×

'महेंद्र सिंह धोनी का पुरानी रंगत में लौटना हैरतअंगेज'

जिस तरह से चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पुरानी रंगत में लौटे हैं वह हैरतअंगेज है।

user-circle cricketcountry.com Written by Press Trust of India
Last Updated on - May 2, 2018 5:47 PM IST

पूर्व भारतीय बल्लेबाज आकाश चोपड़ा का मानना है कि इस साल इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपरकिंग्स की बल्लेबाजी सर्वश्रेष्ठ है। जिस तरह से उसके कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जिस तरह से पुरानी रंगत में लौटे हैं वह हैरतअंगेज है।

चोपड़ा ने यहां एक कार्यक्रम से इतर पीटीआई से कहा, ‘‘चेन्नई सुपरकिंग्स ऐसी टीम है जो केवल पांच बल्लेबाजों के साथ खेल रही है लेकिन फिर भी वह दस में से नौ बार 200 रन का स्कोर बना सकती है। इसलिए आईपीएल में अभी उसकी बल्लेबाजी सर्वश्रेष्ठ है।’’

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/articles/36-years-old-shane-watson-and-ms-dhoni-duo-doing-trick-for-csk-707525″][/link-to-post]

चेन्नई अभी प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर काबिज है। उसका शीर्ष और मध्यक्रम अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। शेन वॉटसन, अंबाती रायडु, सुरेश रैना, कप्तान धोनी और ड्वेन ब्रावो ने जरूरत पड़ने पर रन बनाये हैं। चोपड़ा ने कहा कि धोनी जिस तरह से पुरानी रंगत में लौटे हैं उससे वह वास्तव में हैरान हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मेरे लिये यह सुखद आश्चर्य है। अगर आप यह सवाल एक साल पहले मुझसे करते तो मैं कहता कि वह अच्छी स्थिति में नहीं दिख रहा है। वह क्रीज पर पांव जमाने में बहुत अधिक समय ले रहा था और लग रहा था कि टी 20 प्रारूप अब उनके अनुकूल नहीं रहा क्योंकि उसने 25 साल की उम्र में जो किया जो 35 साल की उम्र में नहीं कर पा रहा था।’’

TRENDING NOW

चोपड़ा ने कहा , ‘‘ लेकिन इसके बाद सब कुछ बदल गया और लग रहा है कि दूसरी बयार पहली से भी दमदार है। यह वास्तव में हैरतअंगेज है। ’’