×

रोहित शर्मा के नाम खास उपलब्धि, महेंद्र सिंह धोनी का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में रोहित शर्मा ने मैच में पहला छक्का लगाते ही भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Published on - January 18, 2023 2:35 PM IST

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में रोहित शर्मा ने एक खास उपलब्धि हासिल की. रोहित शर्मा ने मैच में पहला छक्का लगाते ही भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया. रोहित शर्मा भारत में वनडे क्रिकेट में अब सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.

रोहित शर्मा ने मैच के तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर महेंद्र सिंह धोनी के भारत के मैदान पर लगाए गए 123 वनडे छक्के के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया. रोहित शर्मा ने मैच में 38 रन की पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और दो छक्के लगाए.

रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में सभी फॉर्मेट को मिलाकर सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज है. क्रिस गेल (553) इस लिस्ट में पहले नंबर पर है. वनडे में रोहित शर्मा दुनिया में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शाहिद आफरीदी, क्रिस गेल और सनथ जयसूर्या के बाद चौथे स्थान पर है.

TRENDING NOW

भारत में वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले बल्लेबाज:
रोहित शर्मा- 125 छक्का
महेंद्र सिंह धोनी- 123 छक्का
सचिन तेंदुलकर- 71 छक्का
विराट कोहली- 66 छक्का