×

टीम इंडिया में वापसी की कोशिश में जुटे मुरली विजय फिर हुए चोटिल

मुरली विजय रणजी ट्रॉफी में तमिलनाडु की तरफ से खेलने के दौरान चोटिल हो गए

user-circle cricketcountry.com Written by Manoj Shukla
Last Published on - October 8, 2017 6:22 PM IST

मुरली विजय और विराट कोहली © IANS
मुरली विजय और विराट कोहली © IANS

लगता है कि भारत के ओपनर मुरली विजय और चोट का ‘चोली-दामन’ का साथ हो गया है। विजय एक चोट से पूरी तरह से उबर भी नहीं पाते कि दूसरी चोट उन्हें घेर लेती है। टीम इंडिया में वापसी की कोशिश में जुटे मुरली विजय फिर से चोटिल हो गए हैं। रणजी ट्रॉफी में आंध्र प्रदेश के खिलाफ मुकाबले के दौरान विजय अपने टखने पर चोट लगवा बैठे। विजय जब (13 रनों पर) बल्लेबाजी कर रहे थे तो उस दौरान उनके टखने पर चोट लग गई और वो दर्द से तड़पते नजर आए। चोट इतनी गंभीर थी कि वो बल्लेबाजी जारी नहीं रख सके और उन्हें रिटायर हर्ट तक होना पड़ गया।

विजय को मैदान से बाहर जाना पड़ा और उनकी टीम को एक बड़ा झटका लग गया। रणजी ट्रॉफी के जरिये टीम इंडिया की वापसी की कोशिश में जुटे विजय के लिए ये किसी बड़े झटके से कम नहीं है। इससे पहले भी विजय चोटिल होने के कारण श्रीलंका दौरे से ठीक पहले भारतीय टीम से बाहर हो गए थे। विजय को श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया में शामिल कर लिया गया था लेकिन दौरे से ठीक पहले उनकी कलाई पर चोट लग गई और उनकी जगह शिखर धवन को खेलने का मौका मिल गया था। ये भी पढ़ें: ‘यो-यो’ टेस्ट के नाम पर सेलेक्टर्स ने बोला झूठ? अमित मिश्रा का चौंकाने वाला खुलासा

TRENDING NOW

विजय लगभग 6 महीने से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं और उन्होंने भारत के लिए आखिरी टेस्ट मैच मार्च, 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। हालांकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चोटिल होने के बाद से ही वो टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। विजय ने भारत के लिए अब तक 51 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 39.62 की औसत से 3,408 रन बनाए हैं और उनके बल्ले से 9 शतक, 15 अर्धशतक निकले हैं। विजय का बेस्ट स्कोर 167 रन रहा है।