×

'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' ने कमाए 200 करोड़ रुपए

पहले दिन इस फिल्म ने 21.30 करोड़ रुपए कमाए थे। इस साल की पहले दिन इतनी ज्यादा कमाई करने वाली यह दूसरी फिल्म है। इसके बाद फिल्म ने अगले दिनों में भी भरपूर कमाई की और पहले वीकेंड में 66 करोड़ की कमाई की।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - October 16, 2016 5:53 PM IST

एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी इस साल पहले दिन दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बायोपिक फिल्म बनी। (Photo Courtesy: Fox Star Hindi Twitter Account)
एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी इस साल पहले दिन दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बायोपिक फिल्म बनी। (Photo Courtesy: Fox Star Hindi Twitter Account)

एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी ने 200 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। इस संबंध में प्रोड्यूसर फॉक्स स्टार ने जानकारी दे दी। बायोपिक ने विश्व भर में अपनी कुल कमाई 204 करोड़ पूरी कर ली है। एमएस धोनी की जिंदगी पर बनी इस फिल्म ने अब तक 175.7 करोड़ भारत में वहीं 29 करोड़ का व्यापार विदेश में किया है। यह फिल्म 4,500 स्क्रीनों पर रिलीज हुई थी। पहले दिन इस फिल्म ने 21.30 करोड़ रुपए कमाए थे। इस साल की पहले दिन इतनी ज्यादा कमाई करने वाली यह दूसरी फिल्म है। इसके बाद फिल्म ने अगले दिनों में भी भरपूर कमाई की और पहले वीकेंड में 66 करोड़ की कमाई की।

बॉक्सर मैरीकॉम की बायोपिक ने पहले दिन 8 करोड़ कमाए थे तो वहीं मिल्खा सिंह की बायोपिक का पहले दिन का कलेक्शन लगभग 9 करोड़ था। फिल्म की इस शानदार ओपनिंग की सबसे बड़ी वजह महेन्द्र सिंह धोनी खुद है। उनकी पॉपुलेरिटी के कारण ही फिल्म को पहले दिन इतने ज्यादा दर्शक मिले। फिल्म को प्रमोट करने में धोनी ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी, लगभग सभी प्रमोशनल इवेंट्स में वो मौजूद रहे थे। धोनी ने सुशांत की भी काफी तारीफ की। उनका मानना है कि सुशांत ने उनके किरदार को बखूबी निभाया है।

TRENDING NOW

फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एमएस धोनी ने क्रिकेट खेलना शुरू किया और भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने से पहले उन्हें कैसे संघर्ष करना पड़ा। फिल्म में धोनी का किरदार सुशांत सिंह राजपूत ने निभाया है। वहीं डायरेक्टर नीरज पांडे ने इस बात का खास खयाल रखा है कि तीन घंटे की फिल्म में दर्शक कहीं भी बोर न हों। इस फिल्म से बॉलीवुड में कदम रख रहीं कियारा आडवाणी और दिशा पटानी को भी एक बड़ा दर्शक वर्ग मिला है जो उनके करियर के लिए फायदेमंद होगा। फिल्म की शुरूआती सफलता को देखते हुए उम्मीद की जा सकती है आने वाले दिनों में ये कमाई के मामले में कई फिल्मों को पीछे छोड़ सकती है।