×

विजडन ने धोनी को चुना ऑल टाइम भारतीय टेस्ट टीम का कप्तान

कानपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले भारत के ऐतिहासिक 500वें टेस्ट मैच के उपलक्ष्य में इस टीम का ऐलान किया गया

user-circle cricketcountry.com Written by Indo-Asian News Service
Last Published on - September 22, 2016 10:45 AM IST

विजडन की द्वारा चुनी गई ऑल टाइम इंडिया टेस्ट टीम की कप्तानी धोनी को दी है © Getty Images
विजडन की द्वारा चुनी गई ऑल टाइम इंडिया टेस्ट टीम की कप्तानी धोनी को दी है © Getty Images

भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में से एक महेन्द्र सिंह धोनी को खेल की मशहूर पत्रिका विजडन ने बुधवार को देश की सर्वकालिक टेस्ट टीम का कप्तान चुना। कानपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले भारत के ऐतिहासिक 500वें टेस्ट मैच के उपलक्ष्य में इस टीम का ऐलान किया गया। धोनी को टीम का विकेटकीपर भी चुना गया है। इस टीम में भारत को पहला विश्व कप दिलाने वाले कप्तान कपिल देव को भी शामिल किया गया है। पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर और वीरेन्द्र सहवाग को सलामी बल्लेबाज के तौर पर टीम में चुना गया है।

राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर और वीवीएस लक्ष्मण को मध्यक्रम में जगह दी गई है। द्रविड़ को नंबर तीन बल्लेबाज के तौर पर टीम में जगह मिली है। तेंदुलकर और लक्ष्मण उनके बाद बल्लेबाजी के लिए चुने गए हैं। तेज गेंदबाजी में कपिल के अलावा जवागल श्रीनाथ और जहीर खान को जगह मिली है। भारतीय टीम के वर्तमान कोच अनिल कुंबले और बांए हाथ के स्पिनर बिशन सिंह बेदी को स्पिन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मोहम्मद अजहरुद्दीन को 12वां खिलाड़ी चुना गया है।

इससे पहले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 50,000 हजार क्रिकेट प्रेमियों के वोटों की मदद से भारतीय टीम चुनी थी। उस टीम में विजडन द्वारा चुनी गई टीम से सिर्फ दो खिलाड़ी ही अलग थे। लक्ष्मण की जगह सौरव गांगुली और बेदी की जगह ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह को शामिल किया गया था। [Also Read: भारत Vs न्यूजीलैंड, पहला टेस्ट फुल स्कोरकार्ड]

भारतीय टीम कानपुर में अपना 500वां टेस्ट मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेल रही है।

टीमें :

विजडन टेस्ट एकादश:
महेन्द्र सिंह धोनी (कप्तान-विकेटकीपर), सुनील गावस्कर, वीरेन्द्र सहवाग, राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, वीवीएस लक्ष्मण, कपिल देव, अनिल कुंबले, जवागल श्रीनाथ, जहीर खान, बिशन सिंह बेदी।
मोहम्मद अजहरुद्दीन (12वें खिलाड़ी)

TRENDING NOW

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया एकादश:
महेन्द्र सिंह धोनी (कप्तान-विकेटकीपर), सुनील गावस्कर, वीरेन्द्र सहवाग, राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, कपिल देव, अनिल कुंबले, जवागल श्रीनाथ, जहीर खान, हरभजन सिंह।