×

फिर विज्ञापन विवाद में फंसे महेंद्र सिंह धोनी

धोनी इससे पहले मैगजीन कवर पर छपी एक तस्वीर की वजह से विवाद में फंस गए थे।

user-circle cricketcountry.com Written by Gunjan Tripathi
Last Updated on - July 29, 2017 3:39 PM IST

महेंद्र सिंह धोनी © Getty Images
महेंद्र सिंह धोनी © Getty Images

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर विवाद में फंस गए हैं। हाल ही में फिटनेस का सामान बेचने वाली एक कंपनी ने धोनी के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका दायर की है जिसके बाद कोर्ट ने धोनी के खिलाफ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। धोनी इस कंपनी का विज्ञापन करते हैं। स्पोर्ट्स वर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड के पार्टनर विकास अरोड़ा ने ये याचिका दायर की है, उनका कहना है कि उनकी कंपनी के कॉन्ट्रेक्ट के मुताबिक धोनी किसी दूसरी फिटनेस कंपनी का विज्ञापन नहीं कर सकते हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि धोनी ने कॉन्ट्रेक्ट की शर्तों को तोड़ते हुए फिट-7 के विज्ञापन के लिए शूट किया है।

हाईकोर्ट ने नोटिस केवल धोनी को ही नहीं बल्कि एसडब्ल्यूपीएल व फिट-7 के डायरेक्टर्स को भी भेजा है और उनसे इस मामले पर जवाब मांगा है। गौरतलब है कि जहां अरोड़ा ये कह रह हैं कि उन्होंने याचिका कंपनी की ओर से दर्ज की है, वहीं एसडब्ल्यूपीएल की ओर से कहा गया है कि उनका इससे कोई लेना-देना नहीं है। बता दें कि इससे पहले धोनी एक और विज्ञापन विवाद में फंस चुके हैं। पिछले साल एक मैगजीन के कवर पर छपी तस्वीर के चलते धोनी पर मुकदमा दर्ज हो गया था। [ये भी पढ़ें: भारत बनाम श्रीलंका, पहला टेस्ट: लंच तक श्रीलंका ने बनाए 85/2, जीत से 465 रन दूर]

TRENDING NOW

दरअसल उस तस्वीर में धोनी को भगवान विष्णु के रूप में दिखाया गया था। उनके एक हाथ में जूता था जिसे लेकर ही पूरा विवाद शुरू हुआ था। याचिकाकर्ता का कहना था कि इस तस्वीर से लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं। जिसके बाद धोनी के खिलाफ ये मुकदमा दर्ज किया गया। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले को रद्द कर दिया था।