ड, अंबाती रायुडू, हार्दिक पांड्या, हरभजन सिंह, सुचिथ, मिशेल मैक्लेनिघन, जसप्रीत बुमराह, जोस बटलर, टिम साउथी, श्रेयस गोपाल, विनय कुमार, मर्चेंट डी लांगे, उन्मुक्त चंद, अक्षय वाखरे, सिद्धेश लाड, क्रुनल पांड्या, नीतीश राणा, जितेश शर्मा, दीपक पूनिया, नाथू सिंह, किशोर कामत।
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.