×

मैथ्यू वेड ने छोड़ा मार्टिन गप्टिल का कैच; कितना महंगा पड़ेगा ऑस्ट्रेलिया को ये विकेट?

ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर मैथ्यू वेड ने ग्लेन मैक्सवेल की गेंद पर मार्टिन गप्टिल का कैच छोड़ा।

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - November 14, 2021 8:21 PM IST

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच दुबई में खेले जा रहे टी20 विश्व कप फाइनल (T20 World Cup 2021) मैच की शुरुआत होते ही रोमांच चरम सीमा पर पहुंच गया।

मैच के तीसरे ही ओवर में ऑस्ट्रेलियाई फैंस का दिल टूट गया जब ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर मैथ्यू वेड (Matthew Wade) ने न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल का कैच छोड़ा।

न्यूजीलैंड की पारी के दौरान जब कप्तान एरोन फिंच ने अपने पार्ट टाइम स्पिनर ग्लेन मैक्सवेल पर भरोसा दिखाकर उन्हें तीसरे ओवर के लिए गेंद थमाई।

मैक्सवेल अपने कप्तान के भरोसे पर खरे भी उतरे और ओवर की तीसरी गेंद पर मौका बनाया। स्ट्राइकर एंड पर खड़े गप्टिल गेंद पर बल्ले का अंदरूनी किनारा लगा बैठे लेकिन विकेटकीपर वेड कैच पकड़ने में नाकाम रहे और ऑस्ट्रेलिया के हाथ से एक बड़ा मौका निकल गया।

TRENDING NOW

अब ऑस्ट्रेलिया को ये गलती कितनी भारी पड़ेगी ये तो मैच के बाद ही पता चलेगा।