×

महेंद्र सिंह धोनी ने बेटी जीवा को दी आर्मी ट्रेनिंग

मंसूरी में पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ छुट्टियां मना रहे हैं धोनी।

user-circle cricketcountry.com Written by Gunjan Tripathi
Last Published on - February 15, 2017 12:07 PM IST

महेंद्र सिंह धोनी बेटी जीवा के साथ  © Getty Images
महेंद्र सिंह धोनी बेटी जीवा के साथ © Getty Images

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी फिलहाल टीम इंडिया से बाहर हैं और परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। कल यानि 14 फरवरी को धोनी ने अनोखे तरीके से अपना वैलेंटाइन डे मनाया। ‘कैप्टन कूल’ इस समय अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ मंसूरी, उत्तराखंड में छुट्टियां मना रहे हैं। यहीं पर धोनी-साक्षी ने छह फरवरी को जीवा का दूसरा जन्मदिन बनाया भी मनाया। धोनी अपनी बेटी जीवा से कितना प्यार करते हैं यह तो सभी जानते हैं लेकिन भारतीय आर्मी के प्रति उनकी चाहत भी किसी से छुपी नहीं है। धोनी ने वैलेंटाइन डे के दिन जीवा के साथ एक बहुत ही प्यारा वीडियो अपने इंस्टग्राम पर शेयर किया।

इस वीडियों में धोनी और जीवा आर्मी की ड्रिल करते नज़र आ रहे हैं। दरअसल दोनों ही सैनिकों की तरह जमीन पर रेंग कर चलने की कोशिश कर रहे हैं और इसी बीच दोनों रेस भी लगा रहे हैं। इस रेस में जीवा ने धोनी को बड़ी आसानी से पीछे छोड़ दिया। शायद सभी नहीं जानते हैं कि धोनी को 2011 में भारतीय सेना का लेफ्टिनेट कर्नल का पद दिया गया था। धोनी कई बार कह भी चुके हैं कि वह क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अपनी सेवाएं भारतीय सेना में देंगे। धोनी ने आगरा में सेना के साथ दो हफ्ते तक अभ्यास भी किया था जिस दौरान उन्होंने पैराजम्पिंग की थी। धोनी जीवा को भी आर्मी के तौर तरीके सिखाते रहते हैं। इससे पहले उन्होंने एक और वीडियो डाला था जिसमें नन्ही जीवा परेड करती नज़र आ रही थी। ये भी पढ़ें: वीरेंद्र सहवाग के स्कूल में महेंद्र सिंह धोनी ने याद किया अपना बचपन

A post shared by @mahi7781 on

TRENDING NOW

धोनी ने हाल ही में भारतीय टीम की कप्तानी छोड़ी है। इस फैसले के बाद उन्होंने विराट कोहली की कप्तानी में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज खेली, जहां उनका प्रदर्शन संतोषजनक रहा। अब प्रशंसक धोनी को आईपीएल में एक बार फिर कप्तानी करते देख सकेंगे।