×

MS Dhoni फॉर्म हाउस में घोड़े संग रेस लगाते आए नजर, साक्षी ने Video कर दिया वायरल

आईपीएल 2021 स्थिगित होने के बाद से ही महेंद्र सिंह धोनी रांची स्थित अपने फॉर्म हाउस में हैं।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - June 13, 2021 1:04 PM IST

पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने स्थगित हुए आईपीएल (IPL 2021) के फिर से शुरू होने से पहले अपनी फिटनेस पर काम करना शुरू कर दिया है। अपनी फिटनेस को परखने के लिए धोनी को नया प्रतिद्वंद्वी भी मिल गया है, जिसके साथ धोनी अपनी फिटनेस साबित करने में लगे हुए हैं।

धोनी की पत्नी साक्षी (Sakshi Dhoni) ने सोशल मीडिया पर धोनी का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें पूर्व विश्व विजेता कप्तान रांची स्थित अपने फॉर्महाउस में अपने घोड़े के साथ रेस लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

साक्षी ने कैप्शन लिखा, “मजबूत, तेज।” माही की पत्नी ने हैशटैग में लिखा, ” प्लेटाइम, शेटलैंडपोनी और रेसिंग।” धोनी के फॉर्म हाउस में ये घोड़ा हाल में स्कॉटलैंड से मंगाया गया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sakshi Singh Dhoni (@sakshisingh_r)

TRENDING NOW

इससे पहले धोनी के परिवार में चेतक नाम का मारवाड़ी घोड़ा शामिल हुआ था जिसकी जानकारी साक्षी ने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। धोनी आईपीएल की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के दूसरे ऐसे क्रिकेटर्स हैं, जिनके पास घोड़े हैं। उनके अलावा आलराउंडर रवींद्र जडेजा के पास भी घोड़े हैं।