×

सुरेश रैना को रोहित शर्मा में दिखी धोनी वाली बात, उप कप्‍तान ने दिया ये जवाब…

रोहित शर्मा सीमित ओवरों के क्रिकेट में भातरीय टीम के उपकप्‍तान हैं।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - August 4, 2020 3:38 PM IST

भारत के स्टार सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का मानना है कि महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ‘अपनी तरह के अकेले’ खिलाड़ी हैं। रोहित ने इस तरह दो बार के पूर्व विश्व कप विजेता कप्तान के साथ अपनी नेतृत्व शैली और धैर्य की तुलना को अधिक तवज्जो नहीं दी।

भारतीय टीम से बाहर चल रहे बल्लेबाज सुरेश रैना (Suresh Raina) ने सुपर ओवर पोडकास्ट में रोहित शर्मा को भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) का अगला महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) कहा था।

IPL 2020: ये हैं आईपीएल इतिहास के टॉप-10 विकेटकीपर

भारत की सीमित ओवरों की टीम के उप कप्तान और इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियन्स की अगुआई करने वाले रोहित ने अपनी नेतृत्व क्षमता की तुलना धोनी से करने पर प्रतिक्रिया दी। एक प्रशंसक के सवाल के जवाब में ट्विटर पर पोस्ट वीडियो में रोहित ने कहा, ‘‘हां, मैंने सुरेश रैना की टिप्पणी सुनी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘महेंद्र सिंह धोनी अपनी तरह के अकेले हैं और कोई भी उनकी तरह नहीं हो सकता और मेरा मानना है कि इस तरह तुलना नहीं की जा सकती, प्रत्येक व्यक्ति अलग होता है और उसके अपने मजबूत पक्ष और कमजोरियां होती हैं।’’

राहुल द्रविड़ की वनडे में वो शानदार पारियां जिन्‍हें नहीं मिला ज्‍यादा तवज्‍जो

रैना आईपीएल में रोहित की अगुआई में मुंबई इंडियन्स के चार आईपीएल खिताब जीतने के रिकॉर्ड से प्रभावित हैं जो धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिताबों से एक अधिक है।

विराट कोहली की गैरमौजूदगी में रोहित की अगुआई में भारत ने 2018 में श्रीलंका में निदाहस ट्रॉफी टी20 टूर्नामेंट और 50 ओवरों के एशिया कप का खिताब जीता।  रोहित ने 10 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और 19 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत का नेतृत्व किया और इस दौरान क्रमश: आठ और 15 मैच जीते।

सुरेश रैना ने कहा, ‘‘मैंने उसे देखा है, वह धैर्यवान रहता है, उसे दूसरों की बात सुनना पसंद है…. जब हमने बांग्लादेश में एशिया कप जीता था तो मैं उसके नेतृत्व में खेला था।’’

TRENDING NOW

‘‘महेंद्र सिंह धोनी शानदार था। उसने (रोहित ने) धोनी से अधिक आईपीएल खिताब जीते हैं लेकिन दोनों में काफी समानता है। कप्तान के रूप में दोनों को दूसरों की बात सुनना पसंद है।’’