×

रांची में जीत के बाद टीम इंडिया से मिलने पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी

पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी कोच रवि शास्त्री और शाहबाज नदीम से मुलाकात की।

user-circle cricketcountry.com Written by Gunjan Tripathi
Last Published on - October 22, 2019 2:48 PM IST

भारत और दक्षिण अफीका के बीच रांची में खेले गए टेस्ट मैच के पहले दिन पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से JSCA स्टेडियम पहुंचने की खबर थी लेकिन मैच के पहले तीन दिन फैंस को निराश ही मिली। आखिरकार मैच के चौथे दिन रांची के राजकुमार भारत की जीत का जश्न मनाने स्टेडियम पहुंचे।

धोनी ने झारखंड के ही शाहबाज नदीम, जिनका ये डेब्यू टेस्ट मैच था, उनसे मुलाकात की। साथ ही कोच रवि शास्त्री से भी बातचीत की। टीम इंडिया के मुख्य कोच ने धोनी के साथ अपनी एक तस्वीर ट्वीट कर लिखा, “शानदार सीरीज जीत के बाद एक सच्चे भारतीय दिग्गज को उनकी मांद में वापस देखकर अच्छा लग रहा है।”

वहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब एक पत्रकार ने विराट कोहली से पूछा कि जीत के क्या टीम इंडिया पूर्व कप्तान से मिलेगी तो उन्होंने कहा, ‘‘वो ड्रेसिंग रूम में है। आप आकर उन्हें हेलो बोल सकते हैं।’’

TRENDING NOW

संन्यास की खबरों के बीच धोनी फिलहाल क्रिकेट से ब्रेक लिए हुए हैं। इस दौरान उन्होंने प्रादेशिक सेना में सेवाएं दी, जहां वो मानद लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर हैं। उन्होंने इसके बाद अमेरिका में गोल्फ में भी हाथ आजमाया। बांग्लादेश के खिलाफ नवंबर में होने वाली टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान होने पर धोनी के भविष्य को लेकर चीजें स्पष्ट हो सकती हैं।