×

एशिया कप 2016: मलिंगा के चार विकटों की बदौलत श्रीलंका ने यूएई को 14 रनों से हराया

दिनेश चंडीमल ने सर्वाधिक 50 रन बनाए।

user-circle cricketcountry.com Written by Devbrat Bajpai
Last Updated on - February 25, 2016 10:32 PM IST

श्रीलंका टीम © AFP image
श्रीलंका टीम © AFP image

नमस्कार, आदाब क्रिकेटकंट्री की लइव कवरेज में आपका स्वागत है। एशिया कप 2016 का दूसरा मैच आज श्रीलंका और क्वालीफायर राउंड में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली यूएई के बीच खेला जा रहा है। इसी महीने की शुरुआत में भारत के हाथों 2-1 से हार झेलने के बाद श्रीलंका टीम यूएई को पहले मैच में मात देते हुए टूर्नामेंट एक अच्छी शुरुआत करना चाहेगी। श्रीलंका टीम में कुछ बड़े चेहरों लसिथ मलिंगा, एंजलो मैथ्यूज, रंगना हेराथ और कुलशेखरा की वापसी हुई है। जिनके दम पर श्रीलंकाई अपनी शक्ति को समेटकर तेज प्रहार करना चाहेगा। वहीं दूसरी ओर यूएई ने क्वालीफाइंग राऊंड में सभी को अपने प्रदर्शन का मुरीद बनाया है। टूर्नामेंट में जगह बनाने के लिए यूएई ने अफगानिस्तान, ओमान और हांगकांग को हराया है। लेकिन श्रीलंका के खिलाफ यूएई की राह कतई आसान नहीं होने वाली। अगर वह श्रीलंका टीम को टक्कर देना चाहते हैं तो उन्हें एड़ी चोटी का जोर लगाना होगा। लाइव स्कोरकार्ड जानने के लिए क्लिक करें…

श्रीलंका ने यूएई को 14 रनों से हराया

लाइव स्कोर यूएई 115/9, 20 ओवर। बल्लेबाजी: अहमद रजा 1(1), कदीरअहमद 2(4)। अंतिम ओवर श्रीलंका के लिए चमीरा लेकर आए। चमीरा की पहली गेंद नो बॉल रही और उस पर चौका पड़ गया। उसके बाद उन्होंने एक और नो बॉल डाली। ऐसे में लग रहा था कि मैच करवट ले सकता है, लेकिन ये क्या, मैथ्यूज गेंदबाजी के लिए आते हुए। 3 गेंदों के बाद ही मलिंगा ने चमीरा को  हटा लिया। मैथ्यूज की अंतिम तीन गेंदोों पर सिर्फ  4 रन बने। इस तरह से ओवर से कुल 14 रन बने। श्रीलंका ने पहले मैच में 14 रनों से यूएई  को हरा दिया।

लाइव स्कोर यूएई 115/9, 18 ओवर। बल्लेबाजी: अहमद रजा 1(1), कदीरअहमद 2(204)। अंतिम ओवर श्रीलंका के लिए चमीरा लेकर आए। चमीरा की पहली गेंद नो बॉल रही और उस पर चौका पड़ गया। उसके बाद उन्होंने एक और नो बॉल डाली। ऐसे में लग रहा था कि मैच करवट ले सकता है, लेकिन ये क्या, मैथ्यूज गेंदबाजी के लिए आते हुए। 3 गेंदों के बाद ही मलिंगा ने चमीरा को  हटा लिया। मैथ्यूज की अंतिम तीन गेंदोों पर सिर्फ  4 रन बने। इस तरह से ओवर से कुल 14 रन बने। श्रीलंका ने पहले मैच में 14 रनों से यूएई  को हरा दिया।

लाइव स्कोर यूएई 95/8, 18 ओवर। बल्लेबाजी: अहमद रजा 1(1), मोहम्मद नवीद 8(6)। मलिंगा के बाद कुलशेखरा गेंदबाजी आक्रमण पर आए। उन्होंने अपने ओवर की तीसरी गेंद पर अमजद को कपगेदरा के हाथों झिलवाते हुए यूएई को 8वां झटका दिया। उन्होंने अपने ओवर में कुल 4 रन खर्च किए। यूएई को अब 12 गेंदों में 35 रनों की दरकार।

लाइव स्कोर यूएई 91/7, 17 ओवर। बल्लेबाजी: मोहम्मद नवीद 6(3), अमजद जावेद 7(11)। मलिंगा ने आज बेहतरीन गेंदबाजी की है। पहले स्पैल में कहर ढाने के बाद उन्होंने दूसरे स्पैल की तीसरी गेंद पर खतरनाक दिख रहे स्वप्निल को अपनी गेंद पर लपक लिया। नए बल्लेबाज नवीद ने आते ही मलिंगा की गेंद पर चौका जड़ दिया और इस तरह इस ओवर से 8 रन आए। अब यूएई को 18 गेंदों में 39 रनों की दरकार।

स्वप्निल c & b मलिंगा 37(36)

लाइव स्कोर यूएई 77/6, 15 ओवर। बल्लेबाजी: स्वप्निल पाटिल 35(32), अमजद जावेद 7(11)। स्वप्निल क्रीज पर बने हुए हैं, लेकिन हर गुजरते ओवर के साथ रन और गेंदों का फासला बढ़ता चला जा रहा है। बहरहाल स्वप्निल ने चमीरा के ओवर में चौका लगातार यूएई की उम्मीदें जिंदा रखी हैं। लेकिन ये खेल कब तक अधर में लटका रहेगा इसका फैसला अगले कुछ ओवरों में हो जाएगा। यूएई को 30 गेंदों में 53 रनों की दरकार।

लाइव स्कोर यूएई 55/6, 12 ओवर। बल्लेबाजी: स्वप्निल   पाटिल 20(22), अमजद जावेद 2(3)। स्वप्निल लगातार बड़े शॉट्स खेल रहे हैं। वह अब तक दो बड़े छक्के लगा चुके हैं। लेकिन उन्हें दूसरे छोर से अच्छा साथ नहीं मिल रहा है। यही कारण है कि वह ज्यादा मौके नहीं ले रहे हैं। यूएई के बल्लेबाज रंगना हेराथ को झेलने में माकूल महसूस नहीं कर रहे हैं। यूएई  को 48 गेंदों में 75  रनों की दरकार। पूरी उम्मीदें स्वप्निल पर टिकी हुईं।

दैहर c चंडीमल b हेराथ 1(9)

लाइव स्कोर यूएई 39/5, 8 ओवर। बल्लेबाजी: स्वप्निल पाटिल 7(9), सकलेन हैदर 1(1)। पिछले ओवरों में एंजलो मैथ्यूज अच्छे खासे महंगे साबित हुए हैं। वह अब तक दो ओवरों में 17 रन दे चुके हैं। शाईमान अनवर लगातार स्ट्रोक खेल रहे हैं। वह अब तक दो चौके लगा चुके हैं। वहीं पिछले ओवर में स्वप्निल ने भी छक्का लगाया था। आखिरकार रंगना हेराथ ने अनवर को चंडीमल के हाथों झिलवाते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया। अब एक बार फिर से श्रीलंका ड्राइविंग सीट पर। हेराथ के पहले ओवर से मात्र तीन रन।

अनवर c चंडीमल b हेराथ 13(15)

लाइव स्कोर यूएई 16/4, 4 ओवर। बल्लेबाजी: स्वपनिल पाटिल 0(1), साइमान अनवर 0(0)। यूएई टीम एक निश्चित अंतराल में अपने विकेट खो रही है। चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर कुलशेखरा ने मोहम्मद कलीम को आउट कर दिया। यूएई के बल्लेबाज अधिकतर मौकों पर बीट हो रहे हैं। कुलशेखरा ने अपनी अंतिम गेंद पर मोहम्मद उस्मान को भी आउट कर दिया। इस तरह यूएई की पारी अधर में लटक गई है। यहां से उन्हें लंबा सफर तय करना है और उनके शुरुआती चार विकेट गिर चुके हैं। कुलशेखरा के ओवर से सिर्फ 4 रन आए।

उस्मान c कपुगेदरा b कुलशेखरा 6(9)

मोहम्मद कलीम c मैथ्यूज b कुलशेखरा 7(11)

लाइव स्कोर यूएई 7/2, 1 ओवर। बल्लेबाजी: मुहम्मद कलीम 5(4), मुहम्मद उस्मान 0(0)।श्रीलंका 129/8 । ऐसा बहुत कम मौकों पर देखने को मिलता है जब पारी की पहली गेंद पर ही विकेट गिर जाए। मलिंगा ने मैच की पहली ही गेंद पर रोहन मुस्तफा को lbw आउट करते हुए कुछ ऐसा ही किया। मलिंगा ने अपने ओवर की आखिरी गेंद पर शहजाद को भी चलता किया। शहजाद के मलिंगा ने डंडे बिखेर दिए। इस दौरान एक भटकी हुई गेंद पर पांच रन पड़ गए। ओवर से 7 रन।

शहजाद b मलिंगा 1(2)
रोहन मुस्तफा lbw b मलिंगा 0(1)

श्रीलंका ने यूएई को दिया 130 रनों का लक्ष्य  

लाइव स्कोर श्रीलंका 129/8, 20 ओवर। बल्लेबाजी: चमारा 7(7), । अंतिम दो ओवरों में श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने बड़े स्ट्रोक्स लगाने की कोशिश की, लेकिन वे कामयाब नहीं हो पाए। पारी के 19वें ओवर में 8 रन बने तो 20वें ओवर से सिर्फ 6 रन आए। इस दौरान श्रीलंका ने अपने तीन विकेट भी गंवाए।

कुलशेखरा c पाटिल b शहजाद 7(7)

लाइव स्कोर श्रीलंका 115/6, 18 ओवर। बल्लेबाजी: चमारा कपुगेदरा 3(4), नुवान कुलशेखरा 1(2)। रजा ने अब तक बेहतरीन गेंदबाजी की है और श्रीलंकाई बल्लेबाजों को जमकर छकाया है। भले ही उन्हें कोई विकेट ना मिला हो, लेकिन उन्होंने ही रनों के बहाव में सबसे पहले रोक लगाई थी। जिसके बाद लगातार विकेट्स गिरना शुरू हुए। रजा का गेंदबाजी विश्लेषण 4-014-0  है। दसुन शनाका श्रीलंका के चौथे विकेट के रूप में आउट हुए। साथ ही एक समय बेहद मजबूत स्थिति में नजर आ रही श्रीलंकाई टीम की कमजोरी भी उभरकर सामने आ गई। मैत्थूज को पारी के 17वें ओवर में रोहन मुस्तफा ने  पगबाधा आउट कर दिया और इस तरह श्रीलंकाई टीम का मध्यक्रम पूरी तरह से बिखर गया।

दसुन शनाका c शईमान अनवर b नवीद 5(11)

एंजलो मैथ्यूज lbw रोहन मुस्तफा 8(9) 

लाइव स्कोर श्रीलंका 92/3, 14 ओवर। बल्लेबाजी: दसुन शनाका 3(7),एंजलो मैथ्यूज 3(3)। अहमद रजा एक बार फिर से गेंदबाजी आक्रमण में लौटे और उन्होंने दसुन शनाका को अपनी गेंदों से खूब छकाया। उनकी चौथी गेंद वाइड रही। उन्होंने अपने इस ओवर में कुल 3 रन खर्च किए। अहमद रजा का अब  तक गेंदबाजी विश्लेषण 3-0-8-0 है। अगला ओवर डालने एक बार फिर से अमजद जावेद आए। जावेद की पहली गेंद पर दो रन लेने के साथ चंडीमल ने अपना अर्धशतक पूरा किया। दूसरी गेंद पर जावेद ने चंडीमल को शहजाद के हाथों झिलवाते हुए आउट कर दिया। नए बल्लेबाज एंजलो मैथ्यूज क्रीज  पर आए। मैथ्यूज ने जावेद के ओवर की पांचवीं गेंद पर तीन रन लिए। ओवर से कुल 5 रन आए। जावेद गेंदबाजी विश्लेषण 4-0-25-3 है।

चंडीमल c  शहजाद b जावेद  50(39)

लाइव स्कोर श्रीलंका 84/2, 12 ओवर। बल्लेबाजी: दसुन शनाका 2(2), दिनेश चंडीमल 47(35)। पारी का 11वां ओवर रोहन मुस्तफा डालने आए। इस ओवर में दोनों बल्लेबाजों ने सिंगल्स पर भरोसा जताया और कुल 7 रन बनाए। अगले ओवर की पहली गेंद पर अमजद जावेद ने सिरिवर्धना को आउट कर दिया। सिरिवर्धना को जावेद ने सकलेन हैदर के हाथों झिलवाया। श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने शुरुआत में यूएई के गेंदबाजों की अच्छी बखिया उधेड़ी थी। पिच में गेंदबाजों को मदद मिल रही है। जावेद की अन्य गेंदों पर श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने सिंगल्स लिए। ओवर से कुल 5 रन आए।

सिरिवर्धना c सकलेन हैदर b अमजद जावेद 6(7)

लाइव स्कोर श्रीलंका 72/1, 10 ओवर। बल्लेबाजी: सिरिवर्धना 2(2), दिनेश चंडीमल 43(30)। पारी का 9वां ओवर डालने आए रजा ने एक बार फिर से श्रीलंकाई बल्लेबाजों की रन गति पर दबाव बनाया और ओवर से कुल मिलाकर 3 रन खर्च किए। इस ओवर की कमी को पूरा करे के लिए दिलशान ने अगले ओवर में अमजद जावेद की गेंद पर बड़ा स्ट्रोक खेलना चाहा और वह इसी कोशिश में मोहम्मद उस्मान को अपना कैच थमा बैठे। जावेद के ओवर से कुल 4 रन बने।

दिलशान c उस्मान b जावेद 27(28)

लाइव स्कोर श्रीलंका 65/0, 8 ओवर। बल्लेबाजी: तिलकरत्ने दिलशान 25(22), दिनेश चंडीमल 40(26)। नए गेंदबाज अहमद रजा ने बेहतरीन गेंदबाजी की और अपने ओवर में दोनों श्रीलंकाई बल्लेबाजों को हाथ खोलने का मौका नहीं दिया। रजा के ओवर से कुल 2 रन बने। इस ओवर में श्रीलंका ने अपने 50 रन भी पूरे किए। अगला ओवर शहजाद डालने को आए। शहजाद की पहली दो गेंदों पर चंडीमल ने लगातार दो चौके मारे। उसके बाद स्ट्राइक पर आए दिलशान ने उनकी पांचवी गेंद पर चौका मारा। ओवर से कुल 14 रन बने।

लाइव स्कोर श्रीलंका 49/0, 6 ओवर। बल्लेबाजी: तिलकरत्ने दिलशान 19(16), दिनेश चंडीमल 30(20)। चंडीमल लगातार स्ट्रोक खेल रहे हैं और गेंदों को सीमा  रेखा पार पहुंचा रहे हैं। पांचवें ओवर में गेंदबाजी में परिवर्तन किया गया और अमजद जावेद को  लाया गया। जावेद के ओवर में चंडीमल ने दो चौके जमाए और कुल 11 रन बटोरे। चंडीमल अभी तक कुल 5 चौके और एक छक्का लगा चुके हैं। अगला ओवर शहजाद फेंकने आए और वह चंडीमल से अंतिम गेंद पर चौका खा बैठे।  इस तरह पिछले दो ओवरों में 18 रन बने।

लाइव स्कोर श्रीलंका 31/0, 4 ओवर। बल्लेबाजी: तिलकरत्ने दिलशान 14(11), दिनेश चंडीमल 17(13)। पारी के तीसरे ओवर में दिलशान का रौद्र रूप देखने को मिला और उन्होंने नवीद के ओवर में आनन फानन में तीन चौके लगाए और ओवर से कुल 12 रन बटोरे। अगला ओवर दिनेश चंडीमल के नाम रहा उन्होंने अहमद के ओवर की पांचवीं और छठी गेंद पर क्रमशः छक्का और चौका लगाया और इस तरह ओवर से कुल 12 रन बटोरे। दोनों बल्लेबाज तेजी से रन बटोरने के मूड में नजर आ रहे हैं।

लाइव स्कोर श्रीलंका 7/0, 2 ओवर। बल्लेबाजी: तिलकरत्ने दिलशान 1(4), दिनेश चंडीमल 6(8)। पहला ओवर नवीद लेकर आए। उन्होंने कसी हुई गेंदबाजी की और अपने ओवर से सिर्फ एक रन खर्च किया। दूसरा ओवर कदीर अहमद लकेर आए। अहमद की दूसरी गेंद पर ही चंडीमल ने बैकवर्ड स्कवेयर लेग का चौका मारा। इस ओवर से कुल मिलाकर 6 रन आए। दोनों श्रीलंकाई बल्लेबाज संभलकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

श्रीलंका(अंतिम एकादश): तिलकरत्ने दिलशान, शेहान जयसूर्या, दिनेश चांदीमल (विकेटकीपर), एंजेलो मैथ्यूज, मिलिंडा सिरिवर्धना, चामरा कपुगेदेरा, दसुन शनाका, नुवान कुलशेखरा, रंगना हेराथ, लसिथ मलिंगा (कप्तान), दुसामंथ चमीरा।

यूएई(अंतिम एकादश): रोहन मुस्तफा, मुहम्मद कलीम, मोहम्मद शहजाद, शाइमान अनवर, मोहम्मद उस्मान, अमजद जावेद (कप्तान), मोहम्मद नवीद, सकलेन हैदर, स्वप्निल पाटिल (विकेटकीपर), अहमद रजा, कदीर अहमद।

टॉस अपडेट: यूएई ने टॉस जीता पहले गेंदबाजी करने का फैसला

दोनों टीमें
श्रीलंका टीम: लसिथ मलिंगा (कप्तान), एंजेलो मैथ्यूज, दुसामंथ चमीरा, दिनेश चांदीमल (विकेटकीपर), निरोशन डिकवेला(विकेटकीपर), तिलकरत्ने दिलशान, रंगना हेराथ, शेहन जयसूर्या, चामरा कपुगेदेरा, नुवान कुलशेखरा, थिसारा परेरा, सचित्र सेनानायके, दसुन शनाका , मिलिंडा सिरिवर्धना, जेफरी वंडरसे।

TRENDING NOW

यूएई टीम: अमजद जावेद (कप्तान), अहमद रजा, फहद तारिक, फरहान अहमद, मोहम्मद नवीद, मोहम्मद शहजाद, मोहम्मद कलीम, मोहम्मद उस्मान, स्वप्निल पाटिल (विकेटकीपर), कदीर अहमद, रोहन मुस्तफा, सकलेन हैदर साईमान अनवर, उस्मान मुश्ताक, जहीर मकसूद।