Gunjan Tripathi
गुंजन त्रिपाठी क्रिकेटकंट्री हिंदी की रिपोर्टर हैं
Written by Gunjan Tripathi
Last Updated on - October 11, 2016 4:56 PM IST
भारत ने 321 रनों से जीता तीसरा टेस्ट मैच, न्यूजीलैंड 299 & 153 । भारत 557/5d & 216/3d। 41वें ओवर मे ंजडेजा एक बार फिर आखिरी और निर्णायक विकेट की तलाश में। वहीं कप्तान कोहली ने आक्रामक फील्डिंग लगाई हुई है। कीवी बल्लेबाज एक एक रन के लिए संघर्ष कर रहें हैं। 42वें ओवर में उमेश यादव की पहली गेंद पर वॉटलिंग बीट हुए। पांच ओवर से ज्यादा हो गए हैं पर कीवी बल्लेबाजों ने एक भी रन नहीं लिया। यादव की आखिरी गेदं पर एक रन लेकर वॉटलिंग ने स्ट्राइक अपने पास रखी। 43वें ओवर के लिए कोहली ने अश्विन को चुना क्योंकि वह जल्द से जल्द विकेट चाहते है। ओवर की तीसरी गेंद पर वॉटलिंग ने एक चौका लगाया। 44वें ओवर में जडेजा की पांचवीं गेंद पर पुजारा ने बेहतरीन फील्डिंग का प्रदर्शन किया। 45वें ओवर मे एक बार फिर अश्विन गेंदबाजी के लिए आए। ओवर की पांचवीं गेेद पर ट्रेंट बोल्ट को अश्विन ने खुद कैच पकड़कर आउट किया औऱ भारतीय टीम को जीत दिलाई।
Trent boult (4) b&c Ashwin
न्यूजीलैंड 299 & 143/9, (40ओवर) लक्ष्य 475। बल्लेबाजी, ट्रेंट बोल्ट 4(14), बीजे वाटलिंग 13(48) । भारत 557/5d & 216/3d। 37वें ओवर के लिए कप्तान एक बार फिर अश्विन के पास गए। इस ओवर में केवल एक ही रन बना। अगले ओवर में उमेश यादव ने एक भी रन नही दिया। कीवी बल्लेबाजों को क्रीज पर खड़े रहने में भी दिक्कत हो रही है। 39वें ओवर में जडेजा को अश्विन की जगह लाया गया। ओवर में कोई रन नहीं। 40वें ओवर में एक बार फिर यादव को मौका दिया गया। पहली गेदं को वॉटलिगं ने सामने की तरफ खेल दिया पर कोई रन नहीं। वॉटलिगं लगातार गेदं को डिफेन्ड कर रहें है।
न्यूजीलैंड 299 & 142/9, (36ओवर) लक्ष्य 475। बल्लेबाजी, ट्रेंट बोल्ट 4(6), बीजे वाटलिंग 12(32) । भारत 557/5d & 216/3d। 33वें ओवर की शुरूआत में अश्विन नेे एक बार फिर बल्लेबाजों के लिए परेशानी बढ़ाई और ओवर की पांचवीं गेंद पर सेंटेनर को चलता किया। नए बल्लेबाज जीतन पटेल मैदान पर आए। आखिरी गेदं पर सिली प्वाइंट पर खड़े करून नायर ने पटेल का कैट छो़ड़ दिया। जडेजा के 34वें ओवर में पांचवीं गेद पर वाटलिंग ने 2 रन लिए। 35वें ओवर की पहली गेंद पर जीतन पटेल को आउट कर अश्विन ने अपने पांच विकेट पृूरे किए। तीसरी गेंद पर अश्विन ने हैनरी के कैच आउट की अपील की जब हैनरी के दस्ताने से लगकर गेंद करून नायर के हाथों ने गई, लेकिन अंपायर ने उगली नही उठाई। हालांकि ज्यादा परेशानी नहीं हुई क्योंकि अगली ही गेंद पर हैनरी ने गेंद हवा में मारनी चाही औऱ शमी ने कैच लेकर भारत को नौंवी सफलता दिलाई। 36वें ओवर के लिए कप्तान ने उमेश यादव को बुलाया। क्रीज पर नए बल्लेबाज हैं ट्रेंट बोल्ट।
Mitchel Santner (14) bowled b Ashwin, Jeetan Patel (0) bowled b Ashwin, Matt Henry (0) b Ashwin c Shami
न्यूजीलैंड 299 & 135/6, (32 ओवर) लक्ष्य 475। बल्लेबाजी, मिशेल सैंटनर 14(22), बीजे वाटलिंग 9(21) । भारत 557/5d & 216/3d। 29वें ओवर में शमी की तीसरी गेंद को अंपायर ने नो बॉल दिया। चौथी गेंद पर शमी ने फिर एलबीडबल्यू की अपील की पर अंपायर ने नॉट आउट करार दिया। मामला बहुत ही करीबी था, सेंटेनर बाल बाल बचे। जडेजा के अगले ओवर की आखिरी गेंद पर सेंटेनर ने चौका लगाया। सेंटेनर इस समय कीवीज की आखिरी उम्मीद हैं। 31वें ओवर के लिए गेंदबाजी में बदलाव, अश्विन वापसी करते हुए। दूसरी गेंद पर कोहली ने चौका रोका और अगली गेंद पर वॉटलिंग ने एक रन लेकर स्ट्राइक सेंटेनर को दी। ओवर की आखिरी गेंद पर अश्विन गलती से फुलटॉस डाल बैठे और इसका खामियाजा छक्के के रूप मे उन्हें मिला। 32 नें ओवर में जडेजा ने लगातार दो बार वॉटलिंग को बीट किया। वॉटलिंग को जडेजा तो खेलने में लगातार दिक्कत हो रही है।
न्यूजीलैंड 299 & 103/6, (28 ओवर) लक्ष्य 475। बल्लेबाजी, मिशेल सैंटनर 0(8), बीजे वाटलिंग 6(10) । भारत 557/5d & 216/3d। शमी के 25वेंं ओवर में गप्टिल ने 2 चौके जमाए लेकिन अगले ही ओवर में जडेजा ने भारत को छठीं सफलता दिला दी। जडेजा ने गप्टिल को 29 के स्कोर पर एलबीडब्लू आउट किया। सैंटनर और वाटलिंग को जोड़ी मैदान पर है यदि भारतीय गेंदबाज इस जोड़ी को तोड़ देते हैं तो भारत के इस मैच को आज ही खत्म करने की संभावना बढ़ जाएगी। शमी बेहतरीन गेंदबाजी कर रहे हैं तो जडेजा दूसरे छोर पर बल्लेबाजों को रन बनाने का मौका नहीं दे रहे हैं। वाटलिंग ने 28वें ओवर की पहली गेंद पर जडेजा को कवर की दिशा में चौका जड़ा।
MJ Guptill lbw b Jadeja 29 (60b 5×4 0x6) SR: 48.33
न्यूजीलैंड 103/5, (24 ओवर)। बल्लेबाजी, मार्टिन गप्टिल 21(52), बीजे वाटलिंग 0(2) । भारत 216/ पारी घोषित। 22वें ओवर में जडेजा को गप्टिल ने दो चौके लगाए। अगले ओवर में अश्विन की पहली गेंद पर गप्टिल ने एक रन के साथ छोर बदले। अगली दोनो गेंद पर रॉंकी संघर्ष करते दिखे और ओवर की चौथी गेंद पर बोल्ड हो गए। इसी के साथ भारत को चौथी सफलता मिलती हुई। नए बल्लेबाज जेम्स नीशम मैदान पर उतरे। नीशम ने पिछली पारी में अच्छे खेल का प्रदर्शन किया था। 24वें ओवर मे ंजडेजा ने आक्रामक गेंदबाजी की और सफलता पाई। ओवर की चौथी गेंद पर कोहली ने शानदार कैच पकड़कर नीशम को वापस पवेलियन भेजा। इसी के साथ भारत को पांचवीं सफलता मिली।
न्यूजीलैंड 92/3, (21 ओवर)। बल्लेबाजी, मार्टिन गप्टिल 14(46), ल्यूक रॉंकी 11(12) । भारत 216 पारी घोषित। 18वें ओवर में जडेजा ने टेलर को काफी परेशान किया। चौथी गेंद पर एक रन लेकर टेलर ने छोर बदले। आखिरी गेंदों पर गप्टिल ने कोई रन नहीं लिया और स्ट्राइक टेलर को दी। 19वें ओवर में वापसी करते हुए अश्विन और टेलर का मुकाबला फिर शुरू हो गया। पहली गेंद पर टेलर ने चौका लगाया। ओवर की तीसरी गेंद पर अश्विन ने टेलर की विकेट उड़ा दी और इस खेल को खत्म किया। नए बल्लेबाज ल्य़ूक रॉंकी मैदान पर आए और एक रन लेकर स्ट्राइक गप्टिल को दी। अगले ओवर मे ंजडेजा ने पहली गेंद पर रॉंकी को चकंमा दिया। दूसरी गेंद पर ड्राइव खेलकर रॉंकी ने 2 रन चुराए। अगली दो गेंदो पर लगातार सिंगल लेकर बल्लेबाजों ने छोर को बदला। आखिरी गेंद पर एक रन लेकर रॉंकी ने स्ट्राइक अपने पास रखी। 21वें ओवर अश्विन ने पहली गेंद पर रॉंकी को कोई रन नही दिया। तीसरी और चौथी गेंद पर रॉंकी ने लगातार 2 रन लिए। आखिरी गेंद पर रहाणे ने बढ़िया फील्डिंग का प्रदर्शन कर टीम के लिए रन बचाए।
न्यूजीलैंड 75/2, (17 ओवर)। बल्लेबाजी, मार्टिन गप्टिल 13(41), रॉस टेलर 27(18) । भारत 216 पारी घोषित। 14वें ओवर की पहली गेंद पर जडेजा ने टेलर को कोई रन नहीं दिया। ओवर की तीसरी गेंद पर टेलर ने जोरदार चौका लगाया। अगली गेंद पर एक रन लेकर स्ट्राइक गप्टिल को दी। आखिरी दो गेंदो पर कोई रन नही। 15वें ओवर में एक बार फिर अश्विन और टेलर का आमना- सामना हुआ। पहली दो गेंदे डॉट रही लेकिन तीसरी गेंद पर टेलर ने एक औऱ चौका जड़ दिया। अगली गेदं पर एक रन लेकर स्ट्राइक गप्टिल को दी। 16वें ओवर में पहली दो गेंदो पर बीट होने के बाद टेलर ने तीसरी गेंद पर 2 रन लिए। चौथी गेदं पर एक रन लेकर टेलर ने छोर बदले। आखिरी गेंद पर एक रन लेकर गप्टिल ने स्ट्राइक अपने पास रखी। 17वें ओवर में अश्विन एक बार फिर विकेट की तलाश में। अश्विन ने इक बार गप्टिल को क्रीज हिलने का मौका नहीं दिया।
न्यूजीलैंड 61/2, (13 ओवर)। बल्लेबाजी, मार्टिन गप्टिल 12(29), रॉस टेलर 15(6) । भारत 216 पारी घोषित। 10वें ओवर की पहली गेदं के साथ टी ब्रेक से बाद खेल की शुरूआत हुई। गेंदबाजी करने आए जडेजा की पहली गेंद पर गप्टिल को कोई रन नहीं मिला। दूसरी गेंद पर भी कोई रन नही। तीसरी गेंद पर गप्टिल बी़ट हुए। जडेजा लगातार गप्टिल को निशाना बनाकर गेंदबाजी कर रहे है। पूरे ओवर में कोई रन नही, स्ट्राइक पर विलियमसन। अश्विन की पहली गेंद पर विलियमसन भी बीट हुए। तीसरी गेंद पर उठा कर खेल दिया विलियमसन ने और चार रन कीवीज के खाते में। अगली गेंद पर वापसी करते हुए अश्विन ने विलियमसन को लगातार चकमा दिया और ओवर की आखिरी गेंद पर विलियमसन को एलबीडबल्यू किया। विलियमसन को अश्विन को खेलने मे ंपरेशानी हो रही थी, जिसका फायदा उठाकर अश्विन ने भारत को दूसरी सफलता दिलाई। 12वें ओवर की पहली गेंद पर जडेजा को भी पिच से अच्छा टर्न मिलने लगा, जिसका मतलब बल्लेबाजों की परेशानी और बढ़ेगी। 12वें ओवर की चौथी गेंद पर गप्टिल ने पीछे थर्ड मैन की तरफ चौका लगाया। 13वें ओवर में अश्विन के सामने आए नए बल्लेबाज रॉस टेलर। पहली दो गेंदो पर काफी करीबी मामला रहा। तीसरी औऱ चौथी गेंदों पर टेलर ने लगातार दो चौके लगाए औऱ पांचवीं गेंद पर शानदार छक्का। आखिरी गेंद पर एक रन के साथ टेलर ने स्ट्राइक अपने पास रखी।
टी ब्रेक न्यूजीलैंड 38/1, (9 ओवर)। बल्लेबाजी, मार्टिन गप्टिल 8(17), केन विलियमसन 23(27) । भारत 216 पारी घोषित। 9वें ओवर से गेंदबाजी में बदलाव, शमी की जगह अश्विन को लाया गया। अश्विन की पहली गेंद पर एक रन के साथ विलियमसन स्ट्राइक पर। अगली दो गेंदों पर कोई रन नहीं। चौथी गेंद पर विलियमसन ने गैप की तरफ खेल दिया और चार रन कमा लिए। पांचवीं गेंद पर फिर से एक चौका लगाया और आखिरी गेंद पर कोई रन न लेकर स्ट्राइक गप्टिल को दी। इसी के साथ टी ब्रेक घोषित किया गया।
न्यूजीलैंड 29/1, (8 ओवर)। बल्लेबाजी, मार्टिन गप्टिल 7(16), केन विलियमसन 15(22) । भारत 216 पारी घोषित। 5वें ओवर में शमी की दूसरी गेंद पर विलियमसन ने चौका लगाया। अगली गेंद पर एक रन लेकर स्ट्राइक गप्टिल को दी। गप्टिल ने ओवर की आखिरी गेंद पर एक रन लेकर स्ट्राइक अपने पास रखी। छठवें ओवर में यादव ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए बल्लेबाजों को हिलने भी नहीं दिया। 7वें ओवर में शमी की गेदं को हल्का उछाल मिलने लगा जिससे विलियमसन को परेशानी हुई। दूसरी गेंद पर विलियमसन ने हल्का फ्लिक कर 2 रन लिए। जिसके बाद शमी ने विलियमसन को कोई रन नहीं बनाने दिया। कोहली ने फील्ड में कुछ बदलाव किए। आखिरी गेंद पर चौका मारकर विलियमसन ने दबाव को कुछ कम किया। अश्विन गेदं को रोकने में नाकाम रहे। 8वें ओवर में उमेश यादव ने फिर के अपनी गेंदबाजी जारी रखी। पहली गेंद पर कोई रन नहीं। गप्टिल लगातार शॉट मारकर छोर बदलने की कोशिश कर रहे हैं पर यादव उन्हें मौका नहीं दे रहे। ओवर की तीसरी गेंद पर गप्टिल की कलाई पर गेंद लगने से वह चोटिल हो गए। चौथी गेंद पर गप्टिल ने बड़ी खूबसूरती से फाइन लेग पर चौका लगाया। अगली गेंद पर एक रन लेकर गप्टिल ने विलियमसन को स्ट्राइक दी। आखिरी गेंद पर विलियमसन ने सामने चौका लगाने की कोशिश की पर जयंत यादव की बढ़िया फील्डिंग से केवल 2 रन ही मिले।
न्यूजीलैंड 10/1, (4 ओवर)। बल्लेबाजी, मार्टिन गप्टिल 1(2), केन विलियमसन 2(12) । भारत 216 पारी घोषित। कीवी पारी की शुरूआत करने आइ हैं सलामी बल्लेबाज टॉम लेथम और मार्टिन गप्टिल। भारत की ओर से गेंदबाजी की शुरूआत करेंगे मोहम्मद शंमी। ओवर की पहली गेंद पर कोई रन नहीं। चौथी गेंद पर कलाईओं का इस्तेमाल करते हुए लेथम ने शानदार छक्के के साथ अपना खाता खोला। आखिरी गेंद पर एक रन के साथ लेथम ने स्ट्राइक अपने पास रखी। अगला ओवर कराने आए हैं उमेश यादव, पहली गेंद और कोई रन नहीं। अगली दो गेंदो पर भी कोई रन न बनाने के बाद ओवर की तीसरी गेंद पर लेथम एलबीडबल्य़ू आउट हो गए। गेंद को रोकने के चक्कर मेें लेथम ने विकेट के आगे अपना पैर रखा और उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा। नए बल्लेबाज हैं कप्तान केन विलियमसन। आखिरी दो गेंदो पर भी कोई रन नहीं, और यादव के सफल ओवर की समाप्ति। तीसरे ओवर की पहली गेंद पर एक रन लेकर गप्टिल ने विलियमसन को स्ट्राइक दी। अगली दो गेंदो पर कोई रन नहीं। पांचवीं गेदं पर विलियमसन ने एक रन के साथ छोर बदला। आखिरी गेंद पर गप्टिल ने कोई रन नही लिया। स्ट्राइक विलियमसन के पास। चौथे ओवर में यादव की पहली गेंद पर विलियमसन बीट हुए। अगली गेंद पर भी कोई रन नही। तीसरी गेंद पर भी विलियमसन ने शॉट लगाया लेकिन कोहली ने शानदार फील्डिंग का प्रदर्शन कर रन बचाए। ओवर की आखिरी गेंद पर रन लेने का जल्दबाजी में गप्टिल रन आउट होते बचे।
भारत 216/3(49ओवर) पारी घोषित, अजिंक्य रहाणे 23(20),चेतेश्वर पुजारा 101(148)।49वें ओवर की पहली गेंद पर पुजारा ने 2 रन लिए। नीशम की अगली गेंद पर पुजारा ने कोई रन नहीं लिया। ओवर की पांचवीं गेंद पर शानदार चौके के साथ पुजारा ने अपना शतक पूरा किया। आखिरी गेंद पर कोई रन नहीं। पुजारा के शतक के साथ ही कप्तान कोहली ने भारत की पारी 216 रनों पर घोषित कर दी।
चायकाल, लाइव स्कोर, भारत 208/3 (48ओवर)। बल्लेबाजी, अजिंक्य रहाणे 22(19),चेतेश्वर पुजारा 92(143)। 47वें ओवर से गेंदबाजी में बदलाव, जेम्स नीशम को लाया गया। पहली गेंद पर एक सिंगल लेकर पुजारा ने रहाणे को स्ट्राइक दी। रहाणे खेल में तेजी लाते हुए, अपने फॉर्म का बखूबी इस्तेमाल कर रहे है। ओवर की चौथी गेंद पर आगे बढ़कर रहाणें का खूूससूरत चौका। आखिरी गेंद पर 2 रन के साथ स्ट्राइक रहाणे के पास। अगले ओवर की पहली गेंद पर रहाणें ने कोई रन नहीं लिया। अगली गेंद पर एक रन लेकर पुजारा को स्ट्राइक दी। पुजारा के शतक का दर्शकों को इंतजार। तीसरी गेंद पर पुजारा ने एक रन लिया, शतक के औऱ करीब। अगली गेंद पर रहाणे ने एक रन के साथ छोर बदले। आखिरी गेंद पर पुजारा ने एक रन लेकर स्ट्राइक अपने पास रखी औऱ अंपायर ड्रिंक्स का इशारा करते हुए।
लाइव स्कोर, भारत 196/3 (46ओवर)। बल्लेबाजी, अजिंक्य रहाणे 12(15),चेतेश्वर पुजारा 89(138)। 43वें ओवर की शुरूआत से ही पुजारा औऱ रहाणे ने लगातार स्ट्राइक बदलकर रनो की रफ्तार जारी रखी। 44वें ओवर में पटेल का पहली गेंद पर पुजारा ने एक रन लेकर रहाणें को स्ट्राइक दी। अगली गेंद पर रहाणें ने कोई रन नहीें लिया। चौथी गेंद पर भारतीय बल्लेबाजों की खराब रनिंग तो साथ ही कीवीज की खराब फील्डिंग का प्रदर्शन। पुजारा एक बार फिर रन आउट होते बचे। अगली दो गेंदो पर कोई रन नहीं। अगले ओवर की पहली गेंद पर रहाणे का शानदार शॉट औऱ रॉंकी की उतनी ही शानदार फील्डिंग, 2 रन मिले। अगली गेंद पर एक रन के साथ पुजारा स्ट्राइक पर। पुजारा ने सेंटेनर की तीसरी गेंद पर एक रन लेकर छोर बदले। अगली गेंद पर रहाणे ने खूबसूरत चौका लगाया। ओवर की पांंचवीं गेंद पर एक रन लेकर पुजारा को स्ट्राइक दी। आखिरी गेंद पर एक रन के साथ पुजारा ने स्ट्राइक अपने पास रखी। 46वें ओवर में गेंदबाजी कर रहे हैं पटेल और सामने है पुजारा। पहली गेंद पर पुजारा ने जोरदार चौके के साथ शुरूआत की। अगली गेंद पर एक रन लेकर रहाणें स्ट्राइक पर। तीसरी गेंद पर रहाणे ने एक रन लेकर स्ट्राइक पुजारा के दी। पटेल ने एक बार फिर वापसी की और पुजारा गेंद को पढ़ नहीं पाए, कोई रन नहीं। अगली गेंद पर एक रन लेकर स्ट्राइक पर आते ही रहाणें ने आखिरी गेंद पर चौका जड़ दिया।
लाइव स्कोर, भारत 170/3 (42ओवर)। बल्लेबाजी, अजिंक्य रहाणे 0(0),चेतेश्वर पुजारा 78(126)। 39वें ओवर की पहली तीन गेंदो पर लगातार तीन रन मिले। चौथी गेंद पर पुजारा ने खूबसूरत चौका लगाया। इसके बाद आखिरी दोनों गेंदो पर एक एक रन को साथ कोहली ने स्ट्राइक अपने पास रखी। 40वें ओवर में जीतन पटेल की पहली गेंद पर कोहली ने एक रन लिया। अगली गेंद पर पुजारा ने भी एक रन के साथ छोर बदला। अगली गेंद पर कोहली ने भी एक रन लेकर पारी को आगे बढ़ाया। ओवर की आखिरी गेंद पर पटेल ने विराट कोहली को एलबीडबल्यू आउट किया। कप्तान कोहली 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अगले बल्लेबाज हैं अजिंक्य रहाणे। 41वें ओवर की पहली गेंद पर कोई रन नहीं। सेंटेनर की अगली गेंद पर पुजारा ने स्वीप शॉट लगाकर चार रन हासिल किए। तीसरी गेंद पर 2 रन लेकर पुजारा ने स्ट्राइक अपने पास रखी। ओवर की आखिरी गेंद पर एक रन। 42वें ओवर में पटेल की पहली ही गेंद पर पुजारा ने शानदार कट शॉट लगाया, चार रन भारत के खातें में। अगली गेंद से जीतन पटेल ने वापसी की, तीन गेंदों में कोई रन नहीं। ओवर की आखिरी गेंद पर एक रन से साथ पुजारा ने स्ट्राइक अपने पास रखी।
लाइव स्कोर, भारत 145/2 (38ओवर)। बल्लेबाजी, विराट कोहली 12(21),चेतेश्वर पुजारा 58(109)। लंच के बाद पहले और मैच के 35वें ओवर में गेंदबाजी करने आए सेंटेनर के सामने थे विराट कोेहलीष पहली गेंद पर विराट ने अच्छा डिफेन्स किया। दूसरी गेंद पर भी कोई रन नहीं। तीसरी गेंद पर 1 रन लेकर स्ट्राइक पुजारा को दी। पुजारा ने चौथी गेंद पर बेहतरीन चौका लगाया। रॉंकी गेंद को रोकने में नाकाम रहे। अगली गेंद पर कोई रन नहीं। आखिरी गेंद पर एक रन लेकर पुजारा ने स्ट्राइक अपने पास रखी। 36वें ओवर में पटेल की पहली गेंद पर पुजारा ने एक रन लेकर छोर बदला। अगली दो गेंदों पर कोहली ने कोई रन नहीं लिया। तीसरी गेंद पर कोहली बेहतरीन रनिंग का प्रदर्रशन करते हुए 2 रन लिए। चौथी गेंद पर कोहली ने 1 रन के साथ छोर बदला। आखिरी दो गेंदो पर पुजारा ने कोई रन नहीं लिया। अगले ओवर में सेटेंनर के सामने है विराट कोहली, पहली गेंद और बीट हुए कोहली, एलबीडबल्यू की अपील। अगली गेंद पर कोहली ने सामने का तरफ ऊंचा खेल दिया है पर केवल एक रन। पुजारा ने चौथी गेंद पर एक रन लेकर स्ट्राइ क कोहली को दी। अगली गेंद पर कोहली बैकफुट पर खेलने के चक्कर में फिर बीट हुए। आखिरी गेदं पर कोहली का डीप मिड विकेट पर शानदार चौका। 38वें ओवर में पटेल की पहली गेंद पर पुजारा चकमा खा गए। दूसरी गेंद पर कोई रन नहीं। खेल की गति धीमी पड़ती हुई। अगली तीन गेंदो पर कोई रन नहीं। चौथी गेदं पर एक रन के साथ कोहली स्ट्राइक पर। आखिरी गेंद पर कोहली ने तेजी से एक रन लेकर स्ट्राइक अपने पास ऱखी।
लंच ब्रेक, लाइव स्कोर, भारत 127/2 (34ओवर)। बल्लेबाजी, विराट कोहली 2(8),चेतेश्वर पुजारा 50(98), न्यूजीलैंड 299। 33वें ओवर की पहली गेंद सेंटेनर ने पुजारा को बीट किया। अगली गेंद पर पुजारा ने 2 रन लिए और तीसरी गेंद पर एक रन लेकर स्ट्राइक कोहली कोे दी। अगली तीन गेंदो पर कोई रन नहीं। जीतन पटेल का 34वें ओवर काफी मंहगा रहा। पहली गेंद को छोड़ देने के बाद दूसरी गेंद पर पुजारा ने चौका लगाया। अगली गेंद पर एक रन लेकर पुजारा ने अपना अर्धशतक पूरा किया। चौथी गेंद पर एक रन लेकर कोहली ने पुजारा को स्ट्राइक दी। आखिरी गेंद पर पुजारा ने एक औऱ शानदार चौका लगाया। इसी के साथ लंच ब्रेक हो गया।
लाइव स्कोर, भारत 114/2 (32ओवर)। बल्लेबाजी, विराट कोहली 1(4),चेतेश्वर पुजार 42(90), न्यूजीलैंड 299। 29वें ओवर की पहली गेंद पर पुजारा ने एक रन लेकर गंभीर को स्ट्राइक दी। नीशम की कोशिश बल्लेबाजों पर दबाव बनाने की। लेकिन लगातार आसानी से एक या दो रन मिलने से बल्लेबाजों पर दबाव बन नहीं पा रहा है। ओवर आखिरी गेंद पर 2 रन लेकर गंभीर ने अपना अर्धशतक पूरा किया। अगले ओवर में जीतन पटेल ने भी यही कोशिश की। पहली तीन गेंदों पर कोई रन नही। चौथी गेंद पर एक रन लेकर पुजारा ने छोर बदले। ओवर की आखिरी गेंद पर चौका मारने की कोशिश में गंभीर ने गेंद को ज्यादा ऊंचा रखा औऱ गप्टिल को कैच थमा बैठे। बल्लेबाजी करने उतरे भारतीय कप्तान विराट कोहली। 31वें ओवर में सेंटेनर ने केवल एक रन दिया। अगले ओवर में जीतन पटेल ने बल्लेबाजों पर फिर से दबाव बनाने की कोशिश की लेकिन पुजारा और कोहली लगातार स्ट्राइक बदलते रहे। एक विकेट खोने के बाद भारत साझेदारी की ओर। [ये भी पढ़ें भारत बनाम न्यूजीलैंड, तीसरा टेस्ट- फुल स्कोरकार्ड हिंदी में]
लाइव स्कोर, भारत 104/1(28ओवर)। बल्लेबाजी, गौतम गंभीर47(50),चेतेश्वर पुजार 36(76), न्यूजीलैंड 299। 25वें ओवर में ट्रेंट बोल्ट की पहली ही गेंद पर पुजारा ने सामने की तरफ उठा कर खेल दिया और भारत को मिलेंगेचार रन। अगली गेंद पर 1 रन लेकर गंभीर को स्ट्राइक दी। गंभीर ने तीसरी गेंद पर खूबसूरत चौका लगाया औऱ फिर एक रन लेकर छोर बदले। ओवर की आखिरी गेंद पर रॉस टेलर ने बेहतरीन फील्डिंग का प्रदर्शन किया और अपनी टीम के लिए रन बचाए। अगले ओवर के लिए जीतन पटेल वापसी करते हुए। पहली गेंद पर एक रन लेकर गंभीर ने स्ट्राइक बदली। अगली गेंद पर पुजारा ने एक बार फिर जल्दबाजी में कीवी टीम को रन आउट का मौका दिया। अगली चारों गेंदो पर कोई रन नहींं। 27वें ओवर को लिए गेंदबाजी में बदलाव। जेम्स नीशम की पहली गेंद पर पुजारा ने एक रन लिया। दूसरी गेंद पर गंभीर ने शानदार शॉट खेला औऱ 2 रन लेकर स्ट्राइक पर बने रहे। अगली गेंद पर कोई रन नहीं। चौथी गेंद पर फिर एक रन लेकर छोर बदले गए। पांचवीं गेद पर पुजारा ने कोई रन नहीं लिया, एक बार फिर रॉस टेलर की फील्डिंग का प्रदर्शन। आखिरी गेंद पर 2 रन लेकर पुजारा ने स्ट्राइक गंभीर को दी। इसी के साथ भारत के 100 रन पूरे। 28वें ओवर में जीतन पटेल फिर आक्रमण में लौटे। पहली गेंद पर कोई रन न देने के बाद अगली गेंदों पर भारतीय बल्लेबाज लगातार छोर बदलते रहे। [ये भी पढ़ें टेस्ट में भी हिट होने लगे हैं ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा]
लाइव स्कोर, भारत 82/1, (24ओवर)। बल्लेबाजी, गौतम गंभीर 37(37), चेतेश्वर पुजार 24(65), न्यूजीलैंड 299। 21वें ओवर में ट्रेंट बोल्ट के सामने पुजारा, पहली गेंद पर बल्लेबाज को चकमा दिया। दूसरी गेंद पर कोई रन नहीं। तीसरी गेंद पर पुजारा ने एक रन के लिए कवर्स पर खेल दिया। अगली गेंद पर गंभीर ने पुल मारने की कोशिश की, केवल एक ही रन। ओवर की आखिरी गेंद पर बोल्ट दिशा से भटके औऱ गंभीर ने इसका फायदा उठाकर शानदार चौका लगाया। 22वें ओवर में सेेंटेनर के सामने पुजारा, पहली गेंद कोई रन नही। दूसरी गेंद पर 1 रन लेकर छोर बदले। तीसरी गेंद पर कोई रन नहीं। अगली गेंद पर गंभीर ने चौका जड़ दिया। गंभीर लगातार अच्छा खेल रहें है। आखिरी गेंद पर कोई रन नही। 23वें ओवर की पहली ही गेंद पर गंभीर ने मिड विकेट की तरफ खूबसूरत चौका लगाया। बोल्ट फील्डर से खासे नाराज दिखे। अगली गेंद पर 1 रन लेकर गंभीर ने छोर बदले। तीसरी गेंद पर पुजारा ने कोई रन नहीं लिया। ओवर की चौथी गेंद को पुजारा ने रोका, कोई रन नहीं। अगली गेंद पर बीट हुए पुजारा लेकिन एक रन ले लिया। आखिरी गेंद पर एक रन लेकर गंभीर ने रनों की रफ्तार को बनाए रखा। 24वें ओवर की पहली गेंद पर गंभीर स्ट्राइक पर और सामने जीतन पटेल। पहली गेंद1 रन पुजारा स्ट्राइक पर। अगली गेंद पर पुजारा ने बड़ी खूूबसूरती से विकेट के पीछे खेल दिया पर कोई रन नही। अगली गेंद पर 1 रन लेकर पुजारा ने छोर बदला। पांचवीं गेेद पर गंभीर ने एक रन लेकर पुजारा को स्ट्राइक दी। आखिरी गेंद पर 1 रन लेकर पुजारा ने स्ट्राइक अपने पास रखी।
टी ब्रेक, भारत 58/1, (20ओवर)। बल्लेबाजी, गौतम गंभीर 19(26), चेतेश्वर पुजार 19(52), न्यूजीलैंड 299। 19वें ओवर के लिए गेंदबाजी में बदलाव ट्रेंट बोल्ट के लाया गया है। पहली गेंद पर 1 रन लेकर गंभीर ने छोर बदले। तीसरी गेंद पर पुजारा ने एक रन लिया। चौथी गेंद पर रन लेने के चक्कर में गंभीर के रन आउट होने का खतरा, लेकिन गेंद से रीप्ले में देखने पर गंभीर क्रीज तक पहुंच गए थे। अगली गेंद पर एक रन, पुजारा स्ट्राइक पर। आखिरी गेंद पर कोई रन नही। 20वें ओवर में सेंटेनर की पहली तीन गेंदों पर लगातार सिंगल लेकर गंभीर और पुजारा ने तीन रन जो़ड़ें। आखिरी गेंद पर एक रन लेकर पुजारा ने स्ट्राइक अपने पास रखी, और इसी के साथ ड्रिंक्स ब्रेक।
लाइव स्कोर, भारत 51/1, (18 ओवर)। बल्लेबाजी, गौतम गंभीर 15(21), चेतेश्वर पुजार 16(45), न्यूजीलैंड 299। 15वें ओवर की पहली गेंद हैनरी के सामने गंभीर। पहली तीन गेंदों पर कोई रन नहीं। चौथी गेंद पर गंभीर ने शानदार स्क्वायर ड्राइव लगाई, भारत को पहली बॉउंड्री। अगली गेंद पर 1 रन लेकर गंभीर ने छोर बदला। आखिरी गेंद पुजारा ने भी 1 रन लेकर स्ट्राइक अपने पास रखी। 16वें ओवर में सेंटेनर की बेंहतरीन गेंदबाजी जारी। पहली पांच गेंदों पर कोई रन नहीं। आखिरी गेंद पर पुजारा ने एक रन लिया। अगले ओवर में हैनरी की पहली गेंद पर पुजारा ने बाहर खेलने की कोशिश की पर गेंद हैनरी के हाथों में। अगली गेंद पर कोई रन नहीं। तीसरी गेंद पर 1 रन लेकर गौतम स्ट्राइक पर। चौथी गेंद पर कोई रन नहीं। पांचवीं गेंद पर गंभीर की ड्राइव खेलने की कोशिश, पर कोई रन नहीं। आखिरी गेंद पर 1 रन लेकर गंभीर ने स्ट्राइक अपने पास रखी। 18वें ओवर में सेंटेनर के सामने गंभीर, पहली गेंद बल्ले से लगकर कीपर के हाथों में लेकिन वॉल्टिंग से कैच छूटा। अगली गेंद पर गंभीर ने 1 रन लेकर छोर बदला। तीसरी गेंद पर पुजारा ने लगाया चौका। और फिर 1 रन लेकर गंभीर को स्ट्राइक दी। आखिरी गेंद पर 1 रन लेकर गंभीर लेने की कोशिश में एक बाक फिर रन आउट होने का खतरा, बाल बाल बचे पुजारा।
लाइव स्कोर, भारत 35/1, (14 ओवर)। बल्लेबाजी, गौतम गंभीर 7(9), चेतेश्वर पुजार 8(33), न्यूजीलैंड 299। 11वें ओवर में हैनरी की पहली गेंद पर विजया ने शानदार छक्का लगाया। हालांकि गेंद नीशम के हाथ में आ गई थी पर वह उसे संभाल नहीं पाए और मौका गवां दिया। अगली ही गेंद पर कवर्स की ओर खेलकर पुजारा ने 1 रन लिया। अगली गेंद पर विजय ने भी छोर बदल लिए। चौथी औऱ पांचवीं गेंद पर पुजारा कोई रन नहीं बना पाए। आखिरी गेंद पर भी कोई रन नहीं। अगले ओवर में सेंटेनर की वापसी, सामने हैं विजय। पहली गेंद कोई रन नहीं अगली गेंद पर फिर से कोई रन नहीं। तीसरी गेंद पर एक रन लेकर छोर बदले। पुजारा स्ट्राइक पर, हैनरी की चौथी गेंद औऱ कोई रन नहीं। पांचवीं गेंद पर पुजारा का डिफेन्स। आखिरी गेंद पर 1 रन के लिए पुजारा ने बैकफुट पर खेलकर स्ट्राइक अपने पास रखी। अगले ओवर में हैनरी की पहली गेंद पर कोई रन नहीं। हैनरी लगातार शानदार गेंदबाजी करते हुए। ओवर की तीसरी गेंद पर पुजारा ने पुल शॉट खेलने की कोशिश की, केवल 1 रन। विजय स्ट्राइक पर और अगली गेंद पर कोई रन नहीं। आखिरी गेंद पर विजय ने सामने खेल दिया पर कोई रन नहीं। 14वें ओवर की पहली गेंद बल्लेबाज विजय और गेंद डाल रहें हैं सेंटेनर, कोई रन नहीं। अगली गेंद सीधा कीपर के हाथों में। तीसरी गेंद पर जोरदार एलबीडबल्यू की अपील। चौथी गेंद पर विजय ने एक रन के लिए खेल दिया लेकिन पुजारा ने मना किया, तालमेल की कमी औऱ विजय रन आउट। कीवीज को पहली सफलता मिलती हुई। मुरली विजय 19 रन बनाकर पवेलियन लौटे। गौतम गंभीर की वापसी मैदान पर। आखिरी गेंद पर 1 रन।
लाइव स्कोर, भारत 26/0, (10 ओवर)। बल्लेबाजी, मुरली विजय 15(31), चेतेश्वर पुजार 5(22), न्यूजीलैंड 299। खेल की शुरूआत हो चुकी है। आज के दिन का पहला और मैच का सांतवां ओवर डाल रहें हैं मैट हैनरी और उनका सामना करेंगे मुरली विजय। पहली गेंद को विजय ने अच्छे से डिफेन्स किया। वहीं दूसरी गेंद बल्ले के पास से होकर कीपर के हाथ में गई। अगली गेंद को विजय ने चार रन के लिए खेलना चाहा पर 1 ही रन मिला। स्ट्राइक पर आएं हैं पुजारा, जिन्होने ओवर की तीसरी गेंद को रोका। चौथी गेंद पर पुजारा ने 1 रन लिया। अगली गेंद पर 1 रन लेकर पुजारा ने भी छोर बदल लिए। आखिरी गेंद पर एक रन लेकर पुजारा ने स्ट्राइक अपने पास रखी। अगले ओवर के लिए आए हैं सेंटेनर। पहली गेंद पर गप्टिल की खराब फील्डिंग का प्रदर्शन। तीसरी गेंद पर पुजारा ने खूबसूरत शॉट लगाया औऱ 1 रन लिया। आगे दोनों बल्लेबाजों ने लगातार स्ट्राइक बदली और रन बटोरे। मैट हैनरी वापस गेंदबाजी करते हुए, सामने हैं विजय। पहली गेंद को विजय ने डिफेन्ड किया। अगली गेंद पर भी कोई रन नहीं। पूरे ओवर में कोई रन नहीं, हैनरी अच्छी गेंदबाजी करते हुए। 10वां ओवर डालने आए सेंटेनर ने पुजारा को टारगेट किया। पहली गेंद पर कोई रन नहीं। पुजारा जल्दबाजी में कोई गलती नहीं करना चाहते। ओवर की आखिरी गेंद और कोई रन नहीं।
नमस्कार आपका स्वागत है क्रिकेटकंट्री में, सभी को दशहरे की शुभकामनाएं। आज भारत न्यूजीलैंड के बीच तीसरे टेस्ट का चौथा दिन है। भारत कल के स्कोर को आगे बढ़़ाएगा। चेतेश्वर पुजारा और मुरली विजय ने कल भारत के लिए 18 रन जोड़े थे। वहीं गौतम गंभीर चोटिल होकर रिटायर हर्ट हो गए थे।तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। भारतीय टीम अब तक न्यूजीलैंड पर कुल 276 रनों की बढ़त हासिल कर चुकी है। विजय 11 और चेतेश्वर पुजारा 1 रन बनाकर विकेट पर टिके हुए हैं।
कल तीसरे दिन का खेल शुरू हुआ तो न्यूजीलैंड के दोनों सलामी बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पहला सत्र किवी टीम के नाम कराया। दोनों सलामी बल्लेबाजों ने अर्धशतकीय पारियां खेलते हुए पहले विकेट के लिए 118 रन जोड़कर न्यूजीलैंड को अच्छी शुरूआत दी। लेकिन रविचन्द्रन अश्विन ने भारत को मैच लंच से ठीक पहले पहली सफलता दिलाई। उन्होंने लेथम(53) को अपनी ही गेंद पर कैच आउट किया। इसके बाद मेहमान टीम ने संभल कर खेलते हुए लंच तक कोई और विकेट नहीं गंवाया।
लंच के बाद जब खेल शुरू हुआ तो भारतीय गेंदबाजों ने रंग दिखाना शुरू किया। खासकर अश्विन ज्यादा मारक दिखे। अश्विन ने सबसे पहले किवी कप्तान केन विलियमसन(8) को पवेलियन भेजा। तो कुछ ओवर बाद ही अश्विन ने न्यूजीलैंड के सबसे अनुभवी बल्लेबाज रॉस टेलर(0) को पवेलियन भेज कर भारत तीसरी सफलता दिलाई। थोड़ी देर बाद ही विकेट पर जम चुके मार्टिन गप्टिल भी रन आउट होकर पवेलियन लौट गए। गप्टिल ने आउट होने से पहले 72 रनों की पारी खेली। अश्विन यहीं नहीं रूके उन्होंने ल्यूक रांकी(0) को आउट कर दिन का चौथा विकेट झटकते हुए भारत को पांचवी सफलता दिलाई। इसके बाद नीशम और वाटलिंग ने संभल कर खेलते हुए न्यूजीलैंड का स्कोर 200 के पार पहुंचाया लेकिन रविन्द्र जडेजा ने एक बेहतरीन गेंद पर वाटलिंग(23) को भी चलता कर किवी टीम को छठां झटका दिया। तीसरे दिन का पहला सत्र न्यूजीलैंड बल्लेबाजों के नाम रहा तो दूसरे सत्र में अकेले अश्विन छाए रहे।
तीसरे सत्र में न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर जिमी नीशम ने बल्ले से टीम को उबारने का प्रयास किया। उन्होंने मिशेल सैंटनर के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए 52 रनों की साझेदारी बना स्कोर को 250 के पार पहुंचाया लेकिन जडेजा ने सैंटनर को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। नीशम को आउट कर अश्विन ने अपने करियर में 20वीं बार पांच विकेट चटकाने का कारनामा अंजाम दिया। नीशम ने आउट होने से पहले 71 रनों का योगदान दिया। नीशम के आउट होते ही भारतीय टीम ने किवी टीम को 299 रनों पर समेट दिया। दूसरी पारी में भारत को दोनों सलामी बल्लेबाज मुरली विजय और गौतम गंभीर ने पारी की शुरूआत की लेकिन खेल खत्म होने से ठीक पहले गंभीर रन आउट से बचने के चक्कर में अपना कंधा चोटिल करा बैठे और उनको मैदान से बाहर जाना पड़ा। पुजारा विकेट पर गंभीर की जगह उतरे और भारत को कोई झटका नहीं लगने दिया।
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.